ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पुलिस कैसे कर रही है काम, बताएगी पब्लिक, दुर्ग रेंज में शुरू हुआ “अनुभव”… क्यूआर कोड लॉन्च
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BalodBreaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

पुलिस कैसे कर रही है काम, बताएगी पब्लिक, दुर्ग रेंज में शुरू हुआ “अनुभव”… क्यूआर कोड लॉन्च

By Mohan Rao
Published: November 8, 2025
Share
SHARE

भिलाई। आपके शहर में पुलिस कैसा काम कर रही है यह बताने का मौका आम लोगों को मिलने जा रहा है। दुर्ग रेंज के जिलों में पुलिस के कामकाज का फीडबैक अब पब्लिक घर बैठे दे सकेगी। लोगों को लगता है पुलिस बेहतर कार्य कर रही है तो वे अपना पॉजिटिव फीडबैक देगी और पुलिस का काम ठीक नहीं है तो यह भी बता सकेंगे। दुर्ग रेंज पुलिस द्वारा आम नागरिकों की सुविधा और पुलिसिंग सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार हेतु एक नई पहल ‘अनुभव’ प्रारंभ की गई है। इसका उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच पारदर्शिता, विश्वास एवं संवाद को और सशक्त बनाना है। शनिवार को पुलिस कार्यालय बालोद में इसके लिए QR कोड लॉन्च किया गया।

सरगुजा रेंज यह व्यवस्था पूर्व में सफलतापूर्वक लागू की जा चुकी है। पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम के निर्देशन में  पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज श्री रामगोपाल गर्ग के द्वारा इस पहल को पुलिस कार्यालय बालोद के सभागार कक्ष से शुरू की गई। इस व्यवस्था के तहत अब दुर्ग रेंज के सभी थाना एवं चौकियों में आने वाले नागरिक अपने अनुभव साझा कर सकेंगे। इसके लिए प्रत्येक थाना व चौकी में एक क्यूआर कोड (QR Code) उपलब्ध कराया गया है, जिसे स्कैन कर नागरिक ऑनलाइन फीडबैक फॉर्म भर सकेंगे। इस फॉर्म में कुछ सरल प्रश्न होंगे जिनके उत्तर देकर नागरिक अपने अनुभव और सुझाव साझा कर सकते हैं। नाम एवं मोबाइल नंबर देना पूर्णतः वैकल्पिक है, जिससे नागरिक बिना किसी झिझक के अपनी राय दे सकें। प्राप्त सभी फीडबैक सुरक्षित रखे जाएंगे तथा नागरिकों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

जनता के अनुभव पुलिसिंग का वास्तविक आईना : आईजी गर्ग
पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने कहा कि जनता के अनुभव ही हमारी पुलिसिंग का वास्तविक आईना हैं। ‘अनुभव’ पहल से हमें यह समझने में मदद मिलेगी कि जनता हमारी सेवाओं से कितनी संतुष्ट है और किन क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता है। हमारा लक्ष्य है — पारदर्शी, संवेदनशील पुलिसिंग को और सशक्त बनाना। उन्होने अपील की कि जनहित की भावना से सभी अपना constructive feedback इस QR code के माध्यम से दें। दुर्ग रेंज में इसे और प्रभावी स्वरूप देने के लिए सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

पुलिसिंग की बेहतरी की लिए सार्थक कदम : एसपी योगेश पटेल
बालोद पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने इस QR code को design किया है और उन्होने इसे पुलिस की जनता को प्रदाय की जाने वाले सेवाओं में बेहतरी की लिए सार्थक कदम बताया।  दुर्ग रेंज पुलिस लगातार जनता के साथ संवाद बढ़ाने, उनकी अपेक्षाओं को समझने और पुलिस सेवाओं में सुधार के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस मौके पर बालोद पुलिस से सीएसपी डॉ. चित्रा वर्मा, सीएसपी बोनीफास एक्का, डीएसपी माया शर्मा एवं थाना एवं चौकी प्रभारी सहित आईजी कार्यालय से उप निरीक्षक डॉ. संकल्प राय, आरक्षक अभिषेक यादव एवं प्रशांत कुमार शुक्ला उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव -2023 : निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगी निःशुल्क चिकित्सा सुविधा… आदेश जारी
सामाजिक विकास का मूलमंत्र है शिक्षा, शिक्षा के बिना जीवन अधूरा – मुख्यमंत्री साय
लॉकडाउन के दौरान भी बनाए जा रहे हैं राशन कार्ड
गाय से दुष्कर्म की कोशिश करने वाला हसन खान गिरफ्तार, 24 घंटे के अंदर पुलिस ने भेजा जेल
ग्लोबल पाटीदार व्यापार सम्मेलन: पीएम मोदी ने सरदार पटेल को किया याद, बोले- सामान्य परिवार का युवा भी बने उद्यमी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सरकार का बड़ा फैसला : नगरीय निकायों में सभी सुविधाएं होंगी ऑनलाइन, यूपीआई से कर सकेंगे भुगतान
Next Article दुर्ग से हरिद्वार के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी कन्फर्म बर्थ, जानिए ट्रेन की पूरी समय सारिणी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?