ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रायपुर से भिलाई का और भी होगा फास्ट, सिरसा गेट और खुर्सीपार चौक पर बनेंगे ग्रेड सेपरेटर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

रायपुर से भिलाई का और भी होगा फास्ट, सिरसा गेट और खुर्सीपार चौक पर बनेंगे ग्रेड सेपरेटर

By Mohan Rao
Published: February 3, 2026
Share
खुर्सीपार व सिरसा गेट पर बनेंगे ग्रेड सेपरेटर
SHARE

केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने दोनों चौक पर ग्रेड सेपरेटर के लिए दी 77.36 करोड़ की स्वीकृति

भिलाई। राजधानी रायपुर और ट्विन सिटी भिलाई-दुर्ग के बीच निर्बाध आवागमन एवं फास्ट ट्रैफिक के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर सिरसा गेट चौक तथा खुर्सीपार गेट चौक पर ग्रेड सेपरेटर बनाए जाएंगे। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव की पहल पर केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इसके लिए 77 करोड़ 36 लाख रुपए मंजूर किए हैं। भारत सरकार द्वारा राज्य शासन के प्रस्ताव के अनुरूप वित्तीय वर्ष 2025-26 की वार्षिक कार्ययोजना के तहत इन दोनों जगहों पर ग्रेड सेपरेटर के निर्माण के लिए राशि स्वीकृत की गई है।

रायपुर और दुर्ग के बीच सिरसा गेट एवं खुर्सीपार चौक पर ग्रेड सेपरेटर के निर्माण से दोनों ओर आने-जाने वाले वाहनों को कहीं भी रूकना नहीं पड़ेगा। दोनों शहरों के बीच कुम्हारी चौक, डबरा पारा, पॉवर हाउस चौक और सुपेला चौक पर पहले ही फ्लाईओवर्स के निर्माण किए जा चुके हैं। सिरसा गेट तथा खुर्सीपार चौक पर भी इसके निर्माण की मांग लोग लगातार कर रहे थे।

जनआकांक्षाओं को देखते हुए तथा दोनों शहरों के बीच निर्बाध व फास्ट ट्रैफिक के लिए राज्य सरकार और केंद्र सरकार के समन्वित पहल से इन दोनों जगहों पर ग्रेड सेपरेटर के निर्माण की मंजूरी मिली है। यह सड़क रायपुर-भिलाई-दुर्ग औद्योगिक क्षेत्र के लिए भी काफी महत्व रखती है। अब दोनों शहरों के बीच के सभी चौकों पर फ्लाईओवर्स एवं ग्रेड सेपरेटर्स के निर्माण से इस सड़क से गुजरने वाले यात्रियों के साथ ही यहां संचालित उद्योगों को भी काफी राहत मिलेगी।

जानिए क्या होता है ग्रेड सेपरेटर
ग्रेड सेपरेटर (Grade Separator) एक इंजीनियरिंग संरचना है जो रेलवे या सड़कों पर दो अलग-अलग यातायात मार्गों (ट्रैक्स/सड़कों) को एक-दूसरे को काटे बिना, ऊपर या नीचे से गुजारती है, जिससे टकराव का खतरा खत्म हो जाता है और यातायात सुचारु रूप से चलता है, जैसे कि फ्लाईओवर (Flyover) या अंडरपास (Underpass)। यह रेलवे में खासतौर पर तब बनाया जाता है जब दो लाइनें आपस में क्रॉस करती हैं, जिससे ट्रेनों को बिना रुके एक-दूसरे के ऊपर से निकल जाने की सुविधा मिलती है।

दिव्यांग लक्ष्मीन ने अपने हौसलों से जिंदगी में नए रंग भरे…. टेक्नोलॉजी के उपयोग में दक्ष लक्ष्मीन है कई लोगों की प्रेरणा, श्रमिकों की कई तरह से करती है मदद
जंगल व पहाड़ों को पार कर लोगों तक दवाई पहुंचाने जाती हैं एएनएम कार्यकर्ता, सेवाभाव देख हर कोई कर रहा तारीफ , देखे वीडियो
Bhilai Breaking : ससुर पर फायरिंग करने वाला दामाद अरेस्ट, पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद
मानसून के दौरान अस्थमा रोगी इस तरह से रखें अपना ख्याल, नहीं बढ़ेगी समस्या
ISRO: स्पेस स्टेशन और चंद्रमा पर एक अंतरिक्ष यात्री को भेजने की महत्वकांक्षी योजना पर सही दिशा में हो रहा काम-वीरमुथुवेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Crime : ब्रेकअप व नंबर ब्लॉक करने से नाराज गर्लफ्रेंड ने प्रेमी को चाकू से गोदकर मार डाला
Next Article बारनवापारा अभ्यारण्य में हुई 46 पक्षी प्रजातियों की पहचान, जागरुकता कार्यक्रम के दौरान दी गई जानकारी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?