ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bilaspur : अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझी, पुलिस डॉग के खौफ से पकड़ाया आरोपी… हैरानी भरी है हत्या की वजह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

Bilaspur : अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझी, पुलिस डॉग के खौफ से पकड़ाया आरोपी… हैरानी भरी है हत्या की वजह

By Mohan Rao
Published: April 28, 2023
Share
बिलासपुर की गिरफ्त में आरोपी,
SHARE

बिलासपुर Bilaspur. चार दिन पहले घर के आंगन में जिस वृद्ध महिला की खून से लथपथ लाश मिली थी इस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब चार दिन की लुकाछिपी के बाद आखिरकार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गया। इस केस में पुलिस डॉग के खौफ से आरोपी पकड़ाया। पुलिस ने इस मामले जिस आरोपी को गिरफ्तार किया है वह थोड़ा सनकी भी है और इसी सनक के कारण महिला की सिर कुचलकर हत्या कर दी। हत्या की वजह भी काफी हैरानी भरी है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इस मामले में खुलासा करते हुए एएसपी राहुद देव शर्मा ने बताया कि चार दिन पहले सोमवार की सुबह ग्राम मानपुर निवासी रूपा जगत (60) की खून से लथपथ लाश घर के आंगन में पड़ी थी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पहले तो संपत्ति विवाद के एंगल से जांच की गई। महिला घर पर अकेली रहती थी और उसका कमाने गुजरात गया हुआ था। बुजुर्ग महिला के दो बेटे सरकारी नौकरी में है तो वे भी बाहर ही रहते थे। संपत्ति विवाद वाली थ्योरी काम नहीं आई। इसके बाद मामला उलझने लगा।

इस दौरान पुलिस ने जांच के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट व डॉग स्क्वाड की भी मदद ली। पुलिस डॉग घटना स्थल से निकलकर कर आसपास के मकानों के पास पहुंचा और भटक गया। इससे कुछ खास सफलता नहीं मिल रही थी। इस बीच पुलिस को एक अहम क्लू मिला। दरअसल गांव का एक युवक भागबली यादव (21) ने अपने दोस्त से पुलिस डॉग की सर्चिंग की जानकारी ली। इस दौरान उसने अपने दोस्त से पूछा कि पुलिस डॉग कहीं उसके घर के आसपास तो नहीं आया था।

पुलिस को जब यह पता चला कि भागबली यादव ने पुलिस डॉग के मुवमेंट की जानकारी ली थी तो उनका शक उसपर गया। पुलिस भागबली की तलाश में जुट गई लेकिन वह घर पर नहीं मिला। पुलिस ने भागबली की तलाश तेज कर दी। गुरुवार को पुलिस ने भागबली यादव को जंगल से पकड़ा। पुलिस की पकड़ में आने के बाद भागबली ने सारी सच्चाई उगदी। आरोपी भागबली ने पुलिस को हत्या की जो वजह बताई वह बेहद मामूली व हैरान करने वाली थी।

बुजुर्ग महिला ने किया था अपमान, इसलिए कर दी हत्या
पुलिस पूछताछ में आरोपी भागबली ने बताया कि बुजुर्ग महिला शराब की आदी थी। कुछ दिन पहले महिला ने भागबली को शराब के लिए पैसे दिए थे लेकिन भागबली ने शराब लाकर नहीं दी। इसके बाद भागबली के परिवार में चौथिया का कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम में महिला मिली और उसने भागबली को शराब नहीं लाने के कारण काफी भला बुरा कह दिया। परिवार व दोस्तों के सामने महिला के इस व्यवहार से वह काफी परेशान हो गया। इसके बाद मौका देखकर रविवार की रात को वह महिला के घर में घुसा और ईंट पत्थर से उसका सिर कुचलकर मार डाला।

राजनीतिक उठापटक: बागी विधायकों को राउत की चेतावनी, कब तक छिपोगे गुवाहाटी में,… आना ही पड़ेगा चौपाटी में…
पत्नी से अलग होते ही युवक ने कर दिया पति का सिर धड़ से अलग, जब पुलिस ने पूछा तो…
स्वर्णप्राशन एवं बाल रक्षा किट के लिए आयुर्वेद चिकित्सालय में उमड़ी भीड़, 2702 बच्चों को कराया गया स्वर्णप्राशन
CG News : पुलिस नक्सली मुठभेड़ में हार्डकोर नक्सली ढेर, 8 लाख रुपए का था इनाम
वन संवर्धन के कार्य को बढ़ावा देने जोर, वन विद्यालय में 78 वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Breaking: शराब व चिकन के लिए मां व बहन को घर से निकला, सुबह बिस्तर पर मिली खून से लथपथ लाश
Next Article श्री एकांतेश्वर महादेव कथा का चौथा दिन, पंडित प्रदीप मिश्रा ने भक्तों के साथ दी दंतेवाड़ा नक्सली घटना में शहीद जवानों को श्रद्धाजंलि

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?