ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गंगालूर क्षेत्रवासियों को मिली बस सेवा की सौगात…. 15 वर्षों बाद शुरू हुई गंगालूर से बीजापुर बस सेवा… संसदीय सचिवशिशुपाल सोरी ने दिखाई हरी झंडी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

गंगालूर क्षेत्रवासियों को मिली बस सेवा की सौगात…. 15 वर्षों बाद शुरू हुई गंगालूर से बीजापुर बस सेवा… संसदीय सचिवशिशुपाल सोरी ने दिखाई हरी झंडी

By @dmin
Published: August 16, 2021
Share
The people of Gangalur area got the gift of bus service. After 15 years
The people of Gangalur area got the gift of bus service. After 15 years
SHARE

बीजापुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बीजापुर जिले के गंगालूर अंचल के लोगों को बस सेवा की सौगात मिली। यह बहुप्रतीक्षित बस सेवा लगभग 15 वर्षों बाद शुरू हुई है, इसको लेकर पूरे इलाके में लोगों में हर्ष और उत्साह है। गंगालूर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने बस सेवा शुरू होने पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं जिला प्रशासन का आभार जताते हुए कहा है कि अब गंगालूर क्षेत्र से जिला मुख्यालय बीजापुर आना-जाना आसान होगा।

जिला मुख्यालय बीजापुर में आयोजित 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव श्री शिशुपाल सोरी ने आज सुबह बीजापुर से गंगालूर बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक एवं उपाध्यक्ष बस्तर विकास प्राधिकरण श्री विक्रम मंडावी, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के सदस्य श्री अजय सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री शंकर कुडिय़म, जिला पंचायत सदस्य एवं बस्तर विकास प्राधिकरण सदस्य श्रीमती नीना रावतिया उद्दे तथा अन्य जनप्रतिनिधियों सहित कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री कमलोचन कश्यप और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

गंगालूर-बीजापुर आवागमन के लिए शुरू हुई बस सेवा के जरिये बीजापुर पहुंचे पंचायत पदाधिकारियों तथा ग्रामीणों ने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं बीजापुर जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया। इस दौरान गंगालूर ईलाके की जिला पंचायत सदस्य बी. पुष्पाराव ने बताया कि एक लम्बे अरसे बाद गंगालूर से बीजापुर के लिए बस सेवा आरंभ होना क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात है। अब गंगालूर क्षेत्र के लोग आसानी के साथ जिला मुख्यालय बीजापुर तक आना-जाना कर सकेंगे। गंगालूर के सरपंच राजू कलमू कहते हैं कि अभी तक टेक्सी के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को आना-जाना पड़ता था, जिससे कठिनाई होती थी। करीब 25 किलोमीटर का सफर टेक्सी के जरिये तय करना महिलाओं, बच्चों सहित बुजुर्गों के लिए कष्टप्रद होता था। सफर के दौरान घरेलू सामान ले जाने में भी दिक्कत होती थी।

उन्होने बस सेवा को शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि अब अंचल के लोगों को सहूलियत होगी। गंगालूर के उप सरपंच श्री लच्छू हेमला और पंच सुश्री पुष्पा टावरे ने बस सेवा शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस बस सेवा से क्षेत्र के लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी सुविधाओं को लिए आसानी होगी। जिला मुख्यालय बीजापुर आने-जाने में सहूलियत होगी। गंगालूर के ग्रामीण पांडू हेमला और श्री रघुनाथ गोयल ने बस सेवा आरंभ होने पर आज गंगालूर से बीजापुर तक के सफर का अनुभव साझा करते हुए कहा कि अब इस ईलाके के ग्रामीण अपनी सुविधा के अनुसार बीजापुर तक आ-जा सकेंगे। आज बस को गंगालूर से बीजापुर तक चलाकर आने वाले बस ड्रायव्हर रिंकू सूर्यवंशी ने बताया कि बस सेवा शुरू होने पर लोगों में उत्साह है और पहले ही दिन अच्छी सवारी मिली है। उन्हें बस सेवा को इस रूट पर अच्छा प्रतिसाद मिलने की उम्मीद है।

मठ की मुखिया बनने किन्नर काजल की करा दी हत्या, 12 लाख में इस दल के कार्यकर्ता ने दिलाई सुपारी
पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर विशेष लेख…. पं. दीनदयाल का समूचा चिंतन सनातन भारतीय संस्कृति का उद्घोष करता है
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: योग करबो-स्वस्थ रहिबो के विचार के साथ प्रदेश में 10 लाख से अधिक लोग करेंगे योग… मुख्यमंत्री सहित मंत्री-विधायक और अधिकारी-कर्मचारी भी होंगे शामिल
बात का बतंगड़: हेलमेट, बीमा और ट्रैफिक सेंस
Gustakhi Maaf: रुख से हट रहा नकाब आहिस्ता-आहिस्ता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article World Environment Day: Chief Minister Bhupesh Baghel planted guava, mango and sowing plants in his residence premises स्वतंत्रता दिवस पर सीएम बघेल राज्य को दी चार नए जिलों की सौगात…. बनेंगी 18 नई तहसीलें…. आम आदमी के लिए सरकार तक आसान हो जाएगी पहुंच
Next Article भारत में पिछले 24 घंटे में 13091 नए केस, 340 की मौत, सक्रिय मामलों में रिकॉर्ड गिरावट कोरोना के मामले में आज भारी कमी, बीते 24 घंटे में 32937 नए मरीज, 417 लोगों की मौत

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?