ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कहीं तोता पिंजरे में कैद हो गया तो…मलिक ने बीजेपी को घेरा, दाढ़ीवाले का नाम-काम भी बताया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कहीं तोता पिंजरे में कैद हो गया तो…मलिक ने बीजेपी को घेरा, दाढ़ीवाले का नाम-काम भी बताया

By @dmin
Published: October 29, 2021
Share
नोटिस का खेल: अब अमृता फडणवीस ने नवाब मलिक को भेजा कानूनी नोटिस… एनसीपी नेता ने लगाए थे गंभीर आरोप
नोटिस का खेल: अब अमृता फडणवीस ने नवाब मलिक को भेजा कानूनी नोटिस… एनसीपी नेता ने लगाए थे गंभीर आरोप
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। मुंबई क्रुज पार्टी ड्रग केस में शुरू से ही एनसीबी के जोनल अफसर समीर वानखेड़े पर हमलावर रहे नवाब मलिक ने इस बार भारतीय जनता पार्टी पर सीधा अटैक किया है। नवाब मलिक ने कहा कि बॉलीवुड को मुंबई से बाहर लेने जाने के लिए क्रुज पार्टी ड्रग केस भाजपा की साजिश है। नवाब मलिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि मुंबई क्रुज ड्रग्स का मामला और कुछ नहीं बल्कि बॉलीवुड को महाराष्ट्र से बाहर निकालने की भाजपा की साजिश है। यह बॉलीवुड को बदनाम करने की भाजपा की साजिश है। यह महाराष्ट्र और मराठी को बदनाम करने की साजिश है। इतना ही नहीं, मलिक ने उस दाढ़ीवाले का नाम भी बताया है, जिसका जिक्र उन्होंने पहले किया था।

समीर वानखेड़े पर ताजा हमला करते हुए नवाब मलिक ने कहा कि एनसीबी अधिकारी ने गिरफ्तारी से सुरक्षा के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया क्योंकि वह डर गए हैं। समीर ने जरूर कुछ गलत किया होगा, तभी वह डर रहे हैं। भाजपा इनके साथ खड़े हो गई है, जो जिन्न है। इनकी जान इसी तोते में है। जिन्न घबराने लगा है कि तोता जेल में चला गया तो बहुत सारे राज खुल जाएंगे। अब बीजेपी की ओर से महाराष्ट्र की सरकार और लोगों को बदनाम करने का काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पूरा सिक्वेंस बदल गया है। पकडऩे वाले बचाव का रास्ता ढूंढ रहे हैं। पकड़ाने वाले जेल के सलाखों के पीछे है। इसलिए मैंने कल कहा था कि पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त। नवाब मलिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में उस दाढ़ीवाले के नाम और उसके काम का खुलासा किया है, जिसका जिक्र वह पहले कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि दाढ़ीवाले का नाम काशिफ खान है, वह फैशन टीवी का इंडिया हेड है और वह देशभर में फैशन शोज कराता है, जिसमें धड़ल्ले से ड्रग्स बेची और इस्तेमाल की जाती है। वह बड़े पैमाने पर सेक्स रैकेट चलाने का काम करता है। क्रुज पर उस दिन एक पार्टी काशिफ खान की ओर से भी दी गई थी। उसने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को इनवाइट किया था।

उन्होंने आगे कहा कि वह सोशल मीडिया पर डाले गए एक वीडियो में क्रूज पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ डांस करता भी दिखता है। मैंने समीर वानखेड़े से पूछा था कि आखिर आपने दाढ़ीवाले से पूछताछ क्यों नहीं की थी, उसे गिरफ्तार क्यों नहीं किया। यह दाढ़ीवाला फैशन क नाम पर देशभर में ड्रग्स का धंधा करता है और सेक्स रैकेट चलाता है। मलिक ने दाढ़ीवाले से समीर वानखेड़े का संबंध होने का भी दावा किया।

कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में महिला पदाधिकारी से अभद्रता, बोलीं- यहां नेताओं को तमीज नहीं
छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में आपार आईडी की समय सीमा तय, सीएम साय बोले- 31 दिसंबर तक करें काम पूरा
देश के विभिन्न राज्यों के महिला फुटबॉल खिलाड़ी भिलाई में, महापौर नीरज पाल ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला
अमेरिकी स्टाइल में ही खत्म करेंगे आतंकः CDS
‘PoK में लॉन्च पैड पर 250 आतंकी मौजूद, बॉर्डर पर तनाव बढ़ा सकता है पाकिस्तान’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चीन बंद करेगा फड़फड़ाना, भारत ने बॉर्डर पर भेजे अल्ट्रामॉडर्न हथियार, ये चीजें साबित होंगी गेम-चेंजर चीन बंद करेगा फड़फड़ाना, भारत ने बॉर्डर पर भेजे अल्ट्रामॉडर्न हथियार, ये चीजें साबित होंगी गेम-चेंजर
Next Article बांग्लादेश हिंसा: हसीना सरकार की सफाई- एक भी मंदिर नहीं तोड़ा गया, अधिक मुस्लिम मरे बांग्लादेश हिंसा: हसीना सरकार की सफाई- एक भी मंदिर नहीं तोड़ा गया, अधिक मुस्लिम मरे

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?