ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तिरंगा यात्रा में दिखी सर्वधर्म सम भाव की भावना, सेक्टर 5 में हुआ तिरंगा यात्रा का समापन, अब शुरू होगी प्रगति यात्रा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

तिरंगा यात्रा में दिखी सर्वधर्म सम भाव की भावना, सेक्टर 5 में हुआ तिरंगा यात्रा का समापन, अब शुरू होगी प्रगति यात्रा

By Mohan Rao
Published: August 14, 2023
Share
विधायक देवेन्द्र यादव की तिरंगा यात्रा
SHARE

भिलाई। आजादी के 76 वर्षगांठ के पावन पर्व के अवसर पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने शहर में तिरंगा यात्रा निकाली। पूरे शहर में 76 किलोमीटर की पैदल यात्रा की आज पूर्ण की । हाथ में तिरंगा लेकर विधायक ने तिरंगा यात्रा निकाली। जिसमें शहर के हजारों लोग शामिल हुए। सोमवार को तिरंगा यात्रा का समापन सेक्टर 5 में किया गया। इसके बाद अब विधायक पूरे शहर में प्रगति यात्रा शुरू करने वाले है।

इस पूरे यात्रा के दौरान विधायक देवेंद्र यादव अपने घर नहीं गए। यात्रा के दौरान जहाँ रातः होती थी वे वही रातः भर रुकते और फिर सुबह यात्रा शुरू करते। रविवार को खुर्सीपार क्षेत्र में यात्रा की गई फिर रातः में वे वहीं रुके। अपने घर नहीं गए। रातः में वार्डवासियों के साथ रातः का भोजन किया। सांस्कृति कार्यक्रम भी हुआ जिसमें में शामिल हुए। देश भक्ति गीत में सब के साथ डांस भी किए।

जगह-जगह में लोगों ने ​यात्रा का स्वागत किया। ​विधायक देवेंद्र यादव की आरती उतारी गई। तिलक लगाकर औ पुष्प माला पहनाकर माताओं और बहनों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान यात्रा में सर्व धर्म सम भाव की भावना भी देखने को मिली। हिन्दू, मुस्लीम, सिख, ईसाई सभी धर्म व जाति समूदाय के लोगों ने उनका स्वागत किया। उन्हे मोमेंटो और प्रतिक चिन्ह भी भेंट किए। सोमवार को यात्रा के अंतिम दिन यात्रा की शुरूआत साढ़े 8 बजे शहीद अमित नायक उद्यान में ध्वजारोहण करके ​की गई। भिलाई नगर​ विधायक देवेंद्र यादव ने सुबह ध्वज रोहण कर देश के अमर वीर शहीद जवान अमित नायक और ऐसे वीर सपूत को जन्म देने वाली माता को प्रमाण किया और उनका आशीर्वाद लेकर यात्रा की शुरूआत की। शहीद अमित नायक की माता विधायक देवेंद्र यादव का हाथ पकर यात्रा में कदम से कमद मिलाकर चली। बी मार्केट से होते हुए सी मार्केट से सड़क 5, एवेंन्यू सी से वाटर एटीएम चौक, सीबीआई चौक पहुंचे। इसके बाद साड़े 9 बजे सेक्टर 3 पुलिस लाइन से सीआईएसएफ कालोनी, सड़क 5, बंगाली समाज, सड़क 8 से बोरिया मार्केट, ईएमआर से ए मार्केट, पंचमुखी हनुमान मंदिर होते हुए पोस्ट आफिस मैदान पहुंचे।

एफएसएनएल कर्मियों ने निजीकरण का किया विरोध
तिरंगा यात्रा के दौरान एफएसएनएल फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड के ​अधिकारी-कर्मचारियों ने भी यात्रा का स्वागत किया। विधायक को पुष्प गुच्छ भेंट ​किए। साथ ही सभी ने विधायक से मांग की कि एफएसएनएल को बंद होने से रोका जाए। इससे उन सब के परिवार की रोजी-रोटी जूड़ी है। इस पर​ विधायक देवेंद्र यादव सहित सभी भिलाई वासियों ने मिलकर संकल्प लिया कि वे एफएसएनएल को बंद नहीं होने देंगे। यदि इसके लिए सड़क की लड़ाई लड़नी पड़ेगी तो लड़ेंगे।

सीता-राम मंदिर में पत्नी संग किए पूजा
तिरंगा यात्रा शहर का भ्रमण करते हुए सेक्टर 4 सीता -राम मंदिर पहुंची। यहां वार्ड के नागरिकों ने मंदिर में पूजा की तैयारी की हुई थी। यात्रा के पहुंचने पर विधायक देवेंद्र यादव अपनी पत्नी के संग मंदिर में माता सीता और भगवान श्री राम की पूजा अर्चना किए। वार्ड के वृद्ध जनों को प्रमाण कर सब का आशीर्वाद लिया। तिरंगा यात्रा के दौरान विधायक देवेंद्र यादव के साथ उनकी पत्नी भी पूरे समय उनके साथ रही। यात्रा का समापन सेक्टर 5 में किया गया। जहां महापौर नीरज पाल ने ​यात्रा का भव्य स्वागत किया।

Breaking News : चुनाव आयोग कल करेगा लोकसभा चुनाव की घोषणा, दोपहर 3 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
कोविड-19 की महामारी में संयंत्र का वेब-मीटिंग व वेबिनार पर जोर: बीएसपी दूरसंचार विभाग कर रहा सराहनीय कार्य
ऐतिहासिक होगी संयुक्त राष्ट्र की आम सभा, पीएम मोदी करेंगे दो बैठकों में शिरकत
छत्तीसगढ़ के एक लाख कर्मचारी आज छुट्टी पर, कांग्रेस सरकार को याद दिला रहे वादा
आतंकी हमले में घायल पूजा अग्रवाल की हुई अम्बेडकर अस्पताल में जांच, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए थे निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Railway breaking : कोरबा से गोंदिया के बीच कई ट्रेने रद्द, इस बार रेलवे ने बताई यह वजह
Next Article बायोडायवर्सिटी पार्क का सीएम बघेल ने किया लोकार्पण, 300 एकड़ में किया गया डेवलप… जानिए इसकी खास बातें

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?