ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना को हराने महिलाओं की टीम घर-घर दे रही दस्तक…. 54345 घरों में रहने वाले 224962 लोगों की जुटाई स्वास्थ्यगत जानकारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

कोरोना को हराने महिलाओं की टीम घर-घर दे रही दस्तक…. 54345 घरों में रहने वाले 224962 लोगों की जुटाई स्वास्थ्यगत जानकारी

By @dmin
Published: August 26, 2020
Share
The team of women defeating Corona was knocking door to door
The team of women defeating Corona was knocking door to door
SHARE

भिलाई। कोरोना को हराने के लिए नगर पालिक निगम, जिला स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग की सयुंक्त टीम घर-घर दस्तक दे रही है और लोगों की स्वास्थ्यगत जानकारी जुटा रही है। अब तक सयुंक्त टीम आरोग्य सेतु पोर्टल के रिपोर्ट में दिखाए गए पिंक एरिया और कंटेनमेंट जोन सहित अन्य क्षेत्र के 54345 घरों में दस्तक दे चुकी है। 2 लाख 24 हजार 962 लोगों की स्वास्थ्यगत जानकारी जुटाई जा चुकी की है। जिसमें से 96 लोगों के गले में खरास के साथ कफ, सर्दी और बुखार होने की रिपोर्ट सामने आई है।

कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे एवं भिलाई निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने कोरोना के संक्रमण के रोकथाम के लिए आरोग्य सेतु ऐप के रिपोर्ट के अनुसार, कंटेनमेंट जोन और पूर्व में रह चुके कंटेनमेंट जोन क्षेत्र का डोर टू डोर सर्वे कराने के साथ बाहर से आने जाने वाले लोगों की जानकारी जुटाने के निर्देश दिए थे। कलेक्टर के आदेश के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आरोग्य समिति और महिला बहुउद्देशीय कार्यकर्ताओं की 41 टीम डोर टू डोर सर्वे कर रही है! अब तक टीम ने शहर के 54345 घरों में दस्तक देने के साथ ही 2 लाख 24 हजार 962 लोगों की स्वास्थ्यगत जानकारी जुटाई है। सर्वे के दौरान टीम की सदस्य लोगों से सर्दी, खांसी, बुखार के अलावा परिवार के सदस्यों की शहर और प्रदेश से बाहर आने जाने वालों के बारे में भी पूछताछ करती हैं। ताकि बाहर से आने वाले व्यक्तियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा सके ।

निगम प्रशासन की अपील

महापौर व विधायक देवेन्द्र यादव और निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने लोगों से सर्वे टीम के सदस्यों का सहयोग करने और कोरोना से बचाव को लेकर भीड़ भाड़ वाले स्थानों से दूर रहने की अपील की है। जोन क्रमांक-1 के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आरोग्य समिति और महिला बहुउद्देशीय कार्यकर्ताओं की 13 टीम 13400 घरों में रहने वाले 59017 लोगों की स्वास्थ्यगत जानकारी जुटाई है। इसी प्रकार जोन क्रमांक- 2 के वार्डों में 6 टीम 12680 घरों में डोर टू डोर सर्वे कर 63380 सदस्यों की रिपोर्ट तैयार की है। जोन-3 के अंतर्गत 6 टीम ने 8341 घरों में रहने वाले 33620 सदस्यों की स्वास्थ्यगत जानकारी जुटाई है। जोन-4 की 11 टीम ने 15609 घरों में दस्तक देकर 62436 सदस्यों से सर्दी खांसी, बुखार से संबंधित सवाल जवाब कर स्वास्थ्यगत रिपोर्ट तैयार किया है। जोन क्रमांक-5 की 6 टीम ने 4315 घरों में दस्तक देकर 6509 लोगों से सर्दी, बुखार, खांसी जैसे सवालों के साथ स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी जुटाई है।

Big accident : सब्जी लेकर बाइक पर जा रहे युवक को बस ने रौंदा, अस्पताल पहुंचने से पहले हो गई मौत
कोरोना संकट के बीच सीजी क्वीन काजल श्रीवास की सराहनीय पहल… जरूरतमंदों को भोजन पहुंचाने शुरू किया ‘कोई न रहे भूखा’ मुहीम
कोरोना संक्रमण से रोकथाम के लिए महिला समूह कर रही सराहनीय कार्य… वैक्सीनेशन के प्रति कर रही लोगों को जागरूक
एक और उपलब्धि: छत्तीसगढ़ के 7 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन प्रमाण-पत्र… स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने उत्कृष्टता हासिल करने वाले सभी अस्पतालों के अधिकारियों-कर्मचारियों को दी बधाई
बीएम शाह हॉस्पिटल में हर्षोल्लास से मनाया गया 77 वां स्वतंत्रता दिवस, ध्वजारोहण के साथ हुए विभिन्न कार्यक्रम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 310 # 26 August 2020
Next Article Construction of community sanitation complexes in villages गांवों में होगा सामुदायिक स्वच्छता परिसरों का निर्माण….. मनरेगा के माध्यम से 320 दिन श्रमिकों को मिलेगा काम

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?