ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रायपुर पुलिस ने दो राज्यों में की रेड, 6 राज्यों के 14 सटोरिए पकड़ाए, आईपीएल मैचों पर लग रहा था सट्टा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeFeaturedRaipur

रायपुर पुलिस ने दो राज्यों में की रेड, 6 राज्यों के 14 सटोरिए पकड़ाए, आईपीएल मैचों पर लग रहा था सट्टा

By Mohan Rao
Published: April 17, 2025
Share
रायपुर पुलिस ने 14 सटोरियों को पकड़ा
SHARE

रायपुर। राजधानी रायपुर की पुलिस को महोदव सट्टा एप पैनल के माध्यम से आईपीएल के मैचों में सट्टा खिलाने वाले गिरोह के सदस्यों को पकड़ने में सफलता मिली है। रायपुर पुलिस ने छत्तीसगढ़ सहित 6 राज्यों के सटोरियों को कोलकाता व गुवाहाटी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कोलकाता से 8 व गुवाहाटी से 6 सटोरियों को गिरफ्तार किया। इनमें झारखण्ड के तीन, मध्य प्रदेश के दो, पंजाब का एक , यूपी का एक, बिहार का एक और  छत्तीसगढ़ के छह सटोरिए शामिल हैं। साथ ही तीन पैनल एल 95 लोटस, लोटस 651 और लोटस 656 के संचालनकर्त्ताओं को गिरफ्तार किया है। इस पूरे मामले का बुधवार को एसपी लाल उमेंद सिंह ने खुलासा किया।

Contents
  • कोलकाता से पकड़े गये आरोपी
  • गुवाहाटी असम से पकड़े गये आरोपी

दरअसल पुलिस को महादेव सट्टा से जुड़े इनपुट मिले थे। रायपुर एसएसपी डॉ लाल उम्मेद सिंह ने बताया कि 13 अप्रैल को पुलिस ने देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में पंडरी ओवर ब्रिज के नीचे ऑनलाइन सट्टा खिलाते निखिल वाधवानी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने जब आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की तो कई सुराग मिले। निखिल वाधवानी ने ही बताया कि कोलकाता व गुवाहाटी में यहां के लड़के बड़े पैमाने पर आईपीएल पर सट्टा खिला रहे हैं। इसके बाद पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने कोलकाता और गुवाहाटी (असम) में रेकी की। कोलकाता में रेड करते हुये न्यू टाउन राजघर स्थित आशियाना अपार्टमेंटसे 06 आरोपी एवं राजारहाट स्थित तुलसी विहार अपार्टमेंट से 02 आरोपी तथा गुवाहाटी में रेड कर बेलटोला स्थित महेन्द्री अपार्टमेंट से 06 आरोपी सहित कुल 14 आरोपियों को ऑन लाईन सट्टा संचालित करते रंगे हाथ पकड़ा गया।

67 नग मोबाइल फोन, 8 नग लैपटॉप जब्त
पुलिस ने बताया कि सटोरियों के कब्जे से 67 नग मोबाइल फोन, 8 नग लैपटॉप, 4 नग राउटर, 94 नग विभिन्न बैंकों के ए.टी.एम. कार्ड, 15 नग विभिन्न कंपनियों के सिम कार्ड, 32 विभिन्न बैंकों के बैंक पासबुक, 3 बैंक चेकबुक, 1 नग सिक्योरिटी कैमरा, 4 नग पावर एक्सटेंशन बोर्ड तथा 3 कापी में लिखे सट्टा के पैसों का हिसाब-किताब को जब्त किया गया है। जब्त मशरूका की कुल कीमत 30 लाख रुपये आंकी गई है। आईपीएल क्रिकेट मैच – 2025 के इस सीजन में अब तक एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम द्वारा 17 प्रकरणों में 41 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 72 लाख 27 हजार 700 रुपए का मशरूका जब्त किया है। आरोपियों के सट्टे के पैसों के लेन-देन किये जाने वाले 1500 से अधिक बैंक खाताओं को फ्रीज कराने कराने के लिये  संबंधित बैंको को खत लिखा जा रहा है। सटोरियों के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 73/25 धारा 4(क), 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022, 318(4), 61(2), 112(2) बीएनएस तथा भारतीय तार अधिनियम 25सी का अपराध दर्ज किया गया है।

कोलकाता से पकड़े गये आरोपी

  • पंकज वासवानी उम्र 24 साल निवासी गोधू चौक    सिंधी कॉलोनी थाना सिविल लाईन बिलासपुर (छत्तीसगढ़)।
  • रवि सजनानी उम्र 36 साल निवासी जे-11 ग्रीन ऑर्चिड दलदल सिवनी मोवा थाना पंडरी रायपुर।
  •  रोशन कुमार ठाकुर उम्र 20 साल निवासी ग्राम मिलकीटोला थाना अलीनगर जिला दरभंगा (बिहार)।
  • प्रतीक सोनी उम्र 20 साल निवासी सिंधी कॉलोनी जरहाभाठा मंदिर चौक थाना सिविल लाइन बिलासपुर।
  • संदीप अमरानी उम्र 30 साल निवासी शिव टॉकिज के पीछे कटनी कैम्प उमरिया थाना कोतवाली जिला कटनी (म.प्र.)।
  • अंकुल मिश्रा उम्र 21 सालनिवासी बॉस मेडिकल के पास मनोहरपुर थाना     मनोहरपुर जिला पश्चिमी सिंहभूमि (झारखण्ड)।
  • दीपांशु गुप्ता उम्र 23 साल निवासी देवी मंदिर गली मनोहरपुर थाना मनोहरपुर जिला पश्चिमी सिंहभूमि (झारखण्ड)।
  • ताज्जु मसीह उम्र 42 साल निवासी ग्राम कतिब थाना भटारा जिला गुरदासपुर (पंजाब)। हाल पता – शारदापारा कैम्प 7 02 भिलाई पावर     हाउस थाना सुपेला जिला दुर्ग।

गुवाहाटी असम से पकड़े गये आरोपी

  • कुशल साहू उम्र 24 साल निवासी वार्ड नंबर 12 चकरभाठा थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
  •  जीत सिंह उम्र 25 साल निवासी कैम्प -01 स्टील नगर भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग।
  • सूजल रूपरेला उम्र 19 साल निवासी गली नंबर 03 कटोरा तालाब सिविल लाईन रायपुर। हाल पता – ओम अस्पताल के पास     चंगोराभाठाथाना डी.डी.नगर रायपुर।
  • अनुराग डहरिया उम्र 25 साल निवासी श्रीवास्तव कालोनी थाना कोडिपुरा छिंदवाड़ा (म.प्र.)।
  • हरदीप सिंह उम्र 19 साल निवासी स्टेशन के सामने मनोहरपुर थाना मनोहरपुर जिला पश्चिमी सिंहभूमि (झारखण्ड)।
  • भानू सिंह राजपूत उम्र 25 साल निवासी ग्राम बाईपुर थाना सिकंदरा आगरा (उ.प्र.)।

स्वास्थ्य मंत्री ने माना- राजधानी में आ चुकी है कोरोना वायरस की तीसरी लहर
तीसरे मोर्चे की तैयारी में जुटे चौटाला, पिता की जयंती पर कर सकते हैं बड़ा ऐलान
सुरक्षा की दृष्टि से 9 एस.एल.आर.एम. सेंटर के 405 स्वच्छता दीदीयों को स्वच्छता किट किया गया वितरित
टीबी पर जागरूकता के लिए तेजी से हो रहा काम
श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव 25 को…. श्री त्रिवेणी जैन तीर्थ सेक्टर 6 में ऑनलाइन जुड़ सकेंगे महोत्सव में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नक्सल मोर्चे पर फिर मिली बड़ी सफलता : बीजापुर में अलग-अलग क्षेत्रों 22 नक्सली गिरफ्तार… विस्फोटक बरामद
Next Article छत्तीसगढ़ बन रहा निवेश का नया हब, इस साल अब 218 परियोजनाओं में 1.63 लाख करोड़ का निवेश

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?