ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रामनगर मुक्तिधाम की बदलेगी सूरत : वर्षों पुरानी समस्या होगी दूर… सड़क निर्माण का हुआ शुभारंभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

रामनगर मुक्तिधाम की बदलेगी सूरत : वर्षों पुरानी समस्या होगी दूर… सड़क निर्माण का हुआ शुभारंभ

By Mohan Rao
Published: January 16, 2023
Share
सड़क निर्माण का भूमिपूजन
SHARE

भिलाई। रामनगर मुक्तिधाम की जर्जर सड़क का कायाकल्प होगा। सोमवार को महापौर नीरज पाल द्वारा सड़क निर्माण का भूमिपूजन किया गया। इसके साथ यहां के लोगों की बरसों पुरानी सड़क की मांग पूरी होने वाली है। इसके अलावा पॉपुलर साइकिल से गौरव पथ तक की सड़क का भी निर्माण किया जाएगा।

नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत सड़कों को सुधारने की दिशा में निगम कार्य कर रहा है। इसी के तहत करोड़ों रुपए की लागत से वैशाली नगर क्षेत्र के सड़कों का डामरीकरण एवं संधारण कार्य किया जाएगा। महापौर नीरज पाल ने भूमि पूजन कर डामरीकरण एवं संधारण कार्य को शुरू कराया। इसके साथ ही सड़कें दुरुस्त हो जाएंगी और गड्ढों से लोगों को निजात मिल जाएगी। निगम आयुक्त रोहित व्यास ने गुणवत्तापूर्ण कार्य करने  के साथ ही शीघ्र कार्य करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

आजाद चौक से रामनगर मुक्तिधाम के सामने तक के सड़क का डामरीकरण एवं संधारण कार्य होगा। काफी समय से लोगों के द्वारा इसकी मांग की जा रही थी, जिसको देखते हुए महापौर नीरज पाल की पहल से इस सड़क का कायाकल्प किया जाएगा। रामनगर मुक्तिधाम में शव दाह को लेकर भी लोगो का आना-जाना लगा रहता है, एक प्रकार से यह सड़क व्यस्ततम मार्गो में से एक है। आजाद चौक से रामनगर मुक्तिधाम के सामने तक की सड़क के डामरीकरण और संधारण होने से अब इस क्षेत्र से गुजरने वालों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। राहगीरों की राह भी आसान होगी।

सड़क डामरीकरण और संधारण के लिए भिलाई के अलग-अलग क्षेत्रों में इसके लिए कार्य प्रारंभ किए जा रहे हैं। भिलाई की सड़कों की स्थिति में अब सुधार आने लगा है। शीघ्र ही सड़कें दुरुस्त हो जाएंगी और बारिश के दिनों में भी आवागमन आसान होगा तथा दुर्घटनाएं भी कम होंगी। भूमि पूजन के दौरान निगम के सभापति गिरवर बंटी साहू, जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, लोक निर्माण विभाग के प्रभारी एवं महापौर परिषद के सदस्य एकांश बंछोर, महापौर परिषद के सदस्य केशव चौबे, वैशाली नगर के जोन अध्यक्ष रामानंद मौर्या एवं मदर टेरेसा नगर जोन के अध्यक्ष जलंधर सिंह, पार्षद शारदा राय तथा मोहल्ले के गणमान्य नागरिक आदि मौजूद रहे।

धान खरीदी केंद्रों में पहुंचे कलेक्टर, कहा- आगे आवक बढ़ेगी, कर लें एडवांस प्लानिंग
रायपुर पुलिस ने दो राज्यों में की रेड, 6 राज्यों के 14 सटोरिए पकड़ाए, आईपीएल मैचों पर लग रहा था सट्टा
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े अस्पताल में जहां-तहां पड़े कोरोना मरीजों के शव, सीएमओ बोली-फ्रीजर का इंतजाम करना मुश्किल
Gustakhi Maaf: जब पीना ही है तो थोड़ा ढंग से पियो
छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने हर वर्ग को कुछ ना कुछ दिया है- ताम्रध्वज साहू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article खुर्सीपार में बन रहा इंडोर स्टेडियम, निगम कमिश्नर ने देखी कार्य की प्रगति… अफसरों से कहा- जल्द करें निर्माण पूरा
Next Article सरपंच की करस्तानी, हरे भरे पेड़ों को काटकर अपने खेत की फेंसिंग बना ली, जनदर्शन में पहुंचा मामला सरपंच की करस्तानी, हरे भरे पेड़ों को काटकर अपने खेत की फेंसिंग बना ली, जनदर्शन में पहुंचा मामला
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?