ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में लगातार बेहतर हो रही है कोरोना संक्रमण की स्थिति… संक्रमण दर मात्र 1.4 प्रतिशत…. रिकवरी दर 98 प्रतिशत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ में लगातार बेहतर हो रही है कोरोना संक्रमण की स्थिति… संक्रमण दर मात्र 1.4 प्रतिशत…. रिकवरी दर 98 प्रतिशत

By @dmin
Published: June 17, 2021
Share
छत्तीसगढ़ में सामने आए कोरोना के 27 नए केस
छत्तीसगढ़ में सामने आए कोरोना के 27 नए केस
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की स्थिति अब नियंत्रण में है। संक्रमण की दर में लगातार सुधार हो रहा है। प्रदेश में संक्रमण की रफ्तार घटकर मात्र 1.4 प्रतिशत पर आ गई है। विगत 10 जून तक यह दर 2.3 प्रतिशत, 5 जून को 2.6 प्रतिशत और 1 जून को 3.1 प्रतिशत दर्ज किया गया था। रिकवरी दर भी बढ़कर 98 प्रतिशत पर पहुंच गई है। राज्य में टीकाकरण का कवरेज लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना से बचाव के टीके की पहली और दूसरी खुराक को मिलाकर 15 जून तक 73 लाख 32 हजार टीके लगाए जा चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटे के आंकड़ों पर गौर करें तो इस बीच प्रदेश में 573 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 1152 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 24 घंटे में 12 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 13354 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है। नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9 लाख 88 हजार 745 संक्रमित हो गई है। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 11,126 हो गई है।
अब तक 9.64 लाख से अधिक लोगों ने दी कोरोना को मात
प्रदेश में अब तक कुल 9 लाख 64 हजार 265 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। इनमें से एक लाख 63 हजार से ज्यादा अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं तथा करीब आठ लाख से अधिक मरीजों ने होम आइसोलेशन में इलाज कराकर कोरोना को मात दी है। होम आइसोलेटेड मरीजों की निगरानी के लिए प्रत्येक जिले में कण्ट्रोल रूम की स्थापना भी की गई है। स्थानीय प्रशासन द्वारा उन्हें नि:शुल्क दवाईयां भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।
ठोस रणनीति से काबू पा रहे कोरोना पर: सीएम बघेल
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि ठोस रणनीति से छत्तीसगढ़ ने न केवल कोरोना की दूसरी लहर पर शीघ्रता से काबू पा लिया है, बल्कि तीसरी लहर की आशंका को समाप्त करने व्यापक स्तर पर तैयारी कर रही है। यदि तीसरी लहर आती भी है तो उससे और भी कुशलता के साथ निपटा जा सकेगा। उन्होंने कहा है कि इस समय हमारा पूरा जोर संक्रमण को पूरी तरह काबू में लाने और जहां लोग अभी भी संक्रमण का शिकार हो रहे हैं, वहां इसे रोकने टेस्टिंग, ट्रेसिंग और ट्रीटमेंट की सुविधाओं के विस्तार पर है।

जांबाज हिंदुस्तान में आईपीएस की भूमिका निभाएंगी रेजिना कैसंड्रा…
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में बरसेंगे बादल, यहां चलेगी तेज हवाएं, पारा 7 डिग्री गिरा
डीआरजी जवानों और नक्सलियों में मुठभेड़, एक नक्सली ढेर…. हथियार व नक्सल सामग्री बारामद
पुलवामा में दो पाकिस्तानी आतंकी ढेर, मारा गया जैश सरगना यासिर आईईडी बनाने में था एक्सपर्ट
झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ कड़ी कार्यवाही क्यों नहीं, क्या बिक चुके है जिला जांच अधिकारी?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article The commissioner was furious after seeing the quality drain गुणवत्ताहीन नाली देख भड़के आयुक्त… तोड़कर पुन: बनाने अधिकारियों को दिए निर्देश, कहा- कार्यो की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं
Next Article Study claims: DRDO drug 2-DG effective against all variants of corona virus अध्ययन में दावा: डीआरडीओ की दवा 2-डीजी कोरोना वायरस के सभी वैरिएंट्स के खिलाफ प्रभावी

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?