ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कलेक्टर अजीत वसंत की अध्यक्षता में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक सम्पन्न
Share
Notification Show More
Latest News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को सदैव मिलता रहा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
September 17, 2026
राज्य निर्वाचन आयुक्तों की स्थायी समिति की बैठक : स्थानीय निकाय चुनावों को आसान, पारदर्शी और तकनीक-सक्षम बनाने पर हुआ मंथन
September 17, 2026
डीमैट खाता खोलकर शेयर जमा करने का झांसा, 15 लाख की धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार
September 17, 2026
श्रमवीरों के परिश्रम और पसीने से हो रहा समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण : मुख्यमंत्री साय
September 17, 2026
वसुंधरा परियोजना : राजस्व अभिलेखों का होगा डिजिटलीकरण… नागरिक सेवाएं होंगी और अधिक सरल और पारदर्शी 
September 17, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
AmbikapurBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeatured

कलेक्टर अजीत वसंत की अध्यक्षता में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक सम्पन्न

By Poonam Patel Published February 9, 2026
Share
अधिकारी अवकाश में जाने से पूर्व लें अनुमति, बिना सूचना अनुपस्थित रहने वालों पर होगी कार्रवाई- कलेक्टर वसंत
SHARE

अंबिकापुर। कलेक्टर अजीत वसंत ने सोमवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। उन्होंने बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि अवकाश में जाने से पूर्व अनिवार्य रूप से अनुमति ली जाए, आदेश का पालन ना करने वाले एवं बिना सूचना के अनुपस्थित रहने वाले अधिकारी कर्मचारियों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सभी अधिकारी समय -सीमा की बैठक में आने से पूर्व अद्यतन विभागीय जानकारी लेकर आएं तथा पूर्व में दिए गए निर्देशों की प्रगति एवं क्रियान्वयन की जानकारी भी उपलब्ध करवाएं। बैठक में कलेक्टर वसंत ने अपार आईडी में बच्चों की एंट्री की जानकारी ली तथा शत-प्रतिशत एंट्री सुनिश्चित करने निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि इस हेतु बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र जरूरी है, इसलिए शिक्षा विभाग सर्वे कर जल्द से जल्द ऐसे बच्चों की सूची जिनका जन्म प्रमाण पत्र नहीं बना है, सम्बंधित अनुभाग के एसडीएम को उपलब्ध कराएं । बैठक में उन्होंने कहा कि वनाधिकार  पट्टों का नामान्तरण महत्वपूर्ण है, इसलिए राजस्व एवं वन विभाग एक माह के भीतर फौती नामान्तरण पूर्ण कर लें। उन्होंने आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त को आश्रम छात्रावासों के निरीक्षण हेतु अधिकारियों की ड्यूटी आदेश बनाने निर्देशित किया। उन्होंने सभी एसडीएम को लगातार छात्रावासों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के निर्देश दिए। उन्होंने छात्रावासों में खेल सामग्री प्रदान करने कार्ययोजना बनाने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिला खाद्य अधिकारी से पीडीएस दुकानों में राशन वितरण की समीक्षा करते हुए कहा कि समय पर व्यवस्थित वितरण सुनिश्चित करें। बैठक में डीएमएफ अंतर्गत रिक्त पदों की भर्ती, पीवीटीजी युवाओं को रोजगार की जानकारी ली गई। बैठक में विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन, कलेक्टर जनदर्शन, जन चौपाल, जन शिकायत, पीजी पोर्टल आदि पर विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुनील नायक, राम सिंह ठाकुर, अमृत लाल ध्रुव, नगर निगम कमिश्नर डी एन कश्यप सभी एसडीएम एवं  विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

धान उठाव में तेजी लाने दिए गए निर्देश-

कलेक्टर वसंत ने समर्थन मूल्य में धान खरीदी उपरांत उपार्जन केंद्रों से धान उठाव की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि धान उठाव में तेजी लाते हुए 28 फरवरी तक उठाव पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गम्भीरतापूर्वक भौतिक सत्यापन करवाए।

मैनपाट महोत्सव की तैयारियों पर हुई समीक्षा-

बैठक में कलेक्टर वसंत ने मैनपाट महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि महोत्सव के शुभारंभ समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जिले में आगमन प्रस्तावित है। इसलिए सभी तैयारियां गुणवत्तापूर्ण ढंग से जल्द पूर्ण कर ली जाए। उन्होंने विभागों को लोकार्पण भूमिपूजन की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वहीं विभागीय स्टॉल एवं हितग्राही सामग्री वितरण की भी जानकारी प्रदान करने निर्देशित किया गया। उन्होंने डोम निर्माण की प्रगति, मंचीय व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, कलाकारों हेतु व्यवस्था, आमंत्रण कार्ड, साज-सज्जा, लाईट, साउंड सिस्टम, पेयजल, चलित शौचालय, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य कार्यों की समीक्षा की।

You Might Also Like

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को सदैव मिलता रहा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

राज्य निर्वाचन आयुक्तों की स्थायी समिति की बैठक : स्थानीय निकाय चुनावों को आसान, पारदर्शी और तकनीक-सक्षम बनाने पर हुआ मंथन

डीमैट खाता खोलकर शेयर जमा करने का झांसा, 15 लाख की धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार

श्रमवीरों के परिश्रम और पसीने से हो रहा समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण : मुख्यमंत्री साय

वसुंधरा परियोजना : राजस्व अभिलेखों का होगा डिजिटलीकरण… नागरिक सेवाएं होंगी और अधिक सरल और पारदर्शी 

Poonam Patel February 9, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एसएसपी ने बैठक में अपराधिक प्रकरणों की समीक्षा, पेंडिंग मामलों के निपटान व प्रभावी पुलिसिंग पर जोर
Next Article कर्नल सी के नायुडु ट्रॉफी :  चार दिवसीय मैच में छत्तीसगढ़ ने हिमाचल प्रदेश 198 रनों से हराया

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?