ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कल से भव्य मेले का आगाज: राजिम माघी पुन्नी मेले में हजारों श्रद्धालु करेंगे पुन्नी स्नान, सीएम बघेल करेंगे उद्घाटन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

कल से भव्य मेले का आगाज: राजिम माघी पुन्नी मेले में हजारों श्रद्धालु करेंगे पुन्नी स्नान, सीएम बघेल करेंगे उद्घाटन

By Om Prakash Verma
Published: February 4, 2023
Share
कल से भव्य मेले का आगाज: राजिम माघी पुन्नी मेले में हजारों श्रद्धालु करेंगे पुन्नी स्नान
कल से भव्य मेले का आगाज: राजिम माघी पुन्नी मेले में हजारों श्रद्धालु करेंगे पुन्नी स्नान
SHARE

राजिम। छत्तीसगढ़ के प्रयागराज त्रिवेणी संगम राजिम में इस बार राजिम माघी पुन्नी मेला का शुभारंभ 05 फरवरी माघी पूर्णिमा से शुरू हो रही है, जो 18 फरवरी महाशिवरात्रि तक चलेगा। 5 फरवरी सुबह माघी पुन्नी के अवसर पर हजारों श्रद्धालु पुन्नी स्नान करेंगे। पुण्य स्नान पश्चात भगवान श्रीराजीव लोचन एवं श्रीकुलेश्वर महोदव, दानदानेश्वर, बाबा गरीबनाथ, लोमष ऋषि आश्रम दर्शन कर पुण्य लाभ लेंगे। मेले के दौरान भव्य महानदी की आरती का भी आयोजन किया जाएगा। मेला को तैयारी को लेकर सम्बंधित विभागों ने पूरी कर ली है। राजिम मेला क्षेत्र में आने वाले सभी मार्गों की मरम्मत कराई गई है। मेला स्थल, संत समागम स्थल, लोमश ऋषि आश्रम, कुलेश्वर मंदिर, राजीव लोचन मंदिर और मुख्यमंच स्थल इन सभी को आपस में जोडऩे के लिए रेत की सड़कें बनाई गई है।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर पेयजल के लिए पाईप लाईन और नल कनेक्शन लगा दिए गए हैं। संगम पर बने तीनों पुलों पर रोशनी के पर्याप्त प्रबंध करने लाईट लगाई गई है। रात में मेला स्थल को जगमग करने चारों तरफ हाईमॉस्क लाईट लगाई गई है। विद्युत मंडल द्वारा सभी स्थानों पर आवश्यकतानुसार विद्युत पोल और ट्रांसफार्मर की व्यवस्था की गई है। नवापारा और राजिम के सभी मंदिरों का रंग-रोगन कर प्रकाश की समुचित व्यवस्था की गई है।

मेला स्थल पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा धमतरी, रायपुर और गरियाबंद जिले का अलग-अलग स्टॉल लगाए गए हैं। जिसमें चैबीस घंटे विशेषज्ञ चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टॉफ की ड्यूटी लगाई गई है। चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टॉफ के दल मेला स्थल पर नियमित रूप से ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। एम्बुलेंस और 108 संजीवनी की सेवाएं लगातार उपलब्ध रहेगी। इसके साथ ही मेला में विभिन्नों विभागों का शासकीय प्रदर्शनी भी लगाया जाएगा। जिसमें सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

राजिम मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी व्यापक इंतजाम किए हैं। गरियाबंद एसपी के नेतृत्व में रायपुर व धमतरी एसपी के साथ आपसी सामंजस्य से तैयारियां की गई हैं। मेला स्थल को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखा जा रहा है।

पूरे मेले क्षेत्र में विभिन्न व्यवस्थाओं को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू के निर्देश पर कमिश्नर एवं मेलाधिकारी यशवंत कुमार, गरियाबंद कलेक्टर एवं अध्यक्ष राजिम माघी पुन्नी मेला स्थानीय समिति प्रभात मलिक, एसपी एटी कांबले, जिला पंचायत सीईओ रीता यादव, अपर कलेक्टर अविनाश भोई सहित राजिम माघी पुन्नी मेला स्थानीय समिति के सभी सदस्यों के अलावा संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी लगे हुए हैं।

सीएम भूपेश बघेल के हाथों होगा राजिम माघी पुन्नी का उद्घाटन
राजिम माघी पुन्नी मेला-2023 का शुभारंभ 5 फरवरी,रविवार को शाम 7 बजे मुख्य मंच स्थल राजिम लोचन मंदिर के पास होगा। उद्घाटन समारोह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्यआतिथ्य में संपन्न होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव, संसदीय मंत्री रविन्द्र चैबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, वन मंत्री मो. अकबर, वाणिज्य कर मंत्री कवासी लखमा, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेडिय़ा, राजस्व मंत्री जयसिह अग्रवाल, पीएचई मंत्री गुरू रूद्र कुमार, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, राजिम विधायक अमितेष शुक्ल, अभनपुर विधायक धनेन्द्र साहू, सांसद द्वय सुनील सोनी, चुन्नीलाल साहू, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज, संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, सिहावा विधायक श्रीमती श्रीमती लक्ष्मी धु्रव, रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल, कुरूद विधायक अजय चंद्राकर, बिन्द्रनवागढ़ विधायक श्री डमरूधर पुजारी मौजूद रहेंगे।

Republic Day: संविधान की मजबूत आधारशिला का ही परिणाम है आजादी के 75 साल, सीएम बघेल ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं…
Republic Day: संविधान की मजबूत आधारशिला का ही परिणाम है आजादी के 75 साल, सीएम बघेल ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं…

समारोह में गरियाबंद जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति नीरज ठाकुर, फिंगेश्वर जनपद अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा जगन्नाथ साहू, अभनपुर जनपद अध्यक्ष श्रीमती देवनंदनी साहू, मगरलोड जनपद अध्यक्ष श्रीमती ज्योति दिवाकर ठाकुर, राजिम नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा जितेन्द्र सोनकर, नवापारा नगर पालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी की गरिमामय उपस्थिति रहेगी।

रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में डेढ़ दशक से गले की बढ़ती गांठ से परेशान महिला का सफल ऑपरेशन
गोठानों में आत्मनिर्भर होकर गोबर के उत्पादों से आय अर्जित कर रहे हैं स्व सहायता समूह…. डगनिया के स्व सहायता समूह ने खाद से 36 हजार और कंडों से कमाए 26 हजार रुपए
यात्री प्रतीक्षालय बरसात और तेज गर्मी में यात्रियों को देगी राहत: मंत्री गुरू रूद्रकुमार
शासन के निर्णय के बाद विधायक वोरा ने की त्वरित कार्यवाही…. भंडारगृह निगम के तीन आश्रितों को मिली अनुकंपा नियुक्ति
चीन पर फूटा आक्रोश: एनएसयुआई ने जलाया चीनी राष्ट्रपति का पुतला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुको से लालू को राहत, जमानत को चुनौती देने वाली सीबीआई की याचिका पर नोटिस से इनकार कॉलेजियम की सिफारिश पर केंद्र सरकार की मुहर, सुप्रीम कोर्ट में हुई पांच नए जजों की नियुक्ति
Next Article Bhilai Breaking : नोएडा से पकड़ाया महादेव बुक का पैनल, 3 लैपटॉप व 15 मोबाइल के साथ 9 सटारिए धराए

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?