ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गर्लफ्रेंड की हत्या के बाद पांच राज्यों में घूमता रहा आरोपी, इस एक गलती से पहुंचा जेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

गर्लफ्रेंड की हत्या के बाद पांच राज्यों में घूमता रहा आरोपी, इस एक गलती से पहुंचा जेल

By Mohan Rao
Published: November 20, 2022
Share
हत्या का आरोपी
SHARE

जबलपुर। यहां के रिजॉर्ट में 8 नवंबर को हुई युवती की हत्या के मामले में लंबी भागदौड़ के बाद आखिरकार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। हत्या की वारदात हो अंजाम देने के बाद आरोपी युवक पांच राज्यों में घूमता रहा। एक गलती से वह ट्रेस हो गया और पुलिस की टीम ने उसे राजस्थान के अजमेर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

बता दें कि बीते 8 नवंबर को मध्य प्रदेश के जबलपुर के तिलवाराघाट थाना स्थित मेखला रिजॉर्ट में युवती का शव मिला था। युवती यहां अपने बॉयफ्रेंड अभिजीत पाटीदार के साथ रुकने आई थी। हत्या के बाद आरोपी युवक फरार हो गया था। इसके बाद का शक भी उसके बॉयफ्रेंड पर ही था क्योंकि कमरे में दोनों साथ गए थे लेकिन उसके बाद युवक कमरा बंद कर चला गया था। काफी देर तक युवती ना अपने रूम से निकली और ना ही उसने कुछ खाने का ऑर्डर दिया तो रिजॉर्ट के स्टाफ को कुछ गड़बड़ होने का शक हुआ फिर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मास्टर चाबी से रूम का दरवाजा खोला तो अंदर खून से सनी युवती की लाश पड़ी हुई थी।

इधर पुलिस मामले की जांच कर रही थी और उधर उसके बॉयफ्रेंड ने इंस्टाग्राम पर मृतका की आईडी से ही वीडियो अपलोड किया जो हत्या के वारदात के समय की थी। जिसमें वह कह रहा है कि बेवफाई का ऐसा हश्र होता है, बेचफाई नहीं करने का। वीडियो जारी होने के बाद पुलिस लगातार आरोपी का पता लगाने जुटी रही। इस बीच वह युवती के इंस्टाग्राम आईडी से वीडियो भी डालता था। लेकिन लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रहा था।

एटीएम के इस्तेमाल ने पहुंचाया जेल
आरोपी इतना शातिर था कि उसने रिसॉर्ट में रुकने के लिए गलत आईडी कार्ड का इस्तेमाल किया, लेकिन उसकी एक गलती ने उसे जेल पहुंचा दिया। आरोपी ने जब युवती के एटीएम कार्ड से रुपए निकाले, तो उसे ट्रेस कर लिया गया। पता चला कि आरोपी राजस्थान में है। पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और उसे राजस्थान के अजमेर से धर दबोचा। पकड़े जाने के बाद पता चला कि आरोपी का असली नाम हेमंत भदाड़े है।

फरारी के बाद आरोपी हेमंत मृतका के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक के बाद एक नए अपडेट दे रहा था। उसने हत्या की बात भी वीडियो पोस्ट के जरिए कबूली थी। पुलिस ने बताया कि अभिजीत पाटीदार के नाम की गलत आईडी देकर होटल में रह रहा था। वह लगातार युवती का एटीएम कार्ड यूज कर रहा था। अलग अलग ट्रांजेक्शन के जरिए आरोपी ने एक लाख 52 हजार रुपए एटीएम से निकाले थे। हत्या के बाद आरोपी हेमंत पहले छत्तीसगढ़ के रायपुर पहुंचा और यहां से महाराष्ट्र के नागपुर, हिमाचल, चंडीगढ़ और उसके बाद अजमेर पहुंचा। आरोपी ने जब अजमेर में ATM से पैसे निकाले तो उसकी लोकेशन का पता चला और इसके बाद पुलिस से आरोपी को बस में ही पकड़ लिया।

CG Politics: 7 सीटों का रण रोमांचक मोड़ पर! तीसरे चरण की 7 सीटों का विश्लेषण : कड़े मुकाबले में फँसी भाजपा की कई परंपरागत सीटें
जशपुर दौरे पर बोले सीएम बघेल: राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किश्त का भुगतान मार्च में होगा
महिला आयोग की अध्यक्ष ने की प्रकरणों की सुनवाई….. पक्षकारों से बयान लेकर सुना उनका कथन
CG Breaking : कबीरधाम में 3 करोड़ का सोना जब्त, चेकिंग के दौरान मिला… पुलिस हिरासत में दो सेल्समेन
युक्तियुक्तकरण में सिर्फ 166 स्कूलों का होगा समायोजन, शिक्षा विभाग ने कहा- 10 हजार से ज्यादा स्कूल रहेंगे यथावत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मधुर भंडारकर की इस फिल्म में दिखेंगी आयशा एस एमन…
Next Article रायपुर एयरपोर्ट में बढेगी फ्लाइट की संख्या, सरकार बना रही है खास योजना… जाने क्या है सरकार का प्लान

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?