ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महिलाओं को आगे बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रही है राज्य सरकार: डहरिया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedRaipur

महिलाओं को आगे बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रही है राज्य सरकार: डहरिया

By @dmin
Published: November 21, 2020
Share
SHARE

रायपुर। नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया आरंगवासियों द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह और महिला सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने इस दौरान भीड़ भरी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के विकास के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सभी वर्ग के लिए कार्य किया जा रहा है। आरंग विधानसभा क्षेत्र में भी विकास के कार्य लगातार कराये जा रहे हैं। विभिन्न क्षेत्रों में नये निर्माण कार्यों की स्वीकृति भी प्रदान की गई है। मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि क्षेत्र के लोगों से मेरा संबंध आत्मीयता के साथ जुड़ा रहेगा। उन्होंने क्षेत्र की महिलाओं को सम्मानित भी किया और कहा कि महिलाएं पुरूष के मुकाबले किसी से भी कम नहीं है। उन्होंने देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के बलिदान और उनके द्वारा किए गए कार्य को सभी के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि श्रीमती गांधी ने देश की महिलाओं को आगे बढऩे और मुकाम हासिल करने का रास्ता बताया है। उन्होंने साबित किया है कि महिलाएं घर से बाहर निकलकर देश की कमान भी सम्हाल सकती है।

मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, उन्हें स्व-सहायता समूह के माध्यम से जोड़कर उनके जीवन स्तर को उपर उठाने और सम्मान के साथ जीवनयापन के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। महिलाओं को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं से कुपोषण और एनीमिया दूर करने अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के माध्यम से देश में पहली बार महिलाओं के स्वास्थ्य जांच और इलाज के लिए महिला चिकित्सकों के माध्यम से उपचार हेतु मोबाइल मेडिकल यूनिट दाई-दीदी क्लीनिक का शुभारंभ किया गया है। आने वाले दिनों में इसके सकारात्मक परिणाम नजर आयेंगे। इस दौरान शिव शकुन डहरिया, चंदशेखर चंद्राकर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद आरंग, नरसिंह साहू उपाध्यक्ष, पार्षद धनेश्वरी खिलावन निषाद, राममोहन लोधी, दीक्षा सूरज सोनकर, मो. समीर सागीर गोरी, दीपक चंद्राकर, शरद गुप्ता, एल्डरमेन मंगलमूर्ति अग्रवाल, विजेन्द्र लोधी, राजेश्वरी साहू, सदाराम जलक्षत्री, गणेश बांधे सहित ग्रामीण जनप्रतिनिधि कोमल साहू, मो. अब्दुल कादिर, गौरी बाई देवांगन आदि उपस्थित थे।

सोनिया का वादा अब तक नहीं हुआ पूरा? सिब्बल के बयान से फिर कलह के संकेत
तीरथ सिंह रावत होंगे उत्तराखंड के नए सीएम आज शाम को लेंगे सीएम पद की शपथ
सीमा सुरक्षा बल ने भिलाई में हर्षोल्लास से मनाया होली का पर्व
कोरोना टीकाकरण के लिए पात्र प्रदेश की आधी आबादी को दोनों डोज लगे
शुभमन की हेल्थ को लेकर आया बड़ा अपड़ेट, वर्ल्डकप के मैच खेलने पर बना संशय… यह वजह आई सामने
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article देरी से कोरोना जांच के कारण बढ़ रही मृत्यु की संख्या…
Next Article हर गौठान को सक्रिय कर बनाए स्वावलंबी : मुख्यमंत्री बघेल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?