ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कर्नल सी के नायुडु ट्रॉफी :  चार दिवसीय मैच में छत्तीसगढ़ ने हिमाचल प्रदेश 198 रनों से हराया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipurSports

कर्नल सी के नायुडु ट्रॉफी :  चार दिवसीय मैच में छत्तीसगढ़ ने हिमाचल प्रदेश 198 रनों से हराया

By Mohan Rao
Published: February 9, 2026
Share
SHARE

रायपुर। बीसीसीआई द्वारा मेंस अंडर 23 कर्नल सी के नायुडु ट्रॉफी 2025-26 का आयोजन 16 अक्टुबर 2025 से किया जा रहा है। जिसमें छत्तीसगढ़ की टीम का पांचवा मैच 6 फरवरी 2026 से 9 फरवरी के बीच शहीद वीर नारायण सिंह अंर्तराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर में हिमाचल प्रदेश अंडर 23 टीम के विरुद्ध खेला गया। चार दिवसीय मैच में छत्तीसगढ़ की टीम ने हिमाचल प्रदेश को 198 रनों के भारी अंतर से हरा दिया।

मैच के पहले दिन हिमाचल प्रदेश अंडर 23 ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। छत्तीसगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुये अपनी पहली पारी में 113.5 ओवरों में 10 विकेट खोकर 424 रन बनाये हैं। छत्तीसगढ़ की ओर से प्रांरभिक बल्लेबाज आयुष पांडे ने शानदार शतक लगाते हुये 100 रन बनाये। उनके अतिरिक्त राहुल प्रधान ने 59 रन, मयंक वर्मा ने 57 रन तथा हर्ष साहु ने 52 रन तथा देव आदित्य सिह ने 52 रन बनाये। हिमाचल प्रदेश अंडर 23 टीम की ओर से प्रशांत कुमार ने 4 विकेट तथा शुभम ने 2 विकेट प्राप्त किये।

इसके बाद हिमाचल प्रदेश अपनी पहली पारी में 57.3 ओवरों में 10 विकेट खोकर 183 रन ही बना पाई। हिमाचल प्रदेश की ओर से अमनप्रीत सिंह ने 52 रन तथा इनेश महाजन ने 42 रन बनाये। छत्तीसगढ़ की ओर से दिपक यादव ने 6 विकेट तथा वरुण सिंह भुई ने 3 विकेट प्राप्त किये। पहली पारी में छत्तीसगढ़ की टीम को 241 रनों की बढ़त मिली। इसके बाद छत्तीसगढ़ ने अपनी दूसरी पारी में 61.5 ओवरों में 4 विकेट खोकर 309 रन बनाकर पारी घोषित कर दी।

छत्तीसगढ़ की ओर से प्रांरभिक बल्लेबाज आयुष पांडे ने दूसरी पारी में भी शानदार शतक लगाते हुये 164 नाबाद रन बनाये। उनके अतिरिक्त मयंक वर्मा ने 68 रन तथा साहिल रजत शरीफ ने 32 रन बनाये। हिमाचल प्रदेश की ओर से दक्ष नारायण तथा रीतिक कुमार ने 1-1 विकेट प्राप्त किये। पहली पारी के 241 रनों की बढ़त के साथ छत्तीसगढ़ ने हिमाचल के सामने 551 रनों का विशाल लक्ष्य रखा।

चौथे और अंतिम दिन 551 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुये हिमाचल प्रदेश की पूरी पारी 352 रनों पर समाप्त हो गयी। हिमाचल प्रदेश की ओर से वैभव कालता ने 158 रनों की संर्घषपूर्ण पारी खेली। छत्तीसगढ़ की ओर से वरुण सिंह भुई ने 3 विकेट, प्रशांत साईं पैकरा तथा वासुदेव बरेथ ने 2-2 विकेट प्राप्त किये। इस तरह छत्तीसगढ़ की टीम ने 198 रनों से जीत दर्ज की।

खुजली की समस्या उठते ही बंद कर दें ये आहार, बढ़ सकती हैं परेशानी…
कब थमेगी कोविड-19 की रफ्तार? देश में कोरोना के मामले डेढ़ लाख पार, 24 घंटे में 6387 नए केस, 170 मौतें, जानें अन्य राज्यों का हाल
सोशल मीडिया में वायरल: टाउनशिप के इन दो सेक्टरों के साथ नेहरू नगर को बनाया गया कंटेनमेंट जोन…. सीएमएचओ ने किया खंडन, कहा- अफवाहों पर न दें ध्यान
Durg Breaking : शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मुंबई एयरपोर्ट से पकड़ाया आरोपी… पुलिस से बचने विदेश भाग गया था आरोपी
हल्बा समाज संगठित और जागरूक आदिवासी समुदाय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कलेक्टर अजीत वसंत की अध्यक्षता में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक सम्पन्न
Next Article CSVTU के पीएचडी शोधार्थियों से फीस के नाम धोखाधड़ी… रकम हड़पने वाला आरोपी पकड़ाया

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?