ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रायपुर एयरपोर्ट में बढेगी फ्लाइट की संख्या, सरकार बना रही है खास योजना… जाने क्या है सरकार का प्लान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

रायपुर एयरपोर्ट में बढेगी फ्लाइट की संख्या, सरकार बना रही है खास योजना… जाने क्या है सरकार का प्लान

By Mohan Rao
Published: November 20, 2022
Share
रायपुर एयरपोर्ट
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने रायपुर एयरपोर्ट पर प्लाइट की संख्या बढ़ाने के लिए खास योजना पर काम करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रायपुर एयरपोर्ट में फ्लाइट की संख्या बढ़ाने के लिए दूसरे रनवे के लिए राज्य सरकार भूमि आरक्षित करेगी। इसके लिए केंद्र से अनुमति के लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि रायपुर एयरपोर्ट के पास ऐरोसिटी विकास के लिए प्रक्रिया शुरू करें।

मुख्यमंत्री ने नगर एवं ग्राम निवेश विभाग के अधिकारियों से कहा कि अवैध निर्माण के नियमितीकरण के कार्य में तेज़ी लाएँ, इसका जनता के बीच व्यापक प्रचार प्रसार करें । उन्होंने कहा कि जनता को सीधा लाभ पहुँचाने के लिए कानून लाया गया है । इसका लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिले यह सुनिश्चित किया जाए। अवैध निर्माण के नियमितीकरण के लिए वार्ड स्तर, ग्राम स्तर पर कैंम्प लगाए जाएं। नगर तथा ग्राम निवेश विभाग को मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि कॉलोनी के लेआउट और मार्ग संरचना के अनुमोदन का काम समय सीमा में पूर्ण करें। अवैध कॉलोनाइजर पर सख़्त कार्यवाही करें। एफ़आईआर दर्ज की जाए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने नया रायपुर में सेवा ग्राम निर्माण का कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने नगरीय निकायों को सड़क मरम्मत के लिए 147 करोड़ रुपए जारी करते हुए कहा कि कलेक्टरों को सड़क मरम्मत के लिए एजेंसी चयन के अधिकार होंगे। उन्होंने शहरों की ख़राब सड़कों की मरम्मत तत्काल करने के सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कलेक्टर और निगम आयुक्त स्वयं सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण करें। बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, नगरीय प्रशासन विभाग एवं विकास विभाग की सचिव श्रीमती अलरमेलमंगई डी., मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेसी, डॉ. एस. भारतीदासन और अंकित आनंद, मुख्यमंत्री की उपसचिव सौम्या चौरसिया सहित सम्बंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

पीएससी टापर्स ने बताया कैसे करें तैयारी… कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने भी दिये टिप्स, बताया हार्ड वर्क और निरंतर कोशिश सफलता का सबसे बड़ा रास्ता
छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों ने खोजा एस्टेरॉयड, मुंगेली के विद्यार्थियों ने हासिल की उपलब्धि
Big Breaking : सरकार बनते ही फिर माफ होंगे किसानों के सारे कर्ज, सक्ती की सभा से भूपेश का ऐतिहासिक ऐलान
CG Crime : सनकी बाप ने दुधमुहें बच्चे की कर दी हत्या, जंगल में पेड़ पर फंदे से लटकाया
10 दिनों के भीतर टैक्स जमा नहीं करने वाले बकायेदारों के नाम होंगे सार्वजनिक, कुर्की जैसी कार्रवाई की भी है तैयारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गर्लफ्रेंड की हत्या के बाद पांच राज्यों में घूमता रहा आरोपी, इस एक गलती से पहुंचा जेल
Next Article Big Accident: बेकाबू ट्रक ने पेड़ के नीचे पूजा कर रहे 30 लोगों को कुचला, 8 की मौके पर मौत, राष्ट्रपति और PM ने जताया दु:ख Big Accident: बेकाबू ट्रक ने पेड़ के नीचे पूजा कर रहे 30 लोगों को कुचला, 8 की मौके पर मौत, राष्ट्रपति और PM ने जताया दु:ख

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?