ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Breaking: शराब व चिकन के लिए मां व बहन को घर से निकला, सुबह बिस्तर पर मिली खून से लथपथ लाश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

CG Breaking: शराब व चिकन के लिए मां व बहन को घर से निकला, सुबह बिस्तर पर मिली खून से लथपथ लाश

By Mohan Rao
Published: April 28, 2023
Share
पुलिस की गिरफ्त में हत्या का आरोपी
SHARE

जशपुर Jashpur. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में युवक की सोते समय टांगी मारकर हत्या कर दी गई। सुबह खाट पर उसकी खून से लथपथ लाश मिली। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में ज्यादा समय नहीं लगा। इस मामले में पुलिस ने मृतक के बड़े भाई को गिरफ्तार किया। मृतक युवक शराब का आदी था और रात में उसने शराब व चिकन के लिए अपनी मांग व बहन को घर से निकाल दिया था और बड़े भाई से मारपीट की थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी बड़े भाई का गिरफ्तार कर लिया है। घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार 26 अप्रैल को थाना पत्थलगांव को सूचना मिली की ग्राम मुड़ेकेला में लोधा एक्का के मकान में उसके भतीजे अल्फोंस एक्का (19) की खून से लथपथ लाश पड़ी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा किया। अल्फोंस एक्का की सोते समय टांगी से मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और इधर घटना की जांच शुरू की। परिवार वालों से पूछताछ में पता चला कि अल्फोंस एक्का शराब का आदी था औश्र आए दिन घर पर सभी से झगड़ा करता था।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में यह बात पता चली कि 25 अप्रैल की रात को उसने शराब के लिए अपनी मां से रुपए मांगे और चिकन बनाने की जिद करने लगा। मना करने पर उसने मां व अपनी बहन को घर से भगा दिया। इसके बाद उसने अपने बड़े भाई संदीप एक्का से भी मारपीट की। इसके बाद अल्फोंस एक्का घर में अकेला ही सोया था। रात को किसी ने उसकी टांगी मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया। जांच के दौरान पुलिस को मृतक अल्फोंस एक्का के बड़े भाई पर शक हुआ। गुरुवार को पुलिस ने संदीप एक्का को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की। पहले तो संदीप एक्का ने पुलिस को गुमराह करने का बहुत प्रयास किया लेकिन बाद में उसने सारी सच्चाई बता दी।

हमेशा होता था विवाद इसलिए कर दी हत्या
पुलिस की पूछताछ में संदीप एक्का ने बताया कि उसका छोटा भाई अक्सर शराब के लिए घर में विवाद करता था। 25 मार्च को मां व बहन को घर निकालने के साथ की उसने संदीप एक्का से भी मारपीट की। रोज रोज के विवाद से घर के सभी लोग परेशान थे इसलिए 25 अप्रैल की रात को वह जब सो रहा था तो उसकी टांगी मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने संदीप एक्का को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त टांगी को बरामद कर लिया है। अग्रिम कार्रवाई थाना पत्थलगांव द्वारा की गई। इस पूरी कार्रवाई में पत्थलगांव थाना प्रभारी भास्कर शर्मा, एसआई चन्द्रकुमार सिंगार, एएसआई संतोष तिवारी, प्रधान आरक्षक परमजीत सिंह, रामनाथ राठिया आरक्षक तुलसी राम रात्रे, भवानी लाल कहरा, पवन पैंकरा, आशिषन, अजय खेस्स, सुभाष नायक, भरत गुप्ता सराहनीय भूमिका रही।

छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, राज्यपाल अनुसुइया उइके ने तीन कार्यक्रमों में चीफगेस्ट बनने का दिया आमंत्रण
Durg Crime : छेड़छाड़ का विरोध करने पर वालों को घर से बुलाकर मारा चाकू, तीन नाबालिग सहित 6 आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण के लिए होगा अलग से संचालनालय का गठन
विधायक देेवेंद्र यादव की पहल से विभिन्न विकास कार्य के लिए शासन ने दिए 5 करोड़ रुपए…. जल्द शुरू होंगे विकास कार्य, जनता की मांग पर मेयर ने प्रस्ताव बनाकर शासन से मांगी थी राशि
मां ने पांच बेटियों के साथ की आत्महत्या, कुंए में कूद कर दी जान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai News : स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में अव्वल आने की कवायद, स्वच्छता के संदेश से पट रही शहर की दीवारे
Next Article Bilaspur : अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझी, पुलिस डॉग के खौफ से पकड़ाया आरोपी… हैरानी भरी है हत्या की वजह

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?