ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जल जीवन मिशन का कमाल : लरघाडंडी में हर घर पहुंचा पानी, बदली ग्रामीणों की जिंदगी
Share
Notification Show More
Latest News
यातायात विभाग की कार्रवाई : सड़क पर बिजनेस करने वाले वाहन डीलरों  व आटो चालकों को समझाइश
October 17, 2026
नवरात्रि पर्व पर पूजा व गरबा पंडालों पर सुरक्षा के लिए तैनात दुर्ग पुलिस, 361 पुलिस कर्मी मैदान में
October 17, 2026
देवी पंडाल बने जनसमस्या निवारण के केंद्र, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बैठकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
October 17, 2026
सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों को मिलेगी मजबूती
सेवा की कहानी : महतारी सदन से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा सशक्तिकरण का नया आधार
October 17, 2026
मुख्य विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श
समान नागरिक संहिता पर जगदलपुर में उच्च स्तरीय समिति की बैठक
October 17, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

जल जीवन मिशन का कमाल : लरघाडंडी में हर घर पहुंचा पानी, बदली ग्रामीणों की जिंदगी

By Poonam Patel Published June 1, 2026
Share
जल जीवन मिशन का कमाल : लरघाडंडी में हर घर पहुंचा पानी, बदली ग्रामीणों की जिंदगी
जल जीवन मिशन का कमाल : लरघाडंडी में हर घर पहुंचा पानी, बदली ग्रामीणों की जिंदगी
SHARE

एमसीबी। जिले की विकासखंड भरतपुर के ग्राम पंचायत दूधांसी के आश्रित ग्राम लरघाडंडी में जल जीवन मिशन ने ग्रामीण जीवन की तस्वीर बदल दी है। कभी पेयजल संकट से जूझने वाला यह गांव आज नियमित जलापूर्ति, जल संरक्षण और सामुदायिक सहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभर रहा है।

एक समय था जब ग्रामीणों को पानी की एक-एक बूंद के लिए हैंडपंप, कुओं और नदी पर निर्भर रहना पड़ता था। महिलाओं और बुजुर्गों को दूर-दूर तक पैदल चलकर पानी लाना पड़ता था, जिससे समय और श्रम दोनों की बड़ी खपत होती थी। लेकिन अब जल जीवन मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन से गांव में यह स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा विकसित जल स्रोत, 10 हजार लीटर क्षमता की पानी टंकी तथा मोटर पंप आधारित जलापूर्ति व्यवस्था के माध्यम से गांव में नियमित रूप से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। बिछाई गई पाइपलाइन के जरिए अब हर घर तक पानी पहुंच रहा है, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है।

ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति की सक्रिय भूमिका और ग्रामीणों की सहभागिता ने इस बदलाव को और मजबूत बनाया है। गांव में जल संरक्षण, स्वच्छता और साफ-सफाई के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ी है तथा जल स्रोतों के संरक्षण को लेकर सामूहिक प्रयास किए जा रहे हैं।

आज लरघाडंडी केवल पेयजल सुविधा से समृद्ध गांव ही नहीं, बल्कि जल प्रबंधन और सामुदायिक सहयोग के माध्यम से ग्रामीण विकास का एक प्रेरणादायक मॉडल बन चुका है। जल जीवन मिशन की यह सफलता कहानी बताती है कि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसहभागिता से गांवों की तस्वीर बदली जा सकती है।

You Might Also Like

यातायात विभाग की कार्रवाई : सड़क पर बिजनेस करने वाले वाहन डीलरों  व आटो चालकों को समझाइश

नवरात्रि पर्व पर पूजा व गरबा पंडालों पर सुरक्षा के लिए तैनात दुर्ग पुलिस, 361 पुलिस कर्मी मैदान में

देवी पंडाल बने जनसमस्या निवारण के केंद्र, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बैठकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

सेवा की कहानी : महतारी सदन से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा सशक्तिकरण का नया आधार

समान नागरिक संहिता पर जगदलपुर में उच्च स्तरीय समिति की बैठक

Poonam Patel June 1, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बालिका गृह की बेटियों से राज्यपाल ने किया  संवाद, बोले- जीवन में ऐसा कार्य करें जिसमें समाज को कुछ मिले
Next Article छत्तीसगढ़ सरकार की जनजातीय हितैषी नीतियों से निखर रही वनांचल की खेल प्रतिभाएं विशेष पिछड़ी जनजाति के बच्चों को मिल रहा राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों से तैराकी का गुर

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?