ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वैशाली नगर के सूने मकानों को निशाना बनाने वाला शातिर गिरफ्तार, 10 लाख से ज्यादा का सामान बरामद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

वैशाली नगर के सूने मकानों को निशाना बनाने वाला शातिर गिरफ्तार, 10 लाख से ज्यादा का सामान बरामद

By Mohan Rao
Published: January 27, 2023
Share
चोरी के मामले का खुलासा करते एसपी
SHARE

भिलाई। वैशाली नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सूने मकानों में चोरी करने वाला एक चोर पुलिस के हत्थे चढ़ा है। लगातार हो रही चोरियों के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाई और एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट की सहायता से पुलिस ने एक शातिर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस लगभग दस लाख रुपए का सामान बरामद किया है।

मिली जानकारी के अनुसार वैशाली नगर थाना क्षेत्र में दिसंबर के अंतिम सप्ताह व इस साल जनवरी में दो घरों में सेंधमारी हुई थी। इस मामले में वैशाली नगर थाने में अलग अलग रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दुर्ग एसपी ने विशेष निर्देश दिए थे। चोरों को पकड़ने के लिए एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट को भी लगाया गया। जांच के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध का क्लू मिला। चोरी के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा फुटेज जांच करने पर एक संदेही का फुटेज मिला।

फुटेज के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध की पहचान राहुल बंसोड निवासी चंदनपारा बाबादीप सिंह नगर के रूप में किया और उसे हिरासत मे लिया गया। पूछताछ में संदेही ने बताया कि एक माह पूर्व जवाहर नगर में एक सूने मकान का ताला तोडकर आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात व नगदी रकम चोरी किया था। इसी क्रम में 10 दिन पहले विवेकानंद कालोनी शांतिनगर के एक सूने मकान में चोरी की बात मान ली। आरोपी ने पुलिस को बताया कि चोरी के कुछ जेवर उसने अपने जीजा सुरेन्द्र गायकवाड़ को दिया था। बाकी अपने घर में छिपाकर रखा। आरोपी की निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया गया।

पुलिस ने सोने के जेवरात लगभग 6.250 ग्राम, चांदी के जेवरात लगभग 510 ग्राम, 01 नग कैमेरा एवं लेंस, सोने के जेवरात लगभग 97 ग्राम, चांदी के जेवरात लगभग 107 ग्राम व घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल बरामद किया। पुलिस ने लगभग 10 रुपए का सामान बरामद किया है। इस पूरी कार्रवाई में एसीसीयू से सउनि पूर्ण बहादुर प्रधान आरक्षक चंद्रशेखर बजीर, आरक्षक संतोष गुप्ता, पंकज चतुर्वेदी, अनुप शर्मा, पन्ने लाल, समीम खान, उपेन्द्र यादव, विक्रांत कुमार एवं थाना वैशाली नगर से सउनि केसेन्द्र सिंह, सुरेश पाण्डेय, आर. जितेन्द्र सिंह, नितेश पाण्डे, आवेश सिद्धीकी की उल्लेखनीय भूमिका रही।

गैस एजेंसी में ग्राहक से मारपीट करने वाले बाउंसर्स गिरफ्तार, पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
जय परशुरामजी राष्ट्रीय ब्राह्मण महिला प्रकोष्ठ का प्रदेश सावन मिलन कार्यक्रम
छत्तीसगढ़ के गोधन न्याय योजना को मिला राष्ट्रीय एलेट्स इनोवेशन अवार्ड
विधायक देवेंद्र की पहल पर भिलाई नगर की पहली ई लाइब्रेरी… युवाओ को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं में तैयारी का मौका
हर्बल गुलाल: 120 रू. में पालक के रस से बने गुलाल के साथ मिठाई भी दे रही है महिलाएं, एमआईसी समेत अधिकारी-कर्मचारियों ने भी खरीदा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महापौर ने ध्वजारोहण कर नगर निगम की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला महापौर ने ध्वजारोहण कर नगर निगम की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला
Next Article मुंहासों से राहत पाने के लिए इन 5 तरीकों से इस्तेमाल करें हाइड्रोजन पेरोक्साइड
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?