ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बन्दर ने किया ऐसा हमला कि जान पर बन आई, अस्पताल पहुंचा मरीज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedHealth

बन्दर ने किया ऐसा हमला कि जान पर बन आई, अस्पताल पहुंचा मरीज

By Mohan Rao
Published: February 10, 2025
Share
SHARE

भिलाई। एक 55 वर्षीय व्यक्ति बन्दर के हमले में घायल हो गए. वे टहलने के लिए बाहर आए तो पेड़ से कूदकर एक बन्दर उनके कंधे पर आ बैठा। उन्होंने हड़बड़ाकर उसे झटका तो जाते जाते बन्दर उसे घायल कर गया। वह नीचे गिर पड़े। जब उन्हें हाइटेक लाया गया तो उनकी हालत बहुत खराब थी। उनका बीपी 70/30 चल रहा था।

डॉ अपूर्व वर्मा ने बताया कि मूलतः महाराष्ट्र निवासी यह व्यक्ति अपने बेटी-दामाद के यहां बालोद आया हुआ था। वो हाल ही में नाना बने हैं। शाम को वह घर से बाहर निकले कि तभी एक बन्दर पेड़ से कूदकर उनके कंधे पर आ गया। उन्होंने हड़बड़ाकर बन्दर को हटाने की कोशिश की तो बन्दर ने उन्हें घायल कर दिया। वो जमीन पर गिर गए।

पास खड़ी महिलाओं की चीख पुकार सुनकर घर वाले बाहर आए और उन्हें तुरन्त पास के दवाखाने ले गए। वहां मरहम पट्टी कर उन्हें एंटी रेबीज का इंजेक्शन दिया गया। इसके बाद उसे लेकर घरवाले भिलाई के लिए रवाना हुए। पर गुण्डरदेही पहुंचते तक खून से उनकी कमीज लाल हो गई। गुण्डरदेही के दवाखाने में उसे टांके लगाए गए तथा जल्द से जल्द हायर सेन्टर रिफर कर दिया गया।

देर शाम मरीज हाइटेक पहुंचा। तब उनकी नब्ज बहुत धीमी चल रही। बीपी 70/30 हो गया था। मरीज शॉक की स्थिति में था। प्रारंभिक जांच के बाद मरीज को ओटी में लिया गया। टांके खोलने पर पता चला कि रक्त पहुंचाने वाली दो नसों के साथ ही लार ग्रंथि भी कट गई थी। इसके कारण भीतर ही भीतर रक्त बह रहा था। हमले में गाल का 10-11 सेंटीमीटर हिस्सा कटकर लटक गया था। उसे भी ठीक प्रकार से बंद किया गया। कुछ ही घंटों में मरीज का बीपी ठीक हो गया। आज मरीज हंसने बोलने लगा है। एक दो दिन उसे छुट्टी दे दी जाएगी।

रायपुर में ओवर स्पीड कार चलाने पर विवाद, घर पहुंचकर बदमाशों ने शख्स से की मारपीट, तीन गिरफ्तार
सुकमा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, दो लाख के इनामी सहित तीन नक्सली गिरफ्तार, IED बरामद
Breaking News : रायपुर में CSPDCL के ट्रांसफॉर्मर गोदाम में भीषण आग, पटाखे की तरह फूट रहे… लोगों में दहशत
राज्योत्यव पर किसानों को तोहफा…. राज्य सरकार 1 नवंबर को करेगी न्याय योजना की तीसरी किस्त का भुगतान
shreekanchanpath 190 # 24 April 2024
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : दुर्ग में गभर्वती युवती ने पैदा होते ही बच्चे को फेंका, प्रेमी ने  नवजात को अस्पताल पहुंचाकर बनाई झूठी कहानी
Next Article मुख्यमंत्री साय से पोलैंड की विदेशी मामलों की समिति ने की मुलाकात, छत्तीसगढ़ में निवेश का दिया न्योता

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?