ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नाबालिग को हरियाणा भगा ले गई थी महिला, लगातार करती रही शारीरिक शोषण… पुलिस ने भेजा जेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

नाबालिग को हरियाणा भगा ले गई थी महिला, लगातार करती रही शारीरिक शोषण… पुलिस ने भेजा जेल

By Mohan Rao
Published: September 19, 2024
Share
कुनकुरी थाना
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक महिला द्वारा एक नाबालिग बालक से शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। नाबालिग बालक को महिला ने अपने झांसे में लिया और भगा कर हरियाणा ले गई। नाबालिग के साथ महिला ने शारीरिक संबंध बनाए और लगातार शारीरिक शोषण करती रही। इस मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने हरियाणा के जिंद से आरोपिया महिला को गिरफ्तार किया और धारा 137(2) भा.न्या.संहिता एवं 6 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने दिनांक 27 अगस्त 2024 को थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उसने बताया कि उसका 16 वर्षीय नाबालिग पुत्र 22 अगस्त 2024 फुटबाल मैच देखने जाने की बात कहकर गया और वापस घर में नहीं आया। परिजनों ने नाबालिग के अपहरण का आशंका जताई। शिकायत के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए जशपुर एसपी शशिमोहन सिंह ने कुनकुनी थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया और नाबालिग की शीघ्र पतासाजी करने कहा।

विवेचना के बाद दौरान पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली कि जिस दिन से नाबालिग बालक लापता है उसी दिन से गांव की एक विवाहित महिला भी दिख नहीं रही। मुखबिर से यह भी पता चला कि वहीं महिला नाबालिग बालक को हरियाणा ले गई है तथा ग्राम सानपुर थाना सेफीदोन क्षेत्र में एक किराये का कमरा लेकर रह रही है। इस जानकारी के बाद एसपी शशिमोहन सिंह के निर्देश पर एक टीम को हरियाणा रवाना किया गया।  टीम द्वारा दबिश देकर उक्त महिला एवं बालक को वापस थाना कुनकुरी में लाया गया।

अपहृत बालक से पूछताछ करने पर उसने बताया कि करीब 6-7 माह पूर्व से उसका उक्त महिला से जान परिचय हुआ। महिला बहला-फुसलाकर उसका बीच-बीच में शारीरिक शोषण करने लगी। इसके बाद महिला बालक को अपने साथ भगाकर हरियाणा ले गई। हरियाणा में महिला ने लगातार नाबालिग से शारीरिक संबंध बनाए। कुनकुरी पुलिस ने 25 वर्षीय महिला के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी कुनकुरी उप निरीक्षक सुनील सिंह, एएसआाई मनोज साहू,  महिला प्रधान आरक्षक चंपा पैंकरा, आरक्षक भूपेन्द्र यादव एवं सायबर सेल से उप निरीक्षक नसरूद्दीन अंसारी, आरक्षक अनिल सिंह, सोनसाय भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।   

पीएम मोदी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर : रेलवे को देंगे 2695 करोड़ की सौगात… जानिए रेलवे को क्या-क्या मिलेगा?
पाटन के कौही में लिफ्ट इरीगेशन योजना का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण, 2500 हेक्टेयर में होगी सिंचाई
अली फज़ल जल्द शुरू करेंगे हॉलीवुड की इस फिल्म की शूटिंग…
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के सीमावर्ती शहर में दागे रॉकेट, नौ लोगों की मौत और 50 घायल
Video : फिर एक दंबग की निकली हवा, रायफल से हवा में फायर कर सोशल मीडिया में डाली पोस्ट, पुलिस ने कराई परेड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हरियाणा में भाजपा ने खोला घोषणाओं का पिटारा, फिर से सरकार बनी तो महिलाओं को हर माह 2100 रुपए की गारंटी
Next Article CG News : केस रफा-दफा करने एएसआई व हेड कॉन्स्टेबल ने ली 2 लाख 40 हजाार की घूस, एसपी ने किया सस्पेंड

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?