ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नाबालिग को भगा ले जाकर दुष्कर्म करने वाला मंगेली से गिरफ्तार…. आपरेशन मुस्कान के तहत जामुल पुलिस को मिली सफलता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

नाबालिग को भगा ले जाकर दुष्कर्म करने वाला मंगेली से गिरफ्तार…. आपरेशन मुस्कान के तहत जामुल पुलिस को मिली सफलता

By Mohan Rao
Published: January 11, 2025
Share
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
SHARE

भिलाई। नाबालिग बालिका को भगा ले जाकर दुष्कर्म करने वाले युवक को जामुल पुलिस ने मुंगेली से गिरफ्तार किया है। आरोपी सुनील बंजारे पिता स्व. गुलाबदास बंजारे ( 21 वर्ष ) ग्राम बुधवारा बंधापारा लोरमी जिला मुंगेली का रहने वाला है। वहीं आपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिग बालिका को बरामद करने में पुलिस को सफलता मिली है। मामला जामुल थाने के मुड़पार गांव के इस मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 363, 366, 376 भादंवि 4, 6 पास्को एक्ट के तहत अपराध कायम किया गया है।

पुलिस के मुताबिक जामुल थाने के ग्राम मुड़पार निवासी प्रार्थी ने 27 मई 2024 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उनकी नाबालिक बेटी को अज्ञात आरोपी द्वारा बहला फुसला कर भगा ले गया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना जामुल में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला द्वारा आपरेशन मुस्कान के तहत गुम नाबालिक बालक अथवा बालिकाओं को शत प्रतिशत बरामद करने के निर्देश दिया गया है। लिहाजा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर भिलाई सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरीश पाटिल के मार्गदर्शन में जामुल पुलिस द्वारा आपरेशन मुस्कान के तहत गुम नाबालिक बालक व बालिकाओं के पता तलाश में लगी हुई थी।

इस दौरान पता चला कि ग्राम मुड़पार की नाबालिक बालिका को आरोपी सुनील बंजारे पिता स्व गुलाबदास बंजारे भगाकर लोरमी जिला मुंगेली में रखा है। सूचना मिलते ही तत्काल जामुल पुलिस टीम गठित कर लोरमी जिला-मुंगेली रवाना किया। नाबालिक बालिका को लोरमी जिला मुंगेली से बरामद किया गया। पीड़िता से पूछताछ करने पर बताया कि आरोपी सुनील बंजारे द्वारा शादी का प्रलोभन देकर भगा  ले जाकर दुष्कर्म किया है। प्रकरण में दुष्कर्म के धारा का इजाफा कर आरोपी सुनील बंजारे को गिरफ्तार कर 10 जनवरी  को न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया है। इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक कपिल देव पाण्डेय, उप निरीक्षक सौमित्री भोई, आरक्षक चन्द्रभान यादव, महिला आरक्षक तोषी गोस्वामी का विशेष योगदान रहा।

दुर्ग पुलिस ने दी स्मृति नगर चौकी प्रभारी युवराज देशमुख को श्रद्धांजलि, याद कर भावुक हुए साथी कर्मी
विदेश दौरे से कल लौट रहे हैं सीएम साय, रायपुर एयरपोर्ट पर होगा भव्य स्वागत
राज्य स्तरीय कूड़ो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को मिला स्वर्ण पदक, राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयनित हुए खिलाड़ी
जशपुर पुलिस ने फिर पकड़ा 120 क्विंटल धान, झारखंड से लाकर छत्तीसगढ़ में खपाने की थी तैयारी
नगरीय निकाय चुनाव: भाजपा को मिली बड़ी जीत… कांग्रेस को तीन तो आप को मिली केवल एक सीट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुकमा में दो महिला सहित नौ नक्सलियों ने किया सरेंडर… 43 लाख का है इनाम
Next Article जिला पंचायतों में अध्यक्षों का आरक्षण, लिस्ट से ओबीसी गायब… जानिए कहां किसे मिला आरक्षण
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?