ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आईफोन के लिए युवक ने बनाया खौफनाक प्लान, ऑनलाइन आर्डर करने के बाद किया यह काम… पढ़ें चौंकाने वाली यह खबर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

आईफोन के लिए युवक ने बनाया खौफनाक प्लान, ऑनलाइन आर्डर करने के बाद किया यह काम… पढ़ें चौंकाने वाली यह खबर

By Mohan Rao
Published: February 20, 2023
Share
आरोपी हेमंत दत्ता
SHARE

श्रीकंचनपथ डेस्क। आईफोन खरीदने के लिए पैसे नहीं होने पर 20 साल के युवक खौफनाक योजना बनाई। युवक ने पहले ऑनलाइन ऑर्डर कर आईफोन मंगाया। जब ई-कार्ट का कर्मी आईफोन की डिलिवरी देने पहुंचा तो मोबाइल लेकर पेमेंट करने की जगह डिलिवरी बॉय की हत्या कर दी। हत्या के बाद तीन दिन तक लाश को अपने घर पर ही रखा और उसके बाद मौका देखकर शव को ठिकाने लग दिया। जब राज खुला तो पुलिस भी हैरान रह गई कि क्या कोई ऐसा भी कर सकता है।

यह पूरी घटना कर्नाटक के हासन जिले के अर्सिकेरे शहर की है। पुलिस को अर्सिकेरे शहर के अंककोप्पल रेलवे स्टेशन के पास 11 फरवरी को एक जली हुई लाश मिली। जली लाश मिलने के बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू की। इस दौरान शव की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट चेक की गई। इस दौरान पता चला कि यहां के थाने में मंजू नाइक ने अपने 23 वर्षीय भाई हेमंत नाइक के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मंजू नाइक को बुलाकर शव की शिनाख्त कराई तो वह हेमंत नाइक का निकला।

जांच हुई तो हैरान रह गई पुलिस
पुलिस ने जब मामले की जांच की तो वह भी हैरान रह गई। दरअसल हेमंत नइक फ्लिपकार्ट में डिलीवरी का काम करता है। जांच में पता चला कि हेमंत नाइक 7 फरवरी को अर्सिकेरे शहर के लक्ष्मीपुरा लेआउट के पास रहने वाले हेमंत दत्ता (20) के पास आईफोन की डिलवी देने गया और उसके बाद से वह गायब है। इसके बाद पुलिस ने हेमंत दत्ता को हिरासत में लिया और उससे कड़ाई से पूछताछ की तो पूरा राज खुला।

आईफोन के लिए रुपए नहीं थे तो कर दी हत्या
हेमंत दत्ता ने पैसे नहीं होने के बाद भी फ्लिपकार्ट पर आईफोन ऑर्डर कर दिया। इसकी डिलिवरी का जिम्मा ई-कार्ट के डिलीवरी बॉय हेमंत नाइक को मिला। तय वक्त पर हेमंत नाइक आईफोन की डिलीवरी करने के लिए हेमंत दत्ता के लक्ष्मीपुरा इलाके में स्थित घर पर पहुंच गया। फोन डिलीवर करते ही उसने फोन की कीमत 46 हजार रुपए देने के लिए कहा। उसके पास देने के लिए पैसे नहीं थे। उसने प्लान के मुताबिक हेमंत दत्ता ने बहाने से उसे घर के अंदर बुला लिया। नाइक के अंदर आते ही दत्ता चाकू लेकर उस पर टूट पड़ा और उस पर एक के बाद एक कई वार किए।

हत्या को अंजाम देने के बाद उसे कुछ समझ नहीं आ रहा था कि आखिर वह लाश को किस तरह से ठिकाने लगाए? इसलिए उसने 3 दिनों तक लाश को अपने घर पर ही रख लिया।  तीन दिन बाद मौका पाकर उसने लाश को बोरे से ढका और स्कूटी पर लादकर सुबह-सुबह करीब 4.50 बजे उसे ठिकाने लगाने निकल पड़ा। यहां से युवक ने डिलिवरी बॉय नाइक की लाश को लेकर सीधे अंककोप्पल रेलवे स्टेशन के पास सुनसान इलाके में पहुंचा। एक जगह निश्चित कर उसने लाश को अपनी स्कूटी से उतारा और फिर उसे आग के हवाले कर दिया।

पुलिस ने सीसी टीवी फुटेज भी बरामद किया
आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने सीसी टीवी फुटेज भी बरामद किया है। फुटेज में देखा जा सकता है आरोपी युवक डिलिवरी बॉय की लाश को स्कूटी के सामने रखकर ले जा रहा है। एक फुटेज में पुलिस ने यह भी देखा कि आरोपी युवक पेट्रोलपंप से पेट्रोल भी खरीद कर ले जा रहा था। आईफोन की सनक और फ्री में पाने के लिए युवक ने खौफनाक तरीके से हत्याकांड को अंजाम दिया। पुलिस ने रविवार को इस पूरे मामले का खुलासा किया है।

Ayodhya : रामनवमी पर रामलला का हुआ सूर्य तिलक, अभिजीत मुहूर्त में ललाट पर पड़ी किरणें
Big news : जगदलपुर में भिड़ गए आईपीएस और कांग्रेस नेता, थाने के बाहर कांग्रसियों का हंगामा
मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना: राज्य में अब तक 3243 एकड़ रकबा में 1.21 लाख पौधों का हुआ रोपण
मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना : गरीबों से जुड़ रहा नाता, दूर हो रही अस्पतालों की दौड़
चिंताजनक: महाराष्ट्र में हजारों बच्चे कोरोना संक्रमित, मई महीने में 9928 बच्चों को हुआ कोविड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुप्रीम कोर्ट का आदेश: समाज के लिए स्वतंत्र प्रेस जरूरी, कोर्ट ने कहा-मीडिया वन चैनल को मिलेगा लाइसेंस दोषियों को मौत की सजा दिलाने की कोशिश करेंगे’, सुप्रीम कोर्ट में बोली गुजरात सरकार
Next Article गर्मी शुरू होने से पहले जल आपूर्ति सुनिश्चित करने तैयार रहे निगम, 1.6 करोड़ के पम्पों की खरीदी जल्द करें: वोरा गर्मी शुरू होने से पहले जल आपूर्ति सुनिश्चित करने तैयार रहे निगम, 1.6 करोड़ के पम्पों की खरीदी जल्द करें: वोरा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?