ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Video : विधायक देवेन्द्र यादव के चेहरे पर दिखी जीत की खुशी, देर रात डेढ़ बजे तक चली जांच… बाहर निकलते ही समर्थकों ने कंधे पर बिठाया
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री जशपुर एक्सप्रेस योजना से मिला आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
ई-रिक्शा ने बदली संगीता देवी की जिंदगी, स्वरोजगार से बनीं लखपति दीदी
October 30, 2026
भिलाई में एसीबी व ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, ट्रांसपोर्ट व्यवसायी के मकान पर तड़के दी दबिश
October 30, 2026
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का हो गुणवत्तापूर्ण निराकरण
शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए : मुख्य सचिव विकासशील
October 30, 2026
चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री साय ने दिए निर्देश
October 30, 2026
shreekanchanpath 18 # 30 October 2026
October 30, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Video : विधायक देवेन्द्र यादव के चेहरे पर दिखी जीत की खुशी, देर रात डेढ़ बजे तक चली जांच… बाहर निकलते ही समर्थकों ने कंधे पर बिठाया

By Mohan Rao Published February 21, 2023
Share
विधायक देवेन्द्र यादव जीत का जश्न मनाते हुए
SHARE

भिलाई। सोमवार सुबह 6 बजे से भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव के बंगले पर रेड करने वाली ईडी की टीम देर रात डेढ़ बजे विधायक निवास से बाहर निकली। ईडी के अफसरों के चेहरों पर मायूसी दिखी वहीं ईडी के निकलते ही विधायक देवेन्द्र यादव के चेहरे पर जीत की चमक नजर आई। बाहर निकलते ही सैकड़ों की तादात में विधायक निवास के बाहर जमे समर्थकों ने उन्हें कंधे पर बिठा लिया। देवेन्द्र यादव जिंदाबाद के नारों से सेक्टर-5 का पूरा एरिया गूंज उठा। इस मौके पर विधायक देवेन्द्र यादव ईडी व केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर बरसे।

घर से बाहर निकलने के बाद ईडी के अफसरों के चेहरों पर दिखी मायूसी

बता दें सोमवार को छत्तीसगढ़ के कांग्रेस पार्टी के दो विधायक व अन्य नेताओं के घर पर ईडी ने रेड की थी। इस दौरान भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव के सेक्टर-5 स्थित निवास व हाउसिंग बोर्ड स्थित उनके भाई धर्मेन्द्र यादव के निवास पर ईडी ने रेड की थी। सुबह से पहुंची टीम देर रात तक दोनों जगह पर डटी रही। रात तकरीबन 11 बजे ईडी की टीम ने धर्मेन्द्र यादव के निवास पर कार्रवाई पूरी की। इसके बाद वहां की टीम भी विधायक देवेन्द्र यादव के बंगले पर पहुंच गई। यहां से दोनों टीमें रात डेढ़ बजे बाहर निकली। सुरक्षा के लिए ईडी ने एक बस भरकर फोर्स को बुलवाया था हालांकि विधायक के समर्थकों ने केवल नारेबाजी की। इसके बाद यहां से ईडी की टीम वापस चली गई। दिनभर ईडी ने कई दस्तावेज जांचे। बाहर निकलते समय ईडी क अफसरों के चेहरों पर मायूसी साफ देखी जा सकती थी।

सीना ठोक कर कहा, सच कभी हार नहीं सकता
ईडी के अफसरों के जाने के बाद जैसे ही विधायक देवेन्द्र यादव बाहर निकले समर्थकों ने उन्हें कंधे पर बिठा लिया। इस दौरान विधायक के चेहरे पर जीत की खुशी दिख रही थी। बाहर निकलने के बाद उन्होंने कहा कि सच कभी हार नहीं सकता। उन्होंने कहा कहा केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार केन्द्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर कांग्रेस नेताओं को डराने का प्रयास कर रही है।  लेकिन यह नहीं जानते कि कांग्रेस पार्टी ने कभी डरना नहीं सीखा। विधायक देवेन्द्र यादव ने यह भी कहा कि केन्द्र सरकार राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से डर गई है। वहीं प्रदेश में होने जा रहे कांग्रेस के महाअधिवेशन के पहले ईडी को भेजकर महौल खराब करने का प्रयास कर रही है।

विधायक देवेन्द्र यादव के समर्थकों में दिखी खुशी

समर्थकों ने किया हनुमान चालिसा का पाठ
इससे पहले ईडी की कार्रवाई के दौरान सोमवार को दिनभर समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा। सैकड़ों की संख्या में समर्थकों ने विधायक निवास के सामने डेरा डाल दिया। दिनभर ईडी की कार्रवाई के खिलाफ नारेबाजी की और उन्हें सद्बुद्धि देने के लिए हवन भी किया। यहीं नहीं समर्थकों ने यह तय कर लिया था कि जब तक ईडी की टीम बाहर नहीं निकलती वे भी यहीं डटे रहेंगे। रात को गद्दे व तकिए भी टेंट के नीचे लगा दिए गए। समर्थकों ने आग जलाकर यहां भजन गाए और हनुमान चालसा का पाठ किया। देर रात जब ईडी की टीम विधायक निवास से बाहर निकली तो यहां जश्न का माहौल था। सभी समर्थकों ने विधायक देवेन्द्र यादव को कंदे पर उठाकर जिंदाबाद के नारे लगाए।

पीएम मोदी का पुतला भी फूंका
विधायक निवास के बाहर ईडी की कार्रवाई के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ता भी सैकड़ों की तादात में पहुंच गए। एनएसयुआई के कार्यकर्ता व विधायक समर्थकों ने पीएम मोदी का पुतला भी फूंका। विरोध करते हुए एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने दीवार फांदकर विधायक निवास के भीतर घुसने का भी प्रयास किया। इस दौरान सीआरपीएफ के जवानों से एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई। यही नहीं प्रदेश भर में हुई कार्रवाई के विरोध में जगह जगह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंक विरोध प्रदर्शन किया गया।

You Might Also Like

ई-रिक्शा ने बदली संगीता देवी की जिंदगी, स्वरोजगार से बनीं लखपति दीदी

भिलाई में एसीबी व ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, ट्रांसपोर्ट व्यवसायी के मकान पर तड़के दी दबिश

शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए : मुख्य सचिव विकासशील

चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री साय ने दिए निर्देश

बिलासपुर में रिश्वतखोर पटवारी पर गिरी गाज, कलेक्टर का एक्शन…. किया सस्पेंड

Mohan Rao February 21, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News: परीक्षाओं को देखते हुए कलेक्टर ने लगाया डीजे व साउंड सिस्टम पर बैन, 30 जून तक रहेगा प्रतिबंध
Next Article सीमा सुरक्षा बल द्वारा आयोजित आदिवासी युवा विनिमय कार्यक्रम का आठवां जत्था मुम्बई के लिए रवाना

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?