ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: देरारात तक चला दुर्ग व राजनांदगांव पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन, होटल व ढाबा संचालकों में मचा हड़कंप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

देरारात तक चला दुर्ग व राजनांदगांव पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन, होटल व ढाबा संचालकों में मचा हड़कंप

By @dmin
Published: September 20, 2022
Share
रात्रि गश्त के दौरान पुलिस का संयुक्त अभियान
SHARE

दुर्ग। देररात अवैध गतिविधियों के जांच के लिए इन दिनों दुर्ग पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में सोमवार रात को दुर्ग व राजनांदगांव की पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया और पुलगांव थाना क्षेत्र व राजनांदगांव के सोमनी थाना क्षेत्र के बीच नेशनल हाइवे पर ढ़ाबों व होटलों की जांच की। इस दौरान सड़क किनारे खड़े हैवी वाहन चालकों की जांच भी की गई। जांच के दौरान ढाबा व होटल संचालकों में हड़कंप मच गया।

सोमवार को दुर्ग आईजी बीएन मीणा की पहल पर दुर्ग एवं राजनांदगांव पुलिस के द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान किया गया। पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ अभिषेक पल्लव के द्वारा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव व उप पुलिस अधीक्षक यातायात गुरजीत सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग अभिषेक झा सहित थाना एवं चौकी प्रभारियों व रक्षित निरीक्षक दुर्ग के साथ उनका बल के द्वारा ढाबा चेकिंग अभियान किया गया था।

अभियान को दुर्ग जिले के साथ संयुक्त रूप से राजनांदगांव पुलिस के द्वारा भी जिला राजनांदगांव दुर्ग सीमा से आरंभ  किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव प्रफुल्ल ठाकुर के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संजय महादेवन , परिविक्षधीन आईपीएस राजनांदगांव सीएसपी गौरव राय के नेतृत्व में जिला राजनांदगांव में यह अभियान भी किया गया।

यह चेकिंग अभियान जिला दुर्ग पुलिस के द्वारा समस्त थाना एवं चौकी में थाना प्रभारियों एवं जवानों के माध्यम से भी अपने अपने क्षेत्र में किया गया। दुर्ग पुलिस के द्वारा अभियान की शुरुआत अंजोरा क्षेत्र से की गई। जहां 80 से अधिक जवानों के द्वारा 18 से अधिक गाड़ियों में शहर को सुरक्षित एवं नशामुक्त बनाने की दिशा में  यह अभियान किया गया। 

सबसे पहले अंजोरा क्षेत्र स्थित साउथ एक्स ढाबा को एसपी अभिषेक पल्लव के द्वारा स्वयं चेक किया गया , चेकिंग को बारीकी तौर पर कर ढाबे के आगे पीछे एवं अन्य जगहों पर नशीले पदार्थ, शराब परोसने वाले, एवं अन्य गतिविधियों को चेक किया गया। इसके बाद राजपूताना ढाबा, द सर्कल लॉज, प्रिंस ढाबा, दुर्गेश ढाबा, इंदर दा ढाबा एवं अन्य ढाबा को चेक किया गया।

चेकिंग के दौरान ढाबे के सामने खड़ा करने वाले ट्रक चालकों को भी पार्किंग स्थल पर ट्रक खड़ा करने एवं ट्रक साइड में खड़ा करने के उपरांत इंडिकेटर एवं रिफ्लेक्टर का उपयोग करने के संबंध में समझाइश दी गई जिससे रात में होने वाले एक्सीडेंट में कमी आ सके। दुर्ग पुलिस के ऑफिशल फेसबुक पेज एवं इंस्टाग्राम के माध्यम से आम जनमानस में जागरूकता हेतु लाइव प्रसारण  किया गया।

चुनावी रणनीति: राष्ट्रीय महामंत्री ने कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र, 11 सीटें जीतने का टारगेट
छत्तीसगढ़ में कोरोना से मृत व्यक्तियों के बच्चों को मिलेगी नि:शुल्क शिक्षा…. कक्षा पहली से 8वीं तक 500 रुपए और कक्षा 9वीं से 12वीं तक एक हजार रुपए प्रति माह की छात्रवृत्ति
चीन के खिलाफ भारत को मिल रहा इन देशों का साथ, ड्रैगन को चौतरफा घेरने की तैयारी
छत्तीसगढ़ सशस्त्र नक्सलवाद से मुक्ति पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का हुआ भव्य ऐतिहासिक अभिनंदन
लगातार तीसरे दिन रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी भी उच्चतम स्तर पर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कांटे के झूले पर सवार होगी 8 साल की नंदिनी, अनुमति लेने पैदल आएंगे राजा, जानिए बस्तर दशहरा की इस अनूठे रस्म को
Next Article सीनियर IPS ने दोस्ती को लेकर कही दिल छू लेने वाली बातें, युवाओं को स्टोरी बताकर किया मोटिवेट, पढि़ए पूरी पोस्ट

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?