ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खुर्सीपार में युवक की हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले विधायक देवेन्द्र, मुआवजे के लिए सीएम से की बात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

खुर्सीपार में युवक की हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले विधायक देवेन्द्र, मुआवजे के लिए सीएम से की बात

By Mohan Rao
Published: September 17, 2023
Share
पीडित परिवार से मिले विधायक देवेन्द्र
SHARE

भिलाई। शुक्रवार की रात को आईटीआई ग्राउंड के पास खुर्सीपार दुर्गा मंदिर निवासी मलकीत सिंह की हत्या कर दी गई। बदमाशों ने मलकीत की बेरहमी से पिटाई थी जिससे उसकी मौत हो गई। इसे लेकर शनिवार को पूरे दिन भर खुर्सीपार थाने में तनाव का माहौल रहा। वहीं रविवार की सुबह भिलाई नगर के विधायक देवेन्द्र यादव पीड़ित परिवार से मिलने थाने पहुंचे और उन्हें ढाढस बंधाया। यही नहीं उन्होंने मौके से ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से फोन पर उचित मुआवजे व मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कराने के संबंध में चर्चा की।

बता दें घटना के बाद शनिवार से ही पीडित परिवार खुर्सीपार थाने के पास डटा हुआ है। विधायक देवेन्द्र यादव जब पीडित परिवार के पास पहुंचे तो वहां शोक का माहौल दिखा। विधायक देवेंद्र यादव शोक में डूबे हुए दुखी परिवार से मिले और उन्हें ढाढस बंधाया। इस दौरान विधायक देवेन्द्र यादव ने परिवार से मिलकर उनकी हिम्मत बढ़ाई और कहा  इस दुःख की घड़ी में हर कदम वे उनके साथ है। इसी के साथ ही विधायक यादव ने कहा कि न्याय व्यवस्था पर भरोसा रखिए आप लोगों को  न्याय जरूर मिलेगा।

एक नाबालिग सहित पांच आरोपी गिरफ्तार
इधर इस मामले में खुर्सीपार पुलिस ने अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। अन्य आरोपियों में तरुण निषाद पिता तिहारू निषाद उम्र 22 साल खुर्सीपार, तसबुर खान पिता मोहम्मद अमान खान उम्र 20 साल खुर्सीपार, शुभम लहरे पिता शीतल लहरे 21 साल छावनी तथा फ़ैसल क़ुरैशी पिता आबिद क़ुरैशी उम्र 23 साल खुर्सीपार शामिल है। घटना में सम्मिलित अन्य बदमाशों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

इतिहास रचने को तैयार भिलाई, 8 मार्च को निकलेगी भोले बाबा की बारात…. दया सिंह ने बताया इस बार क्या कुछ है खास
उद्योगमंत्री लखनलाल पहुंचे भिलाई, बीएसपी एंसिलरी एसोसिएशन के साथ की बैठक
हर घर में पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने मिशन मोड पर करें काम-कलेक्टर डॉ. नरेन्द्र भूरे
भिलाई के शहरी गौठान में हर्षोल्लास से मनाया गया हरेली का त्यौहार, परंपरागत खेलों की दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति…. 52 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन
धुलमुक्त होगी छावनी की सड़क, हुडको में बनाए जाएंगे स्मार्ट रोड और खुर्सीपार की सड़के भी संवरेंगी, विधायक देवेन्द्र ने किया भूमिपूजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भाजपा के हमलों पर कांग्रेस का पलटवार : मुख्यमंत्री बघेल को बताया सबसे बड़ा सनातनी, केन्द्रीय मंत्री ने भूली मर्यादा
Next Article झाड़ियों में मिला नवजात बच्चा : हैवानों ने मरने के लिए छोड़ा… सफाई कर्मचारी ने पहुंचाया अस्पताल

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?