ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जिला अस्पताल में 28 हफ्ते से पहले पैदा हुए बच्चे की बचाई गई जान… बच्चे को 47 दिन एसएनसीयू में इलाज कर किया डिस्चार्ज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

जिला अस्पताल में 28 हफ्ते से पहले पैदा हुए बच्चे की बचाई गई जान… बच्चे को 47 दिन एसएनसीयू में इलाज कर किया डिस्चार्ज

By Mohan Rao
Published: February 1, 2023
Share
जिला अस्पताल में बच्चे की बचाई जान
SHARE

दुर्ग। जिला अस्पताल के एसएनसीयू (न्यू बॉर्न स्पेशल केयर यूनिट) 28 हफ्ते से कम व 1 किलो से कम बच्चों को बचाना के लिए हमेशा चुनौती पूर्ण रहा है। इस वर्ष अप्रैल 2022 से अभी तक 3 बच्चों को बचाया गया व फोलाअॅप में आज तक वे स्वस्थ्य है। इसी कड़ी में एक और अत्यधिक कम समय व वजन के बच्चे को एसएनसीयू में बचाया गया। ग्राम कुरूद जिला दुर्ग के निवासी सतीश साहू की नवजात शिशु रानू को 27 जनवरी को 47 दिन के होने पर डिस्चार्ज किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार बच्चे को 13 दिसंबर 2022 को एसएनसीयू में अत्यधिक कम वजन, साँस लेने में तकलीफ, शरीर में नीलापन की वजह से भर्ती किया गया था। शुरू के 7 से 10 दिन तक सीपीएपी मशीन व नली द्वारा दूध पिलाकर व वार्मर में गर्म रखकर ईलाज किया गया। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. किरण कुमार और एनआरएचएम के स्टाफ नर्सों द्वारा लगातार मॉनिटरिंग व उचित ईलाज की वजह से बच्चे के स्वास्थ्य में लगातार सुधार होता रहा। एसएनसीयू प्रभारी डॉ. आर.के. मल्होत्रा शिशु रोग विशेषज्ञ की देखरेख में इस बच्चे का ईलाज चल रहा था।

चूंकि इस बच्चें की माँ, बच्चे की अच्छी देखभाल कर रही थी और पिछले एक सप्ताह में वजन बराबर बढ़ने की वजह से बच्चे को डिस्चार्ज किया गया। बच्चे को केवल माँ का दूध कटोरी चम्मच से पिलाने, कंगारू मदर केयर द्वारा गर्म रखने, साफ सफाई का ध्यान रखने, सिर के बाल न उतारने, नाभि में कुछ न लगाने, कान में तेल न डालने, छः माह तक केवल माँ का ही दूध पिलाने, यदि बच्चा सुस्त लगे, झटके आने पर, दूध न पीने पर, बच्चे का रंग पीला या नीला दिखने पर एवं अन्य देखभाल के साथ शरीर का तापमान ठंड या अधिक गर्म लगने पर तुरंत एसएनसीयू में लाने की सलाह के साथ डिस्चार्ज किया गया।

केपीएस में कैरियर काउंसिलिंग का आयोजन, सीए राहुल बत्रा ने बताई सफलता की परिभाषा
स्पीड बाइकर्स और नियम तोडऩे वाले वालों पर यातायात विभाग की बड़ी कारवाई… चालानी कार्रवाई के साथ इतनी बड़ी संख्या में हुए लाइसेंस निलंबित
नो एंट्री में घुसाई गाड़ी, पुलिस ने रोका तो भाई-बहन ने कांस्टेबल को जड़ दिया थप्पड़, गिरफ्तार
फुरसत से तू नाच बेबी के लिए डांस स्टेप्स सीखने में करनी पड़ी मेहनत: चाहत खन्ना
छत्तीसगढ़ में आज तेज आंधी-तूफान और बारिश के आसार, 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुर्ग पुलिस के हत्थे चढ़ा वाहन चोर गिरोह, दुर्ग सहित रायपुर व राजनांदगांव में की थी चोरी.. पांच बाइक बरामद
Next Article समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग को मिला व्हील चेयर समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग को मिला व्हील चेयर

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?