ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अंधे कत्ल का खुलासा : सल्फास की गोली खिलाकर घोंट दिया गला, पत्नी के प्रेमी ने दिया वारदात को अंजाम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeatured

अंधे कत्ल का खुलासा : सल्फास की गोली खिलाकर घोंट दिया गला, पत्नी के प्रेमी ने दिया वारदात को अंजाम

By Mohan Rao
Published: June 11, 2024
Share
मुंगेली में अंधेकत्ल का खुलासा
SHARE

मुंगेली। जिले में एक अंधे कत्ल का खुलासा करने में पुलिस को सफलता मिली है। तीन दिन पहले पुलिस को जिले के रेहुटा शराब दुकान के पीछे अज्ञात युवक की लाश मिली थी। मृतक  पहचान खररीपारा के रहने वाले नरेंद्र श्रीवास के रूप में हुई और उसके बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में कामयाब हो गई। इस मामले में पुलिस ने मृतक युवक की पत्नी के साथ उसके प्रेमी और चार अन्य को गिरफ्तार किया है। दरअसल यह पूरा कांड अवैध संबंधों की वजह से हुआ। हत्या से पहले आरोपियों ने युवक को सल्फास की गोली खिलाकर बेहोश होने पर तौलिये से गला घोट कर हत्या कर दी।

बता दें 7 जून जून 2024 को पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम रेहुंटा शराब भट्ठी के पीछे नीम पेड़ के नीचे एक अज्ञात पुरुष उम्र करीबन 24-25 साल की लाश पड़ी है। सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच करने पर मृतक की पहचान नरेन्द्र श्रीवास पिता शिवनारायण श्रीवास उम्र 25 साल साकिन खरीपारा मुंगेली, थाना सिटी कोतवाली मुंगेली जिला मुंगेली के रूप में हुई। इके बाद मृतक के शव का पंचनामा कार्यवाही पश्चात शव का पी.एम. जिला अस्पताल मुंगेली से कराया गया। नौ जून को रिपोर्ट आई थी कि मृतक का गला दबाने से सांस की गति अवरूद्ध होने के कारण मौत हुई। इसके बाद पुलिस ने धारा 302, 201 के तहत मामला दर्ज किया।

500 मोबाइल नंबरों की निकाली कॉल डिटेल
पुलिस ने करीबन 500 मोबाइल नंबरो की काल डिटेल साइबर सेल से टावर डम्प घटना स्थल के आस-पास के सीसी कैमरा फुटेज लिया गया। अवलोकन तथा मुखबीर से प्राप्त सूचना एवं सीसी कैमरा फुटेज आरोपीगण शिवम साहू, अजय धुरी तथा राकेश श्रीवास को अलग अलग पुलिस टीम भेजकर बिलासपुर एवं रायपुर से पकड़ कर थाने लाया गया। आरोपी राकेश श्रीवास से पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन लेने पर बताया नरेन्द्र श्रीवास की पत्नी पूजा श्रीवास मेरे से प्रेम संबध चल रहा था।

शादीशुदा प्रेमिका से बात करते पकड़ लिया
नरेन्द्र श्रीवास बात करते हुए पकड़ लिया था। इसी कारण उसके साथ विवाद चल रहा था। पूजा श्रीवास को पाने के लिये नरेन्द्र श्रीवास को रास्ते से हटाने के लिये पूरी प्लानिग के साथ उसकी हत्या करने की योजना बनाई। आरोपियों ने बताया कि अपने मामा के गांव के लगरा सीपत बिलासपुर से अपने दोस्तों को बुलाकर प्लानिग अनुसार नरेन्द्र श्रीवास को अहमद लाज के पास सेलून दुकान के पास बुलाया। शिवम साहू ने अपने मोबाइल से विनोद श्रीवास से बात की। इसके बाद नरेन्द्र श्रीवास ने उन दोनों के साथ अपने बाल कटिंग एवं दाढी बनाने का सामान को एक टावेल में लपेटकर रखा। अजय, शिवम साहू ने मोटर साइकिल में पीछे बैठाकर नरेन्द्र को खडखडिया नाला रायपुर रोड होते देशी शराब दुकान रेहुटा भट्ठी से दो प्लेन शराब पउवा लेकर लिया।

इसके बाद नुनिया पेट्रोल पंप के पास राकेश श्रीवास ने एक व्यक्ति को भेजकर उसने नींद की गोली बताकर एक अखबार पेपर में लपेट कर सल्फास की गोली दे दी। नरेन्द्र को साथ में लेकर दोनों विनोद श्रीवास के मकान पर ले गए। यहां पहले से राकेश श्रीवास अंदर कमरे में बैठा था। बाहर बैठक रूम में अजय, शिवम व नरेन्द्र श्रीवास तीनों बैठे और अजय धुरी शिवम साहू दोनों ने गिलास में शराब डालकर नरेन्द्र श्रीवास को दी। शराब पीने के बाद नरेन्द्र श्रीवास बेहोस होने लगा तो उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद अपनी प्रेमिका से मिलकर मृतक नरेन्द्र श्रीवास की हत्या कर शव को शराब भठ्ठी के पीछे  ठिकाना लगा दिया।

भारत-चीन सीमा की सड़कों के लिए 340 करोड़ रुपये मंंजूर, सेना के जवानों को मिलेगी राहत
shreekanchanpath 164 # 29 March 2024
सुरक्षा बलों के लिए मरोदा रेलवे स्टेशन पर बना आस्थाई पंडाल, आयुक्त ने किया निरीक्षण
अपर कलेक्टर ने ली गैस एजेंसी संचालकों की बैठक, सुव्यवस्थित आपूर्ति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
बस्तर की संस्कृति और छत्तीसगढ़ के ग्रामीण परिवेश की थीम पर आधारित है मुख्यमंत्री का विधानसभा कार्यालय कक्ष
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 238 # 11 June 2024
Next Article चिरमिरी में 240 सीटों के शासकीय पालिटेक्निक कालेज को मंजूरी, माइनिंग इंजीनियरिंग सहित होंगे चार कोर्स

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?