ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नए साल पर अच्छी खबर: देश में दम तोड़ रहा है कोरोना…. 6 महीने में सबसे कम केस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

नए साल पर अच्छी खबर: देश में दम तोड़ रहा है कोरोना…. 6 महीने में सबसे कम केस

By @dmin
Published: January 1, 2021
Share
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना का ग्राफ तेजी से नीचे जा रहा है। कोविड-19 से जुड़े आंकड़े यही बता रहे हैं कि नए साल में कोरोना दम तोड़ रहा है। दिसंबर 2020 में पिछले छह महीने की तुलना में कोरोना के सबसे कम मामले सामने आए। वहीं मई के बाद दिसंबर में सबसे कम मौतें हुईं। पिछले 24 घंटों के आंकड़ों पर गौर करें तो इस दौरान देशभर से कोरोना के 20,036 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। गुरुवार के मुकाबले आज रिपोर्ट किए गए मरीजों की संख्या में कमी आई है। वहीं संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या बढ़कर 98 लाख के पार पहुंच गई है। 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,02,86,710 हो गई है। इस दौरान 256 लोगों ने संक्रमण के चलते अपनी जान गंवाई है, इसके बाद कोरोना मृतकों की संख्या बढ़कर 1,48,944 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 23,181 मरीजों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद ठीक होकर घर लौटे हैं। देश में संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या बढ़कर 98,83,461 हो गई है। देश में कोविड-19 के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 2,54,254 है।
औसतन मरीजों की संख्या में भी भारी कमी
अगर आंकड़ों पर नजर डाले तो 30 नवंबर को देश में औसतन मरीजों की संख्या 40,868 थी, जो कि एक महीने बाद, 30 दिसंबर को, घटकर लगभग आधी 20,507 हो गई। यानी करीब 50 फीसदी कम मामले सामने आए। राहत भरी खबर के बीच कोरोना के नए स्ट्रेन का खौफ जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार ब्रिटेन में मिले कोरोना वायरस के नए प्रकार (स्ट्रेन) से अबतक देश में कुल 25 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इन सभी 25 मरीजों को आइसोलेशन में रखा गया है।

अबु सलेम को इस मामले में तीन साल की सजा, सीबीआई की विशेष कोर्ट ने सुनाया फैसला
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिक्षाविद स्वर्गीय बसंत शर्मा की प्रतिमा का किया अनावरण
केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री से दया सिंह ने की मुलाकात, भिलाई आने का दिया न्यौता, केंद्रीय मंत्री ने स्वीकार किया आमंत्रण
NETFLIX पर वेब सीरिज देखने वालों के लिए बुरी खबर, इस नए फीचर ने दर्शकों को किया निराश
प्रधानमंत्री मोदी ने किया सेवा तीर्थ का किया उद्घाटन, पीएमओ सहित अहम कार्यालय होंगे शिफ्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Development work will be done in Ghasidas city करोड़ों की लागत से घासीदास नगर एवं हाउसिंग बोर्ड में होंगे विकास कार्य, कैबिनेट मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने किया भूमिपूजन
Next Article On the first year of Chief Minister Baghel and Home Minister नए साल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की पहली सुबह श्रमवीरों के साथ… मुुंह मीठा किया सम्मान… विधायक देवेन्द्र यादव भी रहे मौजूद

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?