ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भाजपा नेतृत्व और सरकार की नीतियों पर जनता ने लगाई है मुहर, बालोद निकाय में 10 वर्ष बाद भाजपा वापसी पर प्रभारी रिकेश सेन ने कहा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BalodBreaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedVaishali Nagar

भाजपा नेतृत्व और सरकार की नीतियों पर जनता ने लगाई है मुहर, बालोद निकाय में 10 वर्ष बाद भाजपा वापसी पर प्रभारी रिकेश सेन ने कहा

By Mohan Rao
Published: February 15, 2025
Share
विधायक रिेकेश सेन
SHARE

भिलाई। बालोद नगर पालिका चुनाव प्रभारी और वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अधिकांश सीटों पर जीत दर्ज की है। इस चुनावी नतीजे ने प्रदेश की राजनीति में बड़ा संदेश दिया है। जनता ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और उनकी सरकार की नीतियों पर मुहर लगाई है।

विधायक सेन ने कहा कि बीजेपी के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया, साथ ही संगठन ने कुशल रणनीति के तहत चुनाव के दौेरान काम किया। बीजेपी की निर्णायक जीत उसी का परिणाम है। बीजेपी सरकार के कार्यों से लोगों का भरोसा बढ़ा है, हमारी सरकार अब और अधिक उत्साह के साथ जन आकांक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेगी। इन नतीजों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि छत्तीसगढ़ की जनता ने बीजेपी को स्थानीय स्तर पर भी पूरी तरह स्वीकार कर लिया है जबकि कांग्रेस की स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है।

विधायक रिकेश सेन ने 10 वर्षों के बाद बालोद में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराने तथा नगर पालिक निगम भिलाई के उप चुनाव में वार्ड-35 और वार्ड-24 से भाजपा प्रत्याशियों को एकतरफा जिताने के लिए क्षेत्र की जनता का आभार जताया है। श्री सेन ने कहा कि नगर पालिका परिषद बालोद में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी प्रतिभा चौधरी ने भाजपा का परचम लहरा दिया है, वो एक से लेकर 20 वार्ड तक सभी वार्डों में अध्यक्ष प्रत्याशी के रूप में अव्वल रहीं। पार्षदों के मामले में भी भाजपा का प्रदर्शन बेहतर रहा और 10 वार्ड में भाजपा प्रत्याशी जीते हैं। उन्होंने नगर पालिका परिषद बालोद के विजयी कमलेश सोनी, प्रीतम यादव, दीपक जैन, राजू पटेल, सुनीता बिल्ला मनहर, आशा पटेल, गोकुल ठाकुर, गोमती बाई, गिरजेश गुप्ता, श्यामा यादव तथा भिलाई निगम उप चुनाव वार्ड-24 में प्रदीप सेन तथा स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।

तीन दिन की धान खरीदी में आकड़ा 3 लाख टन के पार, किसानों को 502.53 करोड़ रूपए का हो चुका भुगतान
मातारानी के उत्सव में पलाश शर्मा के भजनों पर झूमे भक्त, देर रात तक रही भक्तिगीतों की धूम
शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक दहशतगर्द ढेर
जांजगीर-चांपा जिला सीएमआर में चावल जमा कराने में प्रदेश में अव्वल
नए साल पर अच्छी खबर: देश में दम तोड़ रहा है कोरोना…. 6 महीने में सबसे कम केस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश में तबाही मचाएगी वायआर-4!, हिरोशिमा पर गिरे परमाणु बम से 500 गुना ज्यादातर ताकतवर है यह उल्कापिंड? भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश में तबाही मचाएगी वायआर-4!, हिरोशिमा पर गिरे परमाणु बम से 500 गुना ज्यादातर ताकतवर है यह उल्कापिंड?
Next Article राष्ट्रीय ज्योतिष शोध सम्मेलन 16 को कला मंदिर सिविक सेंटर में, देशभर के ज्योतिषी होंगे शामिल

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?