ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सबसे अमीर MLA के पास 68 Cr की संपत्ति, सबसे गरीब के पास 70 हजार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

सबसे अमीर MLA के पास 68 Cr की संपत्ति, सबसे गरीब के पास 70 हजार

By @dmin
Published: November 18, 2020
Share
सबसे अमीर MLA के पास 68 Cr की संपत्ति, सबसे गरीब के पास 70 हजार
सबसे अमीर MLA के पास 68 Cr की संपत्ति, सबसे गरीब के पास 70 हजार
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे तो आप जानते ही हैं कि नीतीश कुमार एक बार फिर सूबे के मुख्यमंत्री बने हैं तो महागठबंधन के हिस्से में फिर इंतजार ही आया। जीतकर विधानसभा पहुंचे 243 जनप्रतिनिधियों के शपथ-पत्रों के अध्ययन से पता चलता है कि गरीब राज्यों में गिने जाने वाले बिहार में करोड़पति विधायकों का कोई अभाव नहीं है। हालांकि, कुछ ऐसे नेता भी हैं जिनके पास संपत्ति अधिक नहीं है, लेकिन जनता ने उन्हें समर्थन देने में कोई कंजूसी नहीं की है। असोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉम्र्स की रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में जीतकर आए कुल 194 यानी 81 फीसदी विधायक करोड़पति हैं।

बीजेपी के 73 में से 65 (89 फीसदी) विजेता उम्मीदवार करोड़पति हैं तो आरजेडी के 74 में से 64 (87%) विजेता करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। जेडीयू भी इस मामले में पीछे नहीं है और उसके 43 में से 38 विधायकों की संपत्ति करोड़ से अधिक है। कांग्रेस के 19 में से 14 तो वीआईपी के चारों विधायक इसी श्रेणी में हैं।
सबसे अमीर 10 विजेता उम्मीदवारों की बात करें तो मोकामा से आरजेडी के टिकट पर जीते अनंत कुमार सिंह 68 करोड़ 56 लाख रुपए की संपत्ति के साथ पहले नंबर पर हैं। भागलपुर से कांग्रेस के टिकट पर जीते अजित शर्मा के पास 43 करोड़ की संपत्ति है तो तीसरे नंबर पर नवादा की विभा देवी हैं। आरजेडी की टिकट पर जीतीं विभा के पास 29 करोड़ रुपए से अधिक की मालकिन हैं।
आरजेडी के ही टिकट पर जीते मधुबनी के समीर कुमार महासेठ के पास 24 करोड़ से अधिक संपत्ति है। पाचंवें स्थान पर हैं मुजफ्फरपुर के सकरा सीट से जेडीयू के टिकट पर जीते अशोक कुमार चौधरी (21 करोड़ रुपए), छठे नंबर पर खगरिया के परबत्ता सीट से जीते डॉक्टर संजीव कुमार (19 करोड़ रुपए), संदेश सीट से जीतीं किरण देवी (17 करोड़ रुपए) की मालकिन हैं। दरभंगा रूरल सीट से जीते ललित कुमार यादव ने अपनी संपत्ति 17 करोड़ बताई है। छनपटिया से उमाकांत सिंह 15 करोड़ रुपए के साथ 9वें और डेहरी से जीते फाटे बहादुर सिंह 14 करोड़ रुपए के साथ 10वें नंबर पर हैं।
सबसे कम संपत्ति वाले 10 विजेता उम्मीदवारों में पहला नाम आता है आरजेडी के टिकट पर अलौली सीट से जीते रामवृक्ष सादा जिनकी कुल संपत्ति महज 70 हजार रुपए है। वहीं, पटना के फुलवारी शरीफ से सीपीआई एमएल सीट के विजेता उम्मीदवार ने अपनी संपत्ति 1 लाख रुपए घोषित की है।
तीसरे स्थान पर हैं अगियोन से जीते मनोज मंजिल। सीपीआईएमएल के टिकट पर जीते मनोज की कुल संपत्ति 3 लाख से अधिक है। इसी पार्टी के अनिल कुमार बथनाहा सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीता है, जिन्होंने अपनी संपत्ति 11 लाख 80 हजार बताई है। इनके बाद सिकंदरा से प्रफुल कुमार मांझी (14 लाख), पीरपैनती से ललन कुमार (16 लाख), छेनारी से मुरारी प्रसाद गौतम (17 लाख), जीरादेई से अमरजीत कुशवाहा (19 लाख), मखदमपुर से सतीश कुमार (22 लाख) हैं।

गजल प्रेमियों के लिए खुश खबरी : गजल सम्राट अनूप जलोटा नाइट, 9 दिसंबर को भिलाई क्लब में… फ्री रहेगी एंट्री
SR हॉस्पिटल की नेक पहल : स्थापना दिवस पर 7 दिसंबर को गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी फ्री… बेटी पैदा होने पर बीमा भी कराएगा अस्पताल
छत्तीसगढ़ में ग्रामीण अर्थव्यवस्था का बूस्टर बनी गोधन न्याय योजना…
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन के हमर लैब ने डेढ़ लाख टेस्ट कर रचा कीर्तिमान
भिलाई नगर रेल्वे स्टेशन से सुपेला अंडरब्रिज तक बनेगी समानांतर सड़क, सरकार ने 702 करोड़ का मंगाया डीपीआर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एसबीआई ने अपने ग्राहकों को किया सावधान, कहा- एक भूल से मिनटों में खाली हो सकता है खाता
Next Article Gond-Bahraich highway crashes, five killed, 11 injured सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी: ट्रक से कश्मीर जा रहे चार आतंकियों को जवानों ने मार गिराया

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?