ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बजट से गदगद हुआ शेयर बाजार, पहली बार 50 हजार के पार बंद हुआ सेंसेक्स
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeatured

बजट से गदगद हुआ शेयर बाजार, पहली बार 50 हजार के पार बंद हुआ सेंसेक्स

By @dmin
Published: February 3, 2021
Share
शेयर मार्केट: रिकॉर्ड तोड़ उछाल जारी, सेंसेक्स पहली बार 57 हजार के पार, निफ्टी ने भी बनाया कीर्तिमान
शेयर मार्केट: रिकॉर्ड तोड़ उछाल जारी, सेंसेक्स पहली बार 57 हजार के पार, निफ्टी ने भी बनाया कीर्तिमान
SHARE

बिजनेस डेस्क (एजेंसी)। एक फरवरी को पेश हुए वित्त वर्ष 2021-22 के आम बजट के बाद से शेयर बाजार ने तेजी जारी है। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 458.03 अंक यानी 0.92 फीसदी की तेजी के साथ 50255.75 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 142.10 अंक (0.97 फीसदी) की बढ़त के साथ 14789.95 के स्तर पर बंद हुआ। 
अर्थशास्त्रियों और बाजार विश्लेषकों का मानना है कि सोमवार को पेश किया गया बजट एक साहसिक और वृद्धि-उन्मुख बजट है। दो सरकारी बैंकों के निजीकरण और भूमि जैसी परिसंपत्तियों के मौद्रीकरण के प्रस्ताव को भी बाजार ने सकारात्मक माना है।

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज इंडसइंड बैंक, पावर ग्रिड, कोल इंडिया, डिविस लैब और डॉक्टर रेड्डी के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं श्री सीमेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट, यूपीएल, ग्रासिम और मारुति के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज एफएमसीजी और रियल्टी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें बैंक, प्राइवेट बैंक, पीएसयू बैंक, फार्मा, मेटल, फाइनेंस सर्विसेज, ऑटो, आईटी और मीडिया शामिल हैं।

कब-कब तोड़ा बाजार ने रिकॉर्ड?

  • मार्च में निचले स्तर पर पहुंचने के बाद आठ अक्तूबर को सेंसेक्स 40 हजार के पार 40182 पर पहुंच गया था। 
  • इसके बाद पांच नवंबर को सेंसेक्स 41,340 पर बंद हुआ। 
  • 10 नवंबर को इंट्राडे में इंडेक्स का स्तर 43,227 पर पहुंचा। 
  • 18 नवंबर को 44180 के स्तर पर पहुंचा। 
  • चार दिसंबर को इसने 45000 का आंकड़ा पार किया और 45079 पर बंद हुआ। 
  • 11 दिसंबर को सेंसेक्स 46 हजार के ऊपर 46099 के स्तर पर बंद हुआ और 14 दिसंबर को यह 46,253.46 अंक पर बंद हुआ था। इस दौरान निफ्टी 13558.15 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचा था। 
  • 28 दिसंबर को सेंसेक्स उछलकर 47353 पर बंद हुआ था।
  • चार जनवरी को सेंसेक्स ने नया रिकॉर्ड बनाया और यह पहली बार 48000 के ऊपर 48176.80 पर बंद हुआ।
  • 11 जनवरी को बीएसई का सेंसेक्स 49269.32 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ था।
  • 11 जनवरी के बाद 21 जनवरी को घरेलू शेयर बाजार उच्चतम स्तर पर खुला था। सेंसेक्स 223.17 अंकों की बढ़त के साथ पहली बार 50 हजार के ऊपर 50,015.29 के स्तर पर खुला। इस दौरान निफ्टी रिकॉर्ड 14,707.70 के स्तर पर था।
  • दो फरवरी को कारोबार के दौरान सेंसेक्स 1,461 अंक ऊपर 50,062.03 पर पहुंच गया था। इसी तरह निफ्टी भी 433 अंक ऊपर 14,715.10 पर कारोबार कर रहा था। हालांकि यह सेंसेक्स-निफ्टी का इंट्राडे स्तर है।

रिकॉर्ड स्तर पर खुला था बाजार
आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 227.66 अंक (0.46 फीसदी) की बढ़त के साथ 50,025.38 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 75.50 अंक यानी 0.52 फीसदी की तेजी के साथ 14,723.35 के स्तर पर खुला था। इसके बाद बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहा।

मंगलवार को जोरदार तेजी के साथ बंद हुआ था बाजार
मंगलवार को दिनभर के कारोबार के बाद सेंसेक्स 1197.11 अंक यानी 2.46 फीसदी की तेजी के साथ 49797.72 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 366.65 अंक (2.57 फीसदी) की बढ़त के साथ 14647.85 के स्तर पर बंद हुआ।

Breaking News : बाइक पर युवक-युवती की बेशर्मी, वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस, बाइकर गिरफ्तार
चेम्बर की मांग: अमेजॉन-फ्लिपकार्ट सहित ई-कामर्स साइट को गैर आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी की अनुमति न दी जाए
फ्रांस में दोबारा लगा लॉकडाउन, राष्ट्रपति मैक्रों ने किया एलान
Big news : केन्द्रीय गृहमंत्री शाह के दौरे से पहले एक और मुठभेड़, दो नक्सली ढेर, महिला नक्सली का शव व हथियार बरामद
विराट के टेस्ट क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ी, भावुक हुई अनुष्का, धोनी और बेटी के लिए कही यह बात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article किसान आंदोलन एक प्रयोग, सफल रहा तो लोग सीएए-एनआरसी और राम मंदिर का भी करेंगे विरोध : नरोत्तम मिश्रा किसान आंदोलन एक प्रयोग, सफल रहा तो लोग सीएए-एनआरसी और राम मंदिर का भी करेंगे विरोध : नरोत्तम मिश्रा
Next Article Understanding the body of a newborn, the police did the Panchnama first, then the doctors did the post-mortem: the truth was open then surprised आम बजट पर बोले भिलाई नगर विधायक: बहुत ही निराशाजनक बजट… युवाओं के लिए कोई पहल नहीं

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?