ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राज्यपाल ने कोंडागांव में ली समीक्षा बैठक, बोले- बस्तर में अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे विकास
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeatured

राज्यपाल ने कोंडागांव में ली समीक्षा बैठक, बोले- बस्तर में अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे विकास

By Mohan Rao
Published: May 6, 2026
Share
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने सोमवार को कोंडागांव प्रवास के दौरान जिला कार्यालय सभाकक्ष में जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली। राज्यपाल ने स्पष्ट किया कि माओवाद के प्रभाव में आई कमी के बाद बस्तर की परिस्थितियां अब बदल चुकी हैं। इस नए परिदृश्य में अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं।

राज्यपाल डेका ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत सघन पौधरोपण और जल संचयन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि गांवों में वर्षा से पूर्व और पश्चात के जल स्तर का वैज्ञानिक आकलन किया जाए। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनने वाले घरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग संरचना को अनिवार्य रूप से शामिल करने पर जोर दिया। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए राज्यपाल ने महिला स्व-सहायता समूहों के उत्पादों की वैल्यू एडिशन और बेहतर मार्केटिंग चेन विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जैविक खेती को बढ़ावा देने और इसकी सप्लाई चेन को सुदृढ़ करने की बात कही।

स्वास्थ्य एवं सामाजिक कल्याण
महिलाओं और बालिकाओं के स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए राज्यपाल ने 08 मई को विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए, जिसमें मुख्य रूप से स्तन कैंसर (Breast Cancer) की स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके साथ ही टीबी उन्मूलन, नशा मुक्ति और रेडक्रॉस की सदस्यता बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। विद्यार्थियों में अनुशासन और देशभक्ति की भावना जागृत करने के लिए एनसीसी (NCC) का विस्तार करने और योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए।

विशेष पिछड़ी जनजातियों पर ध्यान
राज्यपाल ने प्रधानमंत्री जन-मन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए कहा कि जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति समूहों को शासन की सभी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ मिलना चाहिए, ताकि उनके जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार आए। बैठक के अंत में उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम जनता की समस्याओं का निराकरण केवल नियमों से नहीं, बल्कि मानवीय संवेदना के साथ किया जाना चाहिए। बैठक में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना और पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीश्रीमाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

किसानों के समर्थन में राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करेंगी विपक्षी पार्टियां, कांग्रेस सहित 16 दलों का ऐलान
चिरायु योजना बच्चों के लिए बनी वरदान, तीनों बच्चों के चेहरे की लौटी मुस्कान, माता-पिता के जीवन में जगी नई उम्मीद
दिल्ली में कोरोना की स्थिति की समीक्षा के लिए अमित शाह ने कल बुलाई सभी राजनीतिक दलों की बैठक
आधार ऑपरेटरों पर रोजी रोटी का खतरा, समस्यायों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से की मुलाकात
चीन की सीमा तक सेना की पहुंच होगी आसान, चारधाम प्रोजेक्ट को सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article संवाद से समाधान : कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
Next Article रायपुर में बाउंसर ने अपनी दो सालियों को मारी गोली, एक की मौत और एक घायल… पत्नी से था विवाद

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?