ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधायक देवेंद्र की पहल पर भिलाई नगर की पहली ई लाइब्रेरी… युवाओ को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं में तैयारी का मौका
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

विधायक देवेंद्र की पहल पर भिलाई नगर की पहली ई लाइब्रेरी… युवाओ को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं में तैयारी का मौका

By @dmin
Published: May 10, 2022
Share
विधायक देवेंद्र की पहल पर भिलाई नगर की पहली ई लाइब्रेरी… युवाओ को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं में तैयारी का मौका
विधायक देवेंद्र की पहल पर भिलाई नगर की पहली ई लाइब्रेरी… युवाओ को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं में तैयारी का मौका
SHARE

30 लाख की लागत से जल्द खुलेगी डिजिटल लाइब्रेरी
भिलाई। शहर के छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खुश खबरी है। भिलाई नगर विधायक श्री देवेंद्र यादव की पहल से खुर्सीपार में जल्द ही ई लाइब्रेरी शुरू की जाएगी। करीब 30 लाख की लागत से लाइब्रेरी खोली जाएगी। कोर्स से लेकिन यूपीएससी,सीएससी आदि विभिन्न कोर्स से सम्बंधित ऑनलाइन यहाँ उपलब्ध रहेगी।
एजुकेशन हब भिलाई शहर में युवाओ की मांग और जरूरतों को देखते हुए भिलाई नगर के युवा विधायक देवेंद्र यादव खुर्सीपार में पहली निशुल्क डिजिटल लाइब्रेरी शुरू करने वाले है, जहां वे ऑनलाइन कॅरिअर, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी मुफ्त कर सकेंगे। मकसद यह है कि गरीब छात्र-छात्राएं जो ई-मित्र व अन्य माध्यमों के जरिए पैसा चुकाकर आॅनलाइन अध्ययन कर रहे हैं, उनको यह सुविधा निशुल्क उपलब्ध होगी।

कोविड के दौर में डिजिटल एजुकेशन का ट्रेंड बढ़ने लगा है। इसमें सबसे बड़ी समस्या उन छात्र-छात्राओं को आ रही है, जिनके पास महंगे मोबाइल व इंटरनेट से सुसज्जित संसाधन उपलब्ध नहीं है। ऐसे में यह डिजिटल लाइब्रेरी ऐसे गरीब छात्र-छात्राओं के लिए एक बड़ा साधन बनेगी, ताकि वे अपने अध्ययन की जरूरतें पूरी कर सकें।
ऑनलाइन शहर में डिजिटल लाइब्रेरी की शुरुआत के बाद छात्र-छात्राएं अपनी एकेडमिक पढ़ाई के साथ अध्ययन संबंधी मार्गदर्शन के लिए एक्सपर्ट की ट्यूशन आॅनलाइन ले सकेंगे। डिजिटल लाइब्रेरी की शुरुआत के बाद छात्र अध्ययन के लिए जरूरी मार्गदर्शन के लिए यह विकल्प खुला रहेगा कि वे पढ़ाई के लिए देश-विदेश के ट्यूटर से आॅनलाइन संपर्क कर सकते हैं। इसके माध्यम से छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में जरूरी मार्गदर्शन और आॅनलाइन अध्ययन का बेहतर विकल्प उपलब्ध हो सकेगा।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मिलेगी मदद:
डिजिटल लाइब्रेरी छात्रों के लिए न केवल अध्ययन में मददगार बनेगी, बल्कि सरकारी सेवाओं की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी उपयोगी होगी। इसके माध्यम से छात्र-छात्राओं को एक ऐसा प्लेटफार्म उपलब्ध होगा, जहां वे इंटरनेट के जरिए ऑनलाइन राज्यों व देश की अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। परीक्षाओं के पैटर्न से लेकर उनके पाठ्यक्रम की नवीनतम जानकारी छात्रों को इसके माध्यम से उपलब्ध होगी। खुर्सीपार क्षेत्र में छात्र-छत्राओं के लिए ऐसी कोई लाइब्रेरी नहीं है। इस लिए उन्हें वर्तमान में विभिन्न पुस्तकें खरीदने पड़ते है। पढ़ने मे रुचि रखनेवालों के लिए वाचनालय एक सर्व सुविधा युक्त की मांग युवाओं द्वारा की जा रही थी। युवाओं की इस मांग को पूरा करने के लिए विधायक श्री यादव ने पहल की है और लाइब्रेरी शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। अब डिजिटल लाइब्रेरी की शुरुआत के बाद ऐसे जिज्ञासु लोगों के लिए डिजिटल लाइब्रेरी एक ऐसा माध्यम बनेगी, जहां लोग दैनिक अखबार से लेकर जरूरी व इच्छित किताबों का अध्ययन इस लाइब्रेरी के माध्यम से निशुल्क आॅनलाइन कर सकें।

तैयारी जोरों पर चल रही
जोन 4 आयुक्त अमिताभ शर्मा ने बताया कि विधायक की मंशा अनुरूप ई लाइब्रेरी बनाने का तैयारी जोरों से चल रही है। जल्द ही लाइब्रेरी बन कर तैयार हो जाएगी। लाइब्रेरी में पूरी सुविधा होगी। पूरी तरह से वातानुकूलित होगी लाइब्रेरी,यहाँ करीब 10 कम्प्यूटर लगाए जाएंगे। 4 जी स्पीड जी इंटरनेट से पूरी तरह से लैस होगा। ई लाइब्रेरी में 1 लाख से अधिक जरूरी किताब होंगी।

कोरोना की संभावित तीसरी लहर में बच्चों की सुरक्षा के लिए इम्यूनिटी पर विशेष फोकस… विशेष शिविरों के माध्यम से बच्चों की हो रही है जांच
भिलाई में हेरोइन बेचते तीन गिरफ्तार, 8 लाख से ज्यादा का माल बरामद… अमृतसर से जुड़े तार
लायन्स क्लब का संयुक्त शपथ ग्रहण समारोह : सभी पदाधिकारियों ने ली निष्ठा व कर्तव्य पालन की शपथ
विकास दुबे के साथ आतंकवादियों जैसा ही सलूक होगा, कानपुर में जो हुआ वह आतंकी घटना से कम नहीं : आईजी
हैवानियत : विधवा महिला ने शादी करने से किया इनकार तो ससुराल वालों ने काट दी जुबान और नाक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ग्रामीण क्षेत्रों के कार्यो को प्रथमिकता से लेने दिये निर्देश: सांसद श्रीमती महंत
Next Article युवाओं में बढ़ता विधायक देवेंद्र का क्रेज… लोक जनशक्ति पार्टी युवा प्रकोष्ट के राष्ट्रीय सचिव सहित कई जिला के अध्यक्षों ने थामा कांग्रेस का हाथ

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?