ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai : युवक को प्रेमजाल में फंसाकर की शादी, फिर दूसरे युवक से शादी कर शुरू की ब्लैकमेलिंग… जानिए क्या है मामला
Share
Notification Show More
Latest News
दुर्ग कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जमानत आवेदन का निराकरण, मुंबई और चेन्नई से गवाहों के बयान दर्ज
October 15, 2026
स्वच्छता पखवाड़ा : दुर्ग रेलवे स्टेशन पर चला अभियान, यात्रियों को किया गया जागरूक
October 15, 2026
तकनीक, संस्कृति, नवाचार और युवा नेतृत्व का संगम बनेगा भिलाई, शामिल होंगे 20 हजार से ज्यादा स्टूडेंट
October 15, 2026
छत्तीसगढ़ में सरकार ने बढ़ाई ने दीपावली की छुट्टियां, 10 की जगह 11 नवंबर तक बंद रहेंगे स्कूल
October 15, 2026
हल्दी बीज वितरण में अनियमितता : कृषि मंत्री नेताम के निर्देश पर जांच शुरू
October 15, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai : युवक को प्रेमजाल में फंसाकर की शादी, फिर दूसरे युवक से शादी कर शुरू की ब्लैकमेलिंग… जानिए क्या है मामला

By Mohan Rao Published September 22, 2024
Share
थाना वैशाली नगर
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में एक युवक से ब्लैकमेलिंग का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक शातिर युवती ने पहले युवक से नजदीकियां बढ़ाई। इसके बाद दोनों लिव इन रिलेशन में रहने लगे। कुछ दिन बाद अलग हो गए लेकिन बाद में युवती ने दबाव बनाकर युवक से शादी कर दी। इस बीच युवती लाखों रुपए युवक से ले चुकी थी। बात यहीं खत्म नहीं हुई युवती एक और युवक से शादी और पहले वाले युवक को दोनों मिलकर ब्लैकमेल करने लगे। बदनामी के डर से युवक दोनों को लगभग 30 लाख रुपए दे दिए इसके बाद भी उनकी भूख कम नहीं हुई। थकहार कर युवक ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में वैशाली नगर पुलिस ने धारा 3(5)-BNS, 308(2)-BNS, 308(3)-BNS के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

मिली जानकारी के अनुसार कैलाश नगर हाउसिंग बोर्ड निवासी अमित कुमार पाण्डेय (44) ने इसकी शिकायत वैशाली नगर थाने में दर्ज कराई है। अमित ने अपनी शिकायत में बताया कि वर्ष 2016 में उसकी पूजा विदौलिया नाम की लड़की से पहचान हुई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई और दोनो के बीच शारीरिक संबंध स्थापित हुए। इसके बाद दोनो रजामंदी से रिलेशनशिप में रहे। चौहान ग्रीन वेली में किराये का मकान लेकर पूजा रहती थी और अमित की उससे रोजाना मुलाकात होती थी।

पहले 10 लाख रुपए लेकर अलग हुई युवती
अमित ने बताया कि धीरे-धीरे पूजा का व्यवहार बदलने लगा। इसके बाद अमित ने आपस में बात की और अलग हो गए। अलग होने और भविष्य की किसी तरह का संपर्क में न रहने के लिए पूजा ने अमित से दस लाख रुपए की मांग की। अमित ने मजबूरी में 8 लाख रुपए नगद व 2 लाख रुपए उसको बैंक ट्रांसफर कर उसके HDFC बैंक में भेजे। इसके बाद कुछ दिनों तक तो वह अमित के संपर्क में नही रही। अमित भी अपने काम व परिवार के साथ व्यस्त हो गया था। कुछ दिनो के बाद पूजा ने फोन किया और वैशाली नगर तिकोना पार्क जैन मंदिर के पास बुलाया। मिलने पर धमकाने लगी और परिवार को बर्बाद करने व  दोनों की आपत्तिजनक फोटो विडियो व फोटो को वायरल करने की धमकी देकर शादी करने का दबाव बनाने लगी।

ब्लैकमेल कर युवक से रचाई शादी
अमित युवती की बातों से डर गया और न चाहते हुए भी उसके कहे अनुसार उससे अपने मित्रों के बीच शादी की। इस दौरान युवती ने 8 लाख की ज्वैलरी एवं 2 लाख के कपड़े भी खरीदवाए। अमित ने बताया कि 9 माह बाद पूजा ने एक अन्य लडके सूरज शुक्ला उर्फ प्रतीक अग्निवंशी से शादी कर ली। इसके बाद दोनों आपस मे मिलकर अमित ब्लैकमेल करने लगे। अमित ने परिवार व उसे कोई हानि न हो यह सोचकर 7 से 8 लाख रुपए पूजा के खाते मे भेजे। इसके बाद भी पूजा अपने घर के पास बुलाकर ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठ रही है जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो गया। अब इस मामले में वैशाली नगर पुलिस ने पूजा विदौलिया और सूरज शुक्ला उर्फ प्रतीकअग्निवंशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

You Might Also Like

दुर्ग कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जमानत आवेदन का निराकरण, मुंबई और चेन्नई से गवाहों के बयान दर्ज

स्वच्छता पखवाड़ा : दुर्ग रेलवे स्टेशन पर चला अभियान, यात्रियों को किया गया जागरूक

तकनीक, संस्कृति, नवाचार और युवा नेतृत्व का संगम बनेगा भिलाई, शामिल होंगे 20 हजार से ज्यादा स्टूडेंट

छत्तीसगढ़ में सरकार ने बढ़ाई ने दीपावली की छुट्टियां, 10 की जगह 11 नवंबर तक बंद रहेंगे स्कूल

हल्दी बीज वितरण में अनियमितता : कृषि मंत्री नेताम के निर्देश पर जांच शुरू

Mohan Rao September 22, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से संस्थागत प्रसव में हो रहा है बेहतर प्रदर्शन स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से संस्थागत प्रसव में हो रहा है बेहतर प्रदर्शन
Next Article सीमा सुरक्षा बल का स्थापना दिवस : फुटबॉल टूर्नामेंट में बीएसपी ब्लू बनी चैंपियन, फाइनल में बीएसएफ की टीम को 2-1 से हराया

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?