ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: केपीएस में कैरियर काउंसिलिंग का आयोजन, सीए राहुल बत्रा ने बताई सफलता की परिभाषा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

केपीएस में कैरियर काउंसिलिंग का आयोजन, सीए राहुल बत्रा ने बताई सफलता की परिभाषा

By Om Prakash Verma
Published: December 1, 2022
Share
केपीएस में कैरियर काउंसिलिंग का आयोजन, सीए राहुल बत्रा ने बताई सफलता की परिभाषा
केपीएस में कैरियर काउंसिलिंग का आयोजन, सीए राहुल बत्रा ने बताई सफलता की परिभाषा
SHARE

भिलाई। भिलाई सीए ब्रांच द्वारा कॉमर्स छात्रों के लिए सुपर मेगा कैरियर काउंसिलिंग का आयोजन किया गया। भिलाई ब्रांच की सिकासा टीम द्वारा कृष्णा पब्लिक स्कूल नेहरू नगर में कॉमर्स संकाय के छात्रों के लिए इस काउंसिलिंग का आयोजन किया गया, जिसमें विशेषज्ञ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स द्वारा उन्हें सीए कोर्स के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

भिलाई सिकासा ब्रांच के चेयरमेन सीए राहुल बत्रा ने जानकारी देते हुए भिलाई सीए ब्रांच द्वारा कृष्णा पब्लिक स्कूल में छात्रों के मार्गदर्शन के लिए कैरियर काउंसिलिंग का आय़ोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सीए अलंकार समादार, जो कि स्वयं एक चार्टर्ड एकाउंटेंट, कंपनी सेक्रेटरी एवं कॉस्ट एकाउंटेंट भी हैं, उन्होंने छात्रों को सीए कोर्स से जुड़ी सभी विशेष बिंदुओं की जानकारी दी। उन्होंने छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए कई प्रेरणात्मक प्रसंग भी बताये। कार्यक्रम में ब्रांच चेयरमेन सीए प्रदीप पाल ने भी उपस्थित छात्रों को संबोधित किया। कार्यक्रम में कृष्णा पब्लिक स्कूल की प्राचार्या श्रीमती सविता त्रिपाठी भी उपस्थित थीं।

सिकासा चेयरमेन सीए राहुल बत्रा ने इस दौरान छात्रों को संबोधित करते हुए सफलता की परिभाषा बताई। उन्होंने कहा कि सफलता कोई मंजिल नहीं, बल्कि यह एक यात्रा है, जो निरंतर चलती रहती है और इसमें सदैव उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीए पायल जैन, सीए अंकेश सिन्हा, सीए प्रियेश लेखवानी, ईशा अग्रवाल, पलक गर्ग, सिद्धांत सिंह सहित लगभग 1000 से अधिक छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सीए रिती अग्रवाल ने किया।

मां बम्लेश्वरी देवी मंदिर की विकास परियोजना पूरी, बनाया गया श्रीयंत्र के आकार का पर्यटन सुविधा केन्द्र
22 दिन से लापता छात्रा की लाश जंगल में पेड़ पर लटकती मिली, स्कूल जाने निकली थी फिर नहीं लौटी
​​​​​​​मूलभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने 05 करोड़ 07 लाख रूपये के विकास कार्याे का किया भूमिपूजन
गोधन न्याय योजना : सीएम बघेल ने ट्रांसफर किए 5 करोड़ 99 लाख, कहा- योजना से ग्रामीणों के छोटे-छोटे सपने हो रहे पूरे
विधायक के नेतृत्व में दुर्ग में महंगाई के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन, वोरा ने बाइक को पहनाई माला, सायकल से निकले ब्लाकों के प्रदर्शन में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big Breaking: भिलाई नगर निगम ने कुर्की का जारी किया शेड्यूल, अब बकाएदारों की खैर नहीं, पहले दिन इतने लाख रुपए की वसूली की
Next Article प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड को अबॉर्शन कराने झोलाझाप डॉक्टर के पास ले गया युवक, इलाज के दौरान युवती की मौत, हिरासत में प्रेमी और डॉक्टर प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड को अबॉर्शन कराने झोलाझाप डॉक्टर के पास ले गया युवक, इलाज के दौरान युवती की मौत, हिरासत में प्रेमी और डॉक्टर

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?