ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हादसे की शिकार बच्ची ने तोड़ा दम, पांच दिन पहले हुआ हुआ था हादसा… कार चालक अब तक फरार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

हादसे की शिकार बच्ची ने तोड़ा दम, पांच दिन पहले हुआ हुआ था हादसा… कार चालक अब तक फरार

By Mohan Rao
Published: June 3, 2025
Share
परिजनों ने किया भट्टी थाने का घेराव
SHARE

भिलाई। सेक्टर-2 राजेश पटेल स्पोर्ट परिसर से  फुटबॉल खेलकर लौट रहे भाई-बहन को कार ने रौंद दिया था। पांच दिन के संघर्ष के बाद 10 साल की बच्ची ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घायल बच्ची को पहले बीएम शाह अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसके बाद उसे श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां सोमवार को उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल है। सोमवार रात को मोहल्ले वालों ने भट्टी थाने का घेराव कर किया और कार चालक को गिरफ्तार करने की मांग की है।

बता दें 29 मई की सुबह राजेश पटेल स्पोर्ट परिसर से  फुटबॉल खेलकर लौट रहे बापू नगर खुर्सीपार के रहने वाले भाई बहन अंसिका व अंकुश को लापरवाह कार चालक ने ठोकर मार दी। हादसा इतना जोरदार था कि अंशिका व अंशुल की साइकिल के दो टुकड़े हो गए। हादसे के बाद दोनों बच्चों को शास्त्री अस्पताल ले जाया गया। यहां से अंशिका को बीएम शाह अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो दिन बाद शनिवार को अंशिका को श्री शंकराचार्य अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। वहीं उसके भाई अंकुश को मामूली चोटें आई।

परिजनों का आरोप कार चालक को बचा रही पुलिस
इधर हादसे के पांच दिन बाद भी लापरवाह कार चालक को पुलिस पकड़ नहीं पाई। खास बात यह है कि जिस जगह पर हादसा हुआ वहां सीसी टीवी कैमरे लगे हैं लेकिए एक भी चालू नहीं है। इसे लेकर भी परिजनों में आक्रोश है। मृतक बच्ची के मामा विनय कुमार गौतम का कहना है कि पुलिस आरोपी कार चालक को बचाने में लगी है। पांच दिन बाद भी आरोपी कार चालक को नहीं पकड़ पाना पुलिस की कमजोरी है। परिजनों से पुलिस कार्रवाइ पर सवाल खड़े किए हैं। वहीं इस दौरान वार्ड पार्षद ने मृत बच्ची के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।

गुस्ताखी माफ: महुआ झरे पर खूब नाचे मंत्री
राज कुंद्रा केस: कोर्ट से नहीं मिली राहत…. 27 जुलाई तक पुलिस हिरासत में ही रहेंगे राज कुंद्रा
शिवनाथ नदी का पानी पहुंचेगा मरोदा डैम, टाउनशिप को नहीं होगी पानी की कमी… प्रोजेक्ट का विधायक देवेन्द्र ने किया भूमिपूजन
रिलायंस फाउंडेशन की पहल: पहले मास्क अब सेनिटाइजर और ग्लूकोज का वितरण
अमेरिका बनाने जा रहा है खतरनाक परमाणु बम, हिरोशिमा पर गिराए बम से 24 गुना ज्यादा होगा ताकतवर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भारतीय सॉफ्टबॉल टीम में बीजापुर के दो खिलाड़ी राकेश कड़ती और राकेश पुणेम शामिल
Next Article छत्तीसगढ़ की निर्जला ने नेशनल कराटे चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, जयपुर में दिखाया अपना हुनर

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?