ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मनेन्द्रगढ़ में जल जीवन मिशन की हुई जमीनी परीक्षा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

मनेन्द्रगढ़ में जल जीवन मिशन की हुई जमीनी परीक्षा

By Poonam Patel
Published: February 9, 2026
Share
मनेन्द्रगढ़ में जल जीवन मिशन की हुई जमीनी परीक्षा
SHARE

एमसीबी। जिले के विकासखंड मनेन्द्रगढ़ में जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे बहुप्रतीक्षित पेयजल कार्यों की हकीकत गुरुवार को जमीन पर देखने को मिली। विगत 06 फरवरी 2026 को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा संचालित LAI MVS, खरलाधर MVS तथा ग्राम पंचायत मोहनटोला और काशी टोला में प्रगतिरत कार्यों का वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सघन निरीक्षण किया। इस दौरान योजनाओं की वास्तविक प्रगति, गुणवत्ता और तकनीकी पक्षों को बारीकी से परखा गया।

LAI MVS  के अंतर्गत ठेकेदारों की समीक्षा बैठक, कार्यों में तेजी के निर्देश

निरीक्षण के उपरांत LAI MVS  अंतर्गत सम्मिलित ग्रामों के संबंधित ठेकेदारों के साथ जल जीवन मिशन कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यों की धीमी प्रगति, तकनीकी चुनौतियों और गुणवत्ता मानकों पर गहन चर्चा करते हुए अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करना अनिवार्य होगा।

वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में गुणवत्ता और तकनीकी मानकों की जांच

इस निरीक्षण दल में अधीक्षक अभियंता एस.एन. पांडे, कार्यपालन अभियंता आकाश पोद्दार, उप अभियंता मनमोहन सिंह, जिला परियोजना समन्वयक (मॉनिटरिंग) अनिमेष कुमार तिवारी एवं जिला परियोजना समन्वयक (टेक्निकल) ज्ञानेंद्र कुमार साहू उपस्थित रहे। अधिकारियों ने पाइप लाइन, रचनात्मक कार्यों और तकनीकी व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा करते हुए कार्यस्थलों पर आवश्यक सुधार के निर्देश भी दिए।

हर घर तक शुद्ध और सुरक्षित जल पहुंचाने का लक्ष्य दोहराया

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि जल जीवन मिशन का मूल उद्देश्य प्रत्येक घर तक निरंतर, सुरक्षित एवं शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करना है। इसके लिए गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। अधिकारियों की इस सक्रियता से क्षेत्र में चल रहे जल जीवन मिशन कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव: जांजगीर में फर्जी वोटिंग की आशंका में हंगामा
देश के नाम संबोधन में बोले पीएम मोदी- लॉकडाउन भले खत्म हो गया, लेकिन अभी नहीं गया है वायरस
छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक : क्या आप जानते हैं फुगड़ी खेलने का तरीका?….. देखे विडियो …..इस प्रतियोगिता में 14 प्रकार की खेल विधाएं शामिल
CG Crime : राजधानी रायपुर में युवक ने की अपनी नाबालिग पत्नी की हत्या, कैरेक्टर पर शक में कर दिया कत्ल
राज्यपाल ने स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बस्तर पंडुम का समापन : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा- भारत की संस्कृति का आभूषण है बस्तर
Next Article बिना अनुमति के ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर प्रतिबंध

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?