ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राज्योत्सव में छाया भिलाई पॉवर हाउस फ्लाई ओवर का मॉडल, नया विधानसभा भवन भी लुभा रहा लोगों को
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

राज्योत्सव में छाया भिलाई पॉवर हाउस फ्लाई ओवर का मॉडल, नया विधानसभा भवन भी लुभा रहा लोगों को

By Mohan Rao
Published: November 5, 2024
Share
भिलाई पावर हाउस का फ्लाईओवर का मॉडल
SHARE

रायपुर। राज्योत्सव की प्रदर्शनी में भिलाई पावर हाउस में बने फ्लाईओवर का मॉडल छाया हुआ है। साथ ही नया रायपुर में निर्माणाधीन छत्तीसगढ़ के नए विधानसभा भवन का विहंगम दृश्य लोगों को रोमांचित कर रहा है।

नया रायपुर के डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी उद्योग एवं व्यापार परिसर में आयोजित तीन दिवसीय राज्योत्सव में लोक निर्माण विभाग के स्टॉल में नए विधानसभा भवन और भिलाई के पॉवर हाउस निर्मित फ्लाई ओवर के मॉडल को प्रदर्शित किया गया है। स्टॉल में इन दोनों निर्माणों से संबंधित जानकारियां भी दर्शाई गई हैं। यहां हाल के वर्षों में लोक निर्माण विभाग द्वारा राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में निर्मित प्रमुख भवनों, सड़कों और पुलों को भी प्रदर्शित किया गया है।

52 एकड़ में 273 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा नया विधानसभा
नया रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा का नया भवन 52 एकड़ में 273 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जा रहा है। इसके सदन में सदस्यों की बैठक क्षमता 200 होगी। नए विधानसभा भवन के एक विंग में विधानसभा सचिवालय, दूसरे में विधानसभा का सदन, सेंट्रल-हॉल, विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री का कार्यालय तथा तीसरे विंग में मंत्रियों के कार्यालय होंगे। यहां 500 दर्शक क्षमता का ऑडिटोरियम भी बनाया जाएगा। 700 कारों की पार्किंग क्षमता वाले परिसर में डेढ़-डेढ़ एकड़ को दो सरोवरों का निर्माण भी प्रस्तावित है। राज्योत्सव में इसके मॉडल को आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया गया है।

भिलाई पॉवर हाउस का फ्लाई ओवर
राज्योत्सव स्थल पर लोक निर्माण विभाग के स्टॉल में प्रदर्शित पॉवर हाउस, भिलाई का फ्लाई ओवर राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर रायपुर-दुर्ग फोरलेन सड़क पर निर्मित है। 1660 मीटर लंबे और 16 मीटर ऊंचे इस फ्लाई-ओवर के नीचे भी एक फ्लाई ओवर गुजरता है जो भिलाई-नंदिनी मार्ग पर है। इस फ्लाई ओवर के पास तीन अलग-अलग ऊंचाईयों… एक सड़क और दो फ्लाई ओवर पर आवागमन देखा जा सकता है।

छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ मलखंब ग्रुप इंडियाज़ गॉट टैलेंट में मचाएंगे तहलका, अर्जुन बिजलानी के बेटे के उपहारों से होंगे हैरान
निगम की सख्ती : टैक्स जमा नहीं करने वाले 8 बकायादारों को अंतिम नोटिस, 41 लाख वसूल करने होगी कुर्की
मंत्रालय सहित नवा रायपुर तथा रायपुर स्थित सभी विभागाध्यक्ष कार्यालय खुलेंगे 7 अगस्त से: सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा दिशा-निर्देश जारी
लव जिहाद कानून: कड़े प्रावधान, लंबी सजा लेकिन ‘घर वापसी’ करने वालों को होगी छूट
shreekanchanpath 258 # 01 july 2024
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ का वन विभाग कर रहा है देवगुड़ी स्थलों का संरक्षण और संवर्धन छत्तीसगढ़ का वन विभाग कर रहा है देवगुड़ी स्थलों का संरक्षण और संवर्धन
Next Article राज्योत्सव में हादसा : करंट लगने से शिक्षक की मौत, सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?