ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बेलसोंगा जलाशय के गेट सुधार से मजबूत होगी सिंचाई व्यवस्था
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedJashpur

बेलसोंगा जलाशय के गेट सुधार से मजबूत होगी सिंचाई व्यवस्था

By Poonam Patel
Published: May 15, 2026
Share
किसानों को समय पर मिलेगा पानी, फसल उत्पादन और आय में होगी वृद्धि
किसानों को समय पर मिलेगा पानी, फसल उत्पादन और आय में होगी वृद्धि
SHARE

रायपुर। जशपुर जिले के बेलसोंगा जलाशय के गेट की मरम्मत से क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। जलाशय के सुचारू संचालन से किसानों को समय पर सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा, जिससे फसल उत्पादन बढ़ेगा और उनकी आय में भी सुधार होगा।

जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास ने बेलसोंगा जलाशय का निरीक्षण कर इसकी वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती भी उपस्थित रहे। प्राकृतिक सुंदरता से घिरे इस जलाशय के निरीक्षण के दौरान चक्रवर्ती ने बताया कि जलाशय में सामान्यतः पर्याप्त जल भराव रहता है, जिससे आसपास के क्षेत्रों का भू-जल स्तर भी संतुलित बना रहता है। उन्होंने बताया कि जल प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए जलाशय के गेट की मरम्मत आवश्यक है।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर रोहित व्यास ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि गेट की मरम्मत के लिए शीघ्र कार्ययोजना तैयार कर आवश्यक कार्य प्रारंभ किया जाए। उन्होंने कहा कि इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए, ताकि क्षेत्र के किसानों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।

कलेक्टर ने कहा कि गेट की मरम्मत के बाद जल संरक्षण और जल प्रबंधन बेहतर होगा तथा सिंचाई व्यवस्था अधिक प्रभावी बनेगी। इससे किसानों को आवश्यकता के अनुसार समय पर पानी उपलब्ध होगा, फसलें सुरक्षित रहेंगी और कृषि उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

बेलसोंगा जलाशय के सुधार कार्य से न केवल सिंचाई क्षमता बढ़ेगी, बल्कि क्षेत्र के कृषि विकास को भी नई गति मिलेगी। यह पहल किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बड़ी मुश्किल, नौकरी के बदले जमीन मामले की अब होगी सीबीआई जांच
सुकमा के पंचायत प्रतिनिधियों से मिले सीएम साय, बोले- बस्तर अंचल का विकास सुनिश्चित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
श्रमिकों के लिए छत्‍तीसगढ़ सरकार की नई पहल, गंभीर बीमारियों का इलाज होगा आसान… जानिए क्या है सरकार का प्लान
बस्तर और सरगुजा संभागों में नए कॉलेज खोलना प्राथमिकता: मंत्री उमेश पटेल
स्वीगी पर खाना ऑर्डर किया, डिलीवरी देने पहुंचा तो मारपीट कर कैश लूटा… तीन नाबालिग गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नीट यूजी 2026 की नई तारीख घोषित, अब 21 जून को होगा एग्जाम
Next Article ’शासन की योजनाओं से जरूरतमंदों को मिल रहा आजीविका का संबल’ सुशासन तिहार में मछली पालन समिति को मिला आधुनिक मछली जाल

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?