ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई के शहरी गौठान में हर्षोल्लास से मनाया गया हरेली का त्यौहार, परंपरागत खेलों की दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति…. 52 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

भिलाई के शहरी गौठान में हर्षोल्लास से मनाया गया हरेली का त्यौहार, परंपरागत खेलों की दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति…. 52 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन

By @dmin
Published: August 9, 2021
Share
Strict action of the corporation on wandering without masks
Strict action of the corporation on wandering without masks
SHARE

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई अंतर्गत आज शहरी गौठान में छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम पर्व हरेली को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव, अंतावसायी सहकारी समिति एवं वित्त विकास निगम की उपाध्यक्ष नीता लोधी और तुलसी साहू ने गौमाता की पूजा अर्चना कर उन्हें आटे से बना लोई, गुड़ और हरी सब्जियों को खिलाया। तत्पश्चात हरेली त्यौहार पर प्रचलित गेंड़ी का सभी ने आनंद लिया तथा परिसर में ही वृक्षारोपण किए। इस दौरान नगर निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी उपस्थित रहे!

छत्तीसगढ़ी परंपरागत व्यंजन ठेठरी, खुरमी और अनरसा महिला स्व सहायता समूह के द्वारा तैयार किया गया था जिसका सेवन सभी ने किया।
हरेली के मौके पर 52 लाख की लागत से शहरी गौठान में होगा विकास कार्य भूमि पूजन किया गया। 52 लाख की लागत से गौठान में कई सारे विकास कार्य किए जाएंगे जिसके लिए विधायक देवेंद्र यादव, नीता लोधी, तुलसी साहू एवं नंद कश्यप ने विधिवत रूप से भूमि पूजन किया। इस राशि से गौठान में शेड निर्माण, परिसर के भीतर सीसी रोड निर्माण, चैनलिंक फेंसिंग एवं पेवर ब्लॉक सहित अन्य कार्य किए जाएंगे। पशुओं को हरा चारा देने के लिए नेपियर घास का उत्पादन भी किया जा रहा है। पशुओं को छाया देने के लिए पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध है।

कुर्सी दौड़, फुगड़ी सहित हरेली पर हुए विभिन्न आयोजन
गौठान में स्व सहायता समूह की महिलाओं एवं उपस्थित लोगों ने छत्तीसगढ़ के परंपरा के अनुसार विभिन्न खेल तथा अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लिए। सर्वप्रथम कुर्सी दौड़ का आयोजन हुआ जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, इसके बाद नारियल फेक, फुगड़ी, रस्साकशी एवं मटका फोड़ का खेल हुआ। प्रतिभागी इन सभी खेल में उत्साह पूर्वक शामिल हुए। कुर्सी दौड़ में प्रथम विजेता तीजन बाई एवं द्वितीय विजेता कल्पना गजभिए, नारियल फेंक में सुधा प्रथम विजेता एवं बिंदु सोनी द्वितीय विजेता रही, फुगड़ी के खेल में प्रथम सुशीला एवं द्वितीय तीजन बाई रही।

इन सभी विजेताओं को अपर आयुक्त अशोक दिवेदी, उपायुक्त सुनील अग्रहरी, जोन आयुक्त मनीष गायकवाड ने पुरस्कार दिया। कार्यक्रम के अवसर पर अतुल साहू, शमशेर बहादुर सिंह (कांचा), नरसिंह नाथ, चंद्रशेखर गवइ, अलीमुद्दीन सिद्दीकी, राजकुमार साहू, निगम से सहायक अभियंता सुनील दुबे एवं अनिल सिंह, रोहित कुमार, विनोद गौतम, सुलोचना धनकर, रेखा बघेल, नारायण साहू, हेमू सहित अन्य मौजूद रहे।

सर्दियों के मौसम में अक्सर लोगों को होती है खुजली की समस्या
स्कूल के विद्यार्थियों ने देखा लोकभवन, राज्यपाल से मिला 50 विद्यार्थियों का दल
Breaking News : आत्महत्या करने शिवनाथ नदी पहुंची थी महिला, पुलिस कर्मियों ने बचाकर सकुशल परिवार को सौंपा
केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय की वीसी में शामिल हुए डिप्टी सीएम साव, जल जीवन मिशन की स्थिति पर चर्चा
कन्नड़ पॉवर स्टार को मिलेगा कर्नाटक रत्न अवॉर्ड: पुनीत राजकुमार को राज्य सरकार मरणोपरांत करेगी सम्मानित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Home Minister Tamradhwaj Sahu took a meeting of officials स्वच्छता संकल्प देश का, हर रविवार विशेष सा: निगम के सभी जोन कार्यालय से हुई स्वच्छता की शुरुआत… नुक्कड़ और नृत्य के माध्यम से स्वच्छता का दिया गया संदेश
Next Article MLA Vora did Bhumipujan: Now the darkness of the public places of the city will be removed विधायक वोरा ने किया भूमिपूजन: अब दूर होगा शहर के सार्वजनिक स्थलों का अंधकार… 17 लाख से चण्डी मंदिर व आदित्य नगर चौक होगा जगमग

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?