ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई चेम्बर के उद्योग विंग की टीम ने डिप्टी सीएम अरुण साव से की मुलाकात, उद्योग क्षेत्र पर लगाए जा रहे निर्यात कर का किया विरोध
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

भिलाई चेम्बर के उद्योग विंग की टीम ने डिप्टी सीएम अरुण साव से की मुलाकात, उद्योग क्षेत्र पर लगाए जा रहे निर्यात कर का किया विरोध

By Mohan Rao
Published: October 14, 2025
Share
SHARE

भिलाई। भिलाई चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के उद्योग विंग की टीम ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव व पवन साय से सौजन्य मुलाकात की। टीम का नेतृत्व चेम्बर के महामंत्री अजय भसीन ने किया।

बैठक में अजय भसीन ने भिलाई उद्योग क्षेत्र की प्रमुख समस्या रखते हुए बताया कि नगर निगम भिलाई द्वारा सभी उद्योगों पर निर्यात कर (Export Tax) का अतिरिक्त भार डाला जा रहा है, जो पूर्णतः अनुचित, अनैतिक एवं दोहरे कराधान (Double Taxation) की श्रेणी में आता है।

उन्होंने उपमुख्यमंत्री जी को बताया कि जीएसटी व्यवस्था लागू होने के बाद किसी भी प्रकार का अतिरिक्त कर लगाना उद्योगों के लिए आर्थिक बोझ है। इस कर से उद्योगों की उत्पादन लागत बढ़ेगी, जिससे मूल्य वृद्धि अनिवार्य होगी और इसका सीधा असर सामान्य उपभोक्ता की जेब पर पड़ेगा। श्री भसीन ने कहा कि यह निर्णय उद्योग जगत के हितों के विपरीत है और ऐसा प्रतीत होता है जैसे उद्योगों के खिलाफ कोई साजिश रची जा रही हो।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रतिनिधिमंडल की बात गंभीरता से सुनी और आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी तथा उद्योगों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। भिलाई चेम्बर की टीम ने शासन से अनुरोध किया कि इस अनैतिक कर व्यवस्था पर तत्काल रोक लगाई जाए ताकि उद्योग जगत और उपभोक्ताओं दोनों को राहत मिल सके। उद्योग चेम्बर अध्यक्ष जे पी गुप्ता, संदीप अग्रवाल, मयूर अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, राहुल बंसल, राजेश शर्मा व उद्योगपति उपस्थित थे। यह जानकारी शंकर सचदेव ने दी

खुर्सीपार में युवक की हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले विधायक देवेन्द्र, मुआवजे के लिए सीएम से की बात
दुर्ग-भिलाई वासियों को जल्द मिलने वाला है नया टूरिस्ट स्पॉट, 16.21 करोड़ रुपये से बदल रही यहां की तस्वीर
भिलाई में डिजिटल अरेस्ट का मामला, 54 लाख की ठगी के मामले में और दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
निकाय चुनाव: कांग्रेस ने नियुक्तियों पर कसा तंज, तो भाजपा ने कहा-चुनावी हार-जीत को काबिलियत का पैमाना नहीं माना जा सकता
CG Crime : बिलासपुर में प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, चार साल से थे लिव इन रिलेशन में… आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्य सचिव उच्च स्तरीय बैठक में विभागीय सचिवों से ली कामकाज की जानकारी, योजनाओं की प्रगति के संबंध में दिए निर्देश
Next Article बच्चों की देखरेख और संरक्षण के लिए अभिनव पहल, हर बच्चे को मिले सुरक्षित और सशक्त भविष्य का अवसर
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?