ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कांटे के झूले पर सवार होगी 8 साल की नंदिनी, अनुमति लेने पैदल आएंगे राजा, जानिए बस्तर दशहरा की इस अनूठे रस्म को
Share
Notification Show More
Latest News
नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, हेरोइन के साथ पकड़ाई महिला, 22 लाख का मशरुका बरामद
September 20, 2026
धमतरी के 97 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने रंगों और शब्दों में उकेरी ‘मेरे सपनों के भारत’ की स्वर्णिम तस्वीर
September 20, 2026
अमानक ‘एनालॉग पनीर’ के विरुद्ध धमतरी में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की कार्रवाई
September 20, 2026
मुख्यमंत्री साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री  मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट
September 20, 2026
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर सरकार की त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा
September 20, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterNews

कांटे के झूले पर सवार होगी 8 साल की नंदिनी, अनुमति लेने पैदल आएंगे राजा, जानिए बस्तर दशहरा की इस अनूठे रस्म को

By @dmin Published September 20, 2022
Share
SHARE

जगदलपुर. कोरोनाकाल के बाद बस्तर के ऐतिहासिक दशहरा उत्सव को लेकर पूरे बस्तर अंचल में उत्साह है। कई अनूठे रस्मों से सजे बस्तर दशहरा तीसरे रस्म काछनगादी में इस बार बड़ेमारेंगा की 8 साल की नंदिनी को कांछन देवी बनने का सौभाग्य हासिल हुआ है। तीसरी कक्षा में पढ़ रही नंदिनी इस साल कांछन देवी के रूप में कांटे के झूले पर सवार होगी और बस्तर दशहरा को निर्विघ्न संपन्न होने अनुमति देगी। लालबाग मार्ग स्थित काछनगुड़ी मंदिर में विधि-विधान पूर्वक नंदिनी के साथ बरवा किया गया है। 75 दिन तक चलने वाले बस्तर दशहरा का सैकड़ों वर्ष पुराना इतिहास है। इस साल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर दशहरा में शामिल होंगे।

कांटे के झूले पर सवार होगी 8 साल की नंदिनी, अनुमति लेने पैदल आएंगे राजा, जानिए बस्तर दशहरा की इस अनूठे रस्म को
कांटे के झूले पर सवार होगी 8 साल की नंदिनी, अनुमति लेने पैदल आएंगे राजा, जानिए बस्तर दशहरा की इस अनूठे रस्म को

25 सितंबर को होगी रस्म
तत्कालीन नरेश स्थानीय एक समुदाय की कुल देवी कांछिन देवी से दशहरा मनाने की अनुमति लेते आ रहे हैं। यह रस्म 25 सितंबर को विधि-विधान से संपन्न होगा। इस बार बड़ेमारेंगा में रहने वाली तीसरी कक्षा की छात्र नंदिनी दास पहली बार बेल के कांटों से सजे झूले पर सवार होगी। उसके पिता दयादास और माता सरिता इस उत्सव को लेकर उत्साहित हैं।

कुंवारी कन्या ने किया बरवा रस्म
नंदिनी ने बताया कि वह घर में सबसे बड़ी है और उसके दो छोटे भाई-बहन हैं। पुजारी गणेश दास ने बताया कि 17 सितंबर को नंदिनी का देवी के साथ बरवा (देवी बिठाई) किया गया। इस रस्म को एक समुदाय की कुंवारी कन्या के द्वारा ही किया जाता है, देवी स्वरूप कन्या इस दौरान एक पहर का उपवास रख कठोर तप करती है।

अनुराधा ने 6 साल निभाई थी परंपरा
कांछनगादी की रस्म इससे पूर्व अनुराधा दास ने विगत 6 साल तक परंपरा अनुसार पूर्ण किया। कांछन देवी बनकर कांटे के झूले में सवार हुई और बस्तर दशहरा के सबसे अनूठे रस्म को पूरा किया। अनुराधा के बालिक होने के बाद अब इस परंपरा को नंदिनी पूरा करेगी।

You Might Also Like

बंदूक की जगह हाथ में आशीर्वाद का दिया, अबूझमाड़ में हिंसा के अंधेरे से जनसेवा और आत्मनिर्भरता की नई सुबह

झीरम नक्सली हमले के 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद आया फैसला

दंतेवाड़ा में सफाई के दौरान राइफल से चली 2 गोलियां, CISF हेड कॉन्स्टेबल की मौत

दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण प्रदाय करने हेतु चिन्हाकन सुनिश्चित करें-कलेक्टर आकाश छिकारा

जल जीवन मिशन से संवर रही नारायणपुर के वनांचल की तस्वीर- घर-घर पहुँच रहा शुद्ध पेयजल, बढ़ रही खुशहाली

@dmin September 20, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भाजपा सांसद के भाई ने थामा कांग्रेस का हाथ, कांग्रेसी मंत्री के स्वागत पर भड़की थी पार्टी, अब उठाया ये कदम
Next Article देरारात तक चला दुर्ग व राजनांदगांव पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन, होटल व ढाबा संचालकों में मचा हड़कंप

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?