ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जिन हाथों से होती थी कचरे की बिनाई अब उसी से होने लगी है कपड़ों की सिलाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedRaipur

जिन हाथों से होती थी कचरे की बिनाई अब उसी से होने लगी है कपड़ों की सिलाई

By @dmin
Published: November 23, 2020
Share
SHARE

रायपुर। एक बच्चे की मां गौरी सोनी की सुबह हमेशा कूड़े-कचरे के बीच होती थी। जब शाम का सूरज ढलने लगता था, तब वह कूड़े-कचरे की ढेर से निकलकर घर को लौटती थी। कमोवेश सुजाता साहू की जिंदगी भी गौरी जैसी ही थी। सूरज निकलने से पहले और अस्त होने के पहले पूरा दिन कचरों के ढेर में ही गुजर जाता था। एक ओर जहा सभी ओर दिन के उजाले होते थे लेकिन इनकी जिंदगी उजालों के बीच भी अंधेरों में रहने के समान थी।
कचरों के ढेर में कुछ-कुछ सामान तलाशते-तलाशते अपनी दो जून की रोटी का जुगाड़ करना इनकी नियति बन गई थी। एक दिन प्रदेश के मुख्य सचिव आरपी मण्डल जब राजधानी के व्हीआईपी चौक से गुजर रहे थे, तब उनकी नजर कचरे के ढ़ेर में सामान तलाशते हुए महिलाओं पर पड़ी। कुछ महिलाएं अपने साथ बच्चे भी ली हुई थीं। उन्होंने अपनी कार रोकी और मैले कपड़े पहनी हुई कचरा बीनने वाली महिलाओं को अपने पास बुलाया। वे स्वयं भी कार से उतर गए और कचरा बीनने वालियों से उनके बारे में पूछने लगे। तब मुख्य सचिव मण्डल ने उन्हें बताया कि राज्य शासन द्वारा आपके कल्याण के लिए योजना चलाई जा रही है। आप कब तक ऐसे ही कचरों में अपनी जिंदगी गुजारती रहोगी? काम सीखों और आत्म सम्मान के साथ जीना सीखों। कचरा बीनने वालों पर मुख्य सचिव की नजर, इनकी जिंदगी के लिए मानों एक नई उम्मीद की किरण और एक नया सबेरा लेकर आई। कुछ दिन बाद ही नगरीय प्रशासन विकास और श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने कचरा बीनने वाली महिलाओं से उनकी ही बस्ती के पास मुलाकात की।

उन्होंने श्रम विभाग की योजना से जोड़ते हुए कचरा उठाने वाली गौरी यादव, सुजाता साहू सहित कई महिलाओं को सिलाई मशीन सहित अन्य जरूरत के सामान दिए। इनकी जिंदगी की नई सुबह की शुरुआत के बाद श्रम मंत्री डॉ. डहरिया की पहल इनकी अंधकारमय जिंदगी को नई रोशनी देने के साथ एक नई दिशा की ओर ले गई। उन्होंने इन कचरा बीनने वाली महिलाओं को श्रम विभाग की योजना से जोड़ते हुए इन्हें नुकसान से बचाने अपने ही हाथों से सभी को घर खर्च के लिए चेक भी दिए और सभी को सिलाई-कढ़ाई का अच्छे से प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार अपनाते हुए आत्मनिर्भर बनने और आत्मसम्मान के साथ जीने की सीख दी। आज लगभग दो महीने बाद गौरी, सुजाता सहित अन्य कई महिलाओं की परिस्थितियां बहुत बदल गई है। इनके हाथों में किसी के फेंके हुए कचरों के ढेर में समाई गंदगी नहीं बल्कि स्वच्छता और बीमारी से बचने का संदेश देने वाले हाथों से बनाएं मास्क, महिलाओं को सम्मान से जोडऩे वाला सलवार शूट, ब्लाऊज के परिधान के रुप में एक ऐसा हुनर भी है जो साफ-सुथरी भी है और धारण करने के योग्य है।

हाथों में गंदगी नहीं, स्वच्छता का संदेश देते मास्क और हुनर है…

रायपुर के सुभाष नगर इलाके में रहने वाली गौरी यादव ने बताया कि अब उनकी जिंदगी बदल चुकी है। कचरे के ढेर में अब वह नहीं जाती है। श्रम विभाग के माध्यम से मुझे 45 दिन का सिलाई का प्रशिक्षण मिला और नुकसान से बचाने प्रशिक्षण के साथ प्रतिदिन तीन सौ रुपए के मान से स्टायफंड भी मिला। उन्होंने बताया कि मंत्री डॉ. डहरिया सहित मुख्यसचिव श्री आर. पी. मण्डल ने तब कहा था कि पुराने काम काज के बदले नया सम्मानजनक कार्य से उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। आज प्रशिक्षण के बाद मैं बहुत बदली हुई हूं। मैं गंदगी के ढ़ेर में कुछ काम का सामान तालाशती थी। उसे कबाड़ी में बेचकर जो रुपए मिलते थे उसी से घर चलता था। सुबह से लेकर शाम तक पूरा दिन कचरे के बीच ही गुजरता था। अब ऐसा नहीं है। मैंने मास्क सीले हैं और सलवार शूट, ब्लाऊज भी सिलाई करना सीख लिया है। गौरी यादव का कहना है कि यह काम पहले से लाख गुना अच्छा है। बच्चों के साथ घर में रहकर सिलाई का काम किया जा सकता है। पहले कचरे में सिर्फ गंदगी ही मिलती थी, भूखे-प्यासे भटकना पड़ता था। धूप-बारिश हो, सभी दिन बस इधर-उधर भटकना पड़ता था। अब स्वच्छ रहकर साफ-सुथरे कपड़ों की सिलाई करते हैं। उनका कहना है कि आने वाले दिनों में उम्मीद है कि वे भी एक बेहतर भविष्य बना सकेंगी। इसी तरह सुजाता साहू का कहना है कि हमें मंत्री डॉ डहरिया और मुख्य सचिव सहित अधिकारियों ने जब भरोसा दिलाया कि सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण एक दिन उनकी जिंदगी बदल सकती है तब जाकर मैंने और मेरे साथ अनेक कचरा बीनने वाली महिलाओं ने कचरा बीनना छोड़कर नई राह को चुना है।

48 के हुए विजय: मां 100 रुपए कमाती तब मिल पाता था खाना, पहली फिल्म के मिले 500 रुपए अब एक फिल्म के 100 करोड़ करते हैं चार्ज
नारायणपुर में IED ब्लास्ट : एक जवान शहीद और एक घायल, सीएम साय ने किया शहादत को नमन
बेटी को जिंदा नहर में फेंकते हुए नहीं कांपे मां-बाप के हाथ, 6 साल के बेटे ने खोला हत्या का राज
आस्था की पहाड़ी पर शिव का वास : मकर संक्रांति पर सिद्ध बाबा धाम बनता है श्रद्धा, परंपरा और पर्यटन का संग
बलौदाबाजार हिंसा : कलेक्टर और एसपी हटाए गए….दीपक सोनी होंगे नए कलेक्टर, विजय अग्रवाल को एसपी का जिम्मा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दाई-दीदी क्लीनिक में 100 से अधिक महिलाओं का हुआ इलाज
Next Article जज्बे को सलाम: फर्ज के लिए रोज 18 किमी नाव चलाकर जाती है ये आंगनवाड़ी कार्यकर्ता जज्बे को सलाम: फर्ज के लिए रोज 18 किमी नाव चलाकर जाती है ये आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?