ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ राज्य की वन नीति की विश्व पटल पर गूंज…. लंदन डिजाइन प्रदर्शनी में मुख्य आकर्षण बने छत्तीसगढ़ के डिजाइन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ राज्य की वन नीति की विश्व पटल पर गूंज…. लंदन डिजाइन प्रदर्शनी में मुख्य आकर्षण बने छत्तीसगढ़ के डिजाइन

By @dmin
Published: June 25, 2021
Share
The forest policy of the state of Chhattisgarh echoed on the world stage
The forest policy of the state of Chhattisgarh echoed on the world stage
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य की वन नीति को, इसके बहुआयामी डिजाइन एवं दूरदर्शिता की वजह से 1 जून से 27 जून तक आयोजित ‘लंदन डिजाइन प्रदर्शनी के तृतीय संस्करण में मुख्य आकर्षण के रूप में चुना गया है और इसकी गूंज विश्व पटल पर हो रही है। यह प्रदर्शनी लंदन के दिल में स्थित समरसेट हाउस में आयोजित हो रही है। छत्तीसगढ़ सरकार, इंडिया पवेलियन, लंदन डिजाइन प्रदर्शनी के सम्मानित प्रायोजकों में से हैं तथा छत्तीसगढ़ राज्य की वन नीति, उन उन्नत विचारो का हिस्सा है जो विश्व के सबसे बड़े डिजाइन प्रदर्शनी में दिखाया जा रहा है। इंडिया पवेलियन का प्रायोजक एवं प्रदर्शनी का हिस्सा होने के नाते, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित राज्य की वन नीति को बेहतर ढंग से प्रस्तुत एवं प्रदर्शित किया जा रहा है।
गौरतलब है कि प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ राज्य वन नीति को, इसके बहुआयामी डिजाइन एवं दूरदर्शिता के वजह से, मुख्य संचालक निशा मेथुइ घोष के द्वारा मुख्य आकर्षण के रूप में चुना गया है। यह वन नीति, निजी क्षेत्र, किसानों, ग्राम पंचायतो एवं सरकारी विभागों के द्वारा, लकड़ी के लिए वाणिज्यिक वृक्षारोपण को बढ़ावा एवं मदद देने के लिए केंद्रित है ताकि राज्य की औद्योगिक, फर्नीचर, जलावन की पूर्ति हो सके और भारत देश का लकड़ी के आयात पर निर्भरता कम हो। इसके अलावा वन नीति के तहत राज्य में हरियाली को वृहद् रूप से बढ़ावा देने से वन क्षेत्र में वृद्धि एवं राज्य में जलवायु समस्या, भूजल-स्तर, सूखा तथा बढ़ की रोकथाम में मददगार साबित होगी।
छत्तीसगढ़ राज्य की वन नीति को विश्व स्तर पर मान्यता मिलना, राज्य के लिए गर्व का विषय है और इसका प्रदर्शन कुछ चुनिंदा एवं उन्नत विचारो के साथ इस विश्वस्तरीय प्रदर्शनी में दुनिया के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है, जिन पर हमारे ग्रह का भविष्य टिका है। छत्तीसगढ़ की वन नीति का प्रमुख लक्ष्य राज्य में गैर वनभूमि में वृक्षारोपण को बढ़ावा देना है। इस नीति में ऐसी आकर्षक प्रोत्साहन योजना बनाई गई है, जिससे पूरे राज्य में हरित क्रांति को बढ़ावा मिलेगा और छत्तीसगढ़ देश के सबसे ज्यादा हरित क्षेत्र वाला राज्य बनने की ओर अग्रसर होगा। इस तरह की दूरगामी नीतियां राज्य के सतत् विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
लंदन के मेयर सादिक खान ने लंदन डिजाइन प्रदर्शनी का समरसेट हाउस में उद्घाटन करते हुए 01 जून को ट्वीट किया-38 प्रदर्शनी, 6 महाद्वीप साथ में एस डेवलिन का खूबसूरत ‘परिवर्तन के लिए जंगलÓ समरसेट हाउस के आंगन में। लॉक डाउन के बाद पहला बड़ा सांस्कृतिक कार्यक्रम, लंदन प्रदर्शनी खुला है। प्रदर्शनी में 6 महाद्वीपों से ऑस्ट्रिया, कनाडा, हॉन्कॉन्ग, भारत, इजराइल, वेनुजुएला समेत 22 देश हिस्सा ले रहे हैं। उक्त प्रदर्शनी के संग्रहाध्यक्ष डेवलिन हैं। Óछोटा ही सुन्दर हैरू एक अरब विचारÓ नामक प्रदर्शनी, भारत के डिजाइन विचारको के विचारो का ऐसा झलक है, जो कि पारिस्थितिक तंत्र से समस्याओं एवं जलवायु संकट का नए युग के डिजाइनों से समाधान प्रस्तुत कर रहा है।

विधायक देवेंद्र की पहल पर भिलाई नगर की पहली ई लाइब्रेरी… युवाओ को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं में तैयारी का मौका
देश में 20 और लोगों में मिला कोरोना का नया स्ट्रेन, संक्रमितों की संख्या हुई 58
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सुकमा में आत्मसमर्पित नक्सलियों से की चर्चा: राज्य शासन की समस्त योजनाओं के लाभ दिलाने के दिए निर्देश
रिलायंस फाउंडेशन के पहल से किसान की हुई आर्थिक उन्नति
बिजली गिरने से दो की मौत, मरने वालों में एक पांच साल की बच्ची भी शामिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रांतीय कार्यालय भवन का उद्घाटन: गृहमंत्री ताम्रघ्वज साहू ने कहा- अधिकारी-कर्मचारी सरकार की व्यवस्था की रीढ़
Next Article 100 percent vaccination record made in this village of Durg district दुर्ग जिले के इस गांव में बना शत-प्रतिशत टीकाकरण का रिकार्ड… 18 प्लस टीकाकरण में मिली उपलब्धि

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?