ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Good News : शास्त्री अस्पताल की बदलेगी सूरत, भवन को मिलेगा नया स्वरूप… एमआईसी की बैठक में निर्णय
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

Good News : शास्त्री अस्पताल की बदलेगी सूरत, भवन को मिलेगा नया स्वरूप… एमआईसी की बैठक में निर्णय

By Mohan Rao
Published: September 15, 2023
Share
शास्त्री अस्पताल- फाइल फोटो
SHARE

भिलाई। शहर के हृदय स्थल में संचालित लाल बहादूर शास्त्री अस्पताल का आधुनिकीकरण कर भवन को नया स्वरूप दिया जाएगा। सुविधाओं के विस्तार के साथ ही यहां की पार्किंग व्यवस्था बेहतर बनाया जाएगा। साथ ही अस्पताल परिसर में गार्डन भी डेवलप किया जाएगा। भिलाई निगम की एमआईसी ने बैठक में इस संबंध में निर्णय लेते हुए प्रस्ताव पारित किया। इसके अलावा एमआईसी की बैठक में 20 अन्य प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई।

एमआईसी की बैठक में महापौर नीरज पाल सहित अन्य सदस्य

महापौर परिषद् की बैठक महापौर नीरज पाल की अध्यक्षता में अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी परिषद के सदस्यों की उपस्थिति में आहुत किया गया। परिषद् के समक्ष 21 प्रस्ताव विचारार्थ प्रस्तुत किये गये जिसमें सुपेला में संचालित लाल बहादूर शास्त्री अस्पताल भवन का प्रथम चरण में नगर निगम भिलाई तथा छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कार्पोरेशन द्वारा मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत  अस्पताल परिसर में पार्किग को व्यवस्थित कर उद्यान का निर्माण अस्पताल में अतिरिक्त कमरों का निर्माण, वर्तमान वार्ड का विस्तारीकरण, फाल सिंलिग कार्य के साथ वार्ड में लगे बेड को बदल कर नया किया जाएगा। अस्पताल के नये स्वरूप में लिफ्ट की व्यवस्था भी की जाएगी। ताकि अस्पताल में आने वाले मरीजों को कोई असुविधा न हो।

बैठक में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना रोका छेका संकल्प अभियान अंतर्गत भिलाई निगम क्षेत्र के सड़कों में घूमन्तू मवेशी की धरपकड़ कार्यवाही की जा रही है और मवेशियों को गौठान में रखा जाता है जिसे छुड़ाने के लिए निर्धारित अर्थदण्ड में वृद्धि करते हुए प्रथम बार 2 हजार, द्वितीय 3000 तथा तृतीय और अंतिम बार 5000 रूपए लिए जाने और उसके बाद एफआईआर दर्ज कराने के प्रस्ताव को सहमति प्रदान की गई है। इसी प्रकार निगम क्षेत्र में विभिन्न माध्यमों से उत्सर्जित कार्बन की गणना कर निगम को आर्थिक लाभ के लिए कार्बन क्रेडिट कार्य को स्वीकृति प्रदान दी गई है।

निगम के अधिकारी कर्मचारियों को अवकाश नगदी करण एवं एरियर्स के लंबित राशि का भुगतान निगम कोष के संचित निधि की राशि में किये जाने, भिलाई में कार्यपलान अभियंता के अतिरिक्त पद की स्वीकृति, समयपाल अथवा कार्य सहायक ग्रेड 2 में कार्यरत् कर्मचारियों को उपअभियंता के पद पर पदोन्नति किये जाने हेतु भर्ती नियम में संशोधन तथा योग्यता में छूट प्रदान करने व भिलाई निगम में उपअभियंता के पद पर संविलियन हेतु छग शासन को पत्र प्रेषित किये जाने की स्वीकृति प्रदान किया गया।

बैठक में प्रस्तुत अन्य प्रस्ताव निगम की सम्मपत्ति की सुरक्षा हेतु सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था, स्वीपिंग मशीन क्रय, डबरापारा चौक में निर्माणाधीन वेंडिग जोन में व्यवस्थापन, वार्ड 4 नेहरू नगर में समता उद्यान के पास सामुदायिक भवन का निर्माण, वार्ड 37 (पुराना वार्ड) शिवालय में डोम शेड निर्माण, जोन 4 खुर्सीपार क्षेत्र में 3 नग महिला पिंक टाॅयलेट का निर्माण, छावनी उच्चस्तरीय पानी टंकी से 1.5 एम.एल.डी. फिल्टर प्लांट तक मुख्य पाईप लाईन बिछाने का कार्य, छत पर लगे विज्ञापन बोर्ड का प्रकाशन शुल्क में वृद्वि सहित सामाजिक भवन भूमि आबंटन हेतु अनापत्ति पत्र दिये जाने की स्वीकृति प्रदान किया गया। बैठक में महापौर परिषद के सदस्य सीजू एन्थोनी, लक्ष्मीपति राजू, केशव चौबे, संदीप निरंकारी, एकांश बंछोर, लालचंद वर्मा, मन्नान गफ्फार खान, श्रीमती नेहा साहू, रीता सिंह गेरा, मालती ठाकुर, मीरा बंजारे, निगम के विभागीय सचिव, जोन आयुक्त एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

भाजपा उम्मीदवारों की दूसरी सूची: सुप्रियो समेत कई सांसदों को मैदान में उतारा, मेट्रो मैन और अभिनेत्री पर भी दांव
भोपाल से चली देश की 11 वीं वंदे भारत एक्सप्रेस, पीएम मोदी ने रानी कमलापति स्टेशन से दिखाई हरी झंडी
महतारी वंदन योजना में सनी लियोनी के नाम पर फ्रॉड, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज
मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना : 250 गांवों तक पहुंची बस सुविधा, बस्तर और सरगुजा संभाग में सफल क्रियान्वयन
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव : सीएम बघेल ने परिवार के साथ पाटन में किया मतदान, बोले- यहां लड़ाई एकतरफा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : सरकार ने दी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को बड़ी सौगात, 62 से 65 हुई रिटायरमेंट की उम्र
Next Article रायपुर के तीन स्वामी आत्मानंद स्कूलों में बनेंगे AI Club, जिला प्रशासन और आईजेब्रा एआई के बीच हुआ एमओयू

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?