ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई में गोमांस बेचने वाला दूसरा आरोपी भी पकड़ाया, सुपेला पुलिस ने भेजा जेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

भिलाई में गोमांस बेचने वाला दूसरा आरोपी भी पकड़ाया, सुपेला पुलिस ने भेजा जेल

By Mohan Rao
Published: January 23, 2025
Share
आरोपी गिरफ्तार
SHARE

भिलाई। कृष्णा नगर हड्‌डी गोदाम के पास गोमांस बेचने के मामले में सुपेला पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मोहम्मद अनीस कुरेशी पिता हाजी मोहम्मद मजीद उम्र 52 साल निवासी तकियापारा गनी पार्षद के घर के पास से घेराबंदी कर पकड़ा गया। इससे एक दिन पहले इस मामले में राज सोनी नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने आरोपी अनीस कुरैशी को जेल भेज दिया है। उसके खिलाफ धारा 325,3(5) बीएनएस, 10 छ.ग. कृषिक परिरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

बता दें 19 जनवरी को बजरंग दल के लोगों ने कृष्णा नगर हड्डी गोदाम के पास गोमांस बेचे जाने का खुलासा किया था। बजरंग दल ने स्टिंग कर पूरे मामले का खुलासा किया। इस दौरान भारी हंगामा हुआ। गोमांस बेचने वाले आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने गौ मांस बेचने के आरोपी राज सोनी उर्फ राजेश के एक मकान से करीब दस किलो गौ मांस, दूसरे मकान से 30 किलो गौ मांस जब्त किया था। इसके साथ ही अब्बास कुरैशी के गोदाम से दस गाय की खाल को जब्त किया। वहीं गोमांस खरीदने वाले एक युवक लोकेश सोनी ने अपने घर पर फांसी लगा ली। इस मामले में परिजनों ने आरोप लगाया कि बजरंग दल के लोगों के हंगामे से डरकर उसने फांसी लगाई। बहरहाल इस पूरे मामले में पुलिस ने अपराध कायम किया और आरोपियों की तलाश शुरू की।

सुपेला पुलस ने बुधवार को आरोपी राज सोनी पिता धरम सोनी (25) निवासी कृष्णा नगर हड्डी गोदाम के पास को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। वहीं इस मामले में दूसरा आरोपी अनीस कुरैशी फरार था जिसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस को आरोपी राज सोनी उर्फ राजेश के मकान से करीब दस किलो गौ मांस तथा दुसरे मकान से तीस किलो गौं मांस व पांच नग सिर तथा एक नग पैर का हडडी व मोहम्मद अनीस कुरेशी के गोदाम से दस नग गाय की  खाल को मिली थी। गुरुवार को पुलिस ने फरार आरोपी अनीस कुरैशी को भी गिरफ्तार कर लिया।

अनंतनाग में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर
जुबिन नौटियाल: उत्तराखंड के लाल ने मुंबई में बिखेरा आवाज का जादू, एआर रहमान की सलाह पर स्कूल टीचर से ली ट्रेनिंग
अच्छी पहल: घर से झोला लेकर निकले लोगों का ब्रांड एम्बेसडर ने फूल देखकर किया सम्मान… कहा नहीं करेंगे प्लास्टिक केरीबैग का उपयोग
CG Politics : दूसरी सूची पर नहीं थम रहा बवाल, दो दर्जन सीटों पर होगा पुनर्विचार
बाघों की आबादी दोगुनी करने के लिए पीलीभीत रिजर्व को मिला ग्लोबल अवॉर्ड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एनआईटी रायपुर में वार्षिक खेल महोत्सव ‘समर 2025’ का हुआ शानदार आग़ाज़, चार दिनों तक चलेगा खेल महाकुम्भ
Next Article नगरीय निकाय चुनाव 2025 : राज्य निर्वाचन आयोग ने की 33 प्रेक्षकों की नियुक्ति, 15 आईएएस भी शामिल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?