ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नौकरी वापस दिलाने के नाम पर ठगी, बीएसपी के पूर्व सीनियर मैनेजर को लगा 25 लाख का चूना… जानिए कैसे ठगाया शख्स
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

नौकरी वापस दिलाने के नाम पर ठगी, बीएसपी के पूर्व सीनियर मैनेजर को लगा 25 लाख का चूना… जानिए कैसे ठगाया शख्स

By Mohan Rao
Published: July 31, 2023
Share
SHARE

भिलाई। बीएसपी में सीनियर मैनेजर के पद पर रहे एक शख्स से 25 लाख की ठगी हो गई है। बिहार के नालंदा में रहने वाले पति-पत्नी ने शख्स को नौकरी वापस दिलाने के नाम पर ठग लिया। दरअसल शख्स ने 2022 में बीएसपी की नौकरी से इस्तीफा दे दिया और बेंगलुरू की किसी कंपनी में जाना चाहा। लेकिन उस कंपनी की हालत खस्ता थी शो उसने फिर से बीएसपी में नौकरी करने का मन बनाया। इसी का फायदा उठाकर बिहार की दंपति ने शख्स को ठग लिया। इस मामले में शिकायत के बाद नेवई पुलिस ने धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

नेवई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्लाट न. ए/4, सडक नं.05, आशीष नगर, रिसाली निवासी स्वराज मल्लिक (39) बीएसपी में सीनियर मैनेजर के तौर पर पदस्थ था। बीएसपी से भी अच्छी नौकरी की चाह में उसने 31 मार्च 2022 को नौकरी से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वह बेहतर नौकरी की तलाश में बंगलौर चला गया लेकिन बंगलौर में जिस कम्पनी में नौकरी करना चाहता था वहां पर रूस एवं युक्रेन युद्ध के कारण छटनी का कार्य चल रहा था इस कारण मुझे डर लगने लगा कि कहीं मेरी भी नौकरी न चली जाए।

इस वजह से वह काफी परेशान रहने लगा और बीएसपी में फिर से नौकरी करने का मन बनाया। इस्तीफा देने के बाद बीएसपी में दोबारा नौकरी पाना आसान नहीं था। इस दौरान स्वराज के पुराने परिचित बीएसपी में आपरेटर कम टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत संतु कुमार से मिला। संतुकुमार ने बताया कि नांलदा बिहार के रहने वाले अजय चौहान व अंतिमा चौहान उसकी नौकरी वापस दिला सकते हैं। इसके बाद स्वराज ने अजय चौहान से मुलाकात की।

अजय चौहान ने बताया कि इस्पत मंत्री उसके गांव के हैं और उससे अच्छी जान पहचान है वह आपका काम करा देंगे। स्वराज उनके झांसे में आ गया। इसके बाद अलग अलग मौकों पर अजय चौहान ने अपनी पत्नी के अंतिमा के खाते में पैसे जमा करवाए। 15 जून 2022 से 02 नवम्बर 2022 तक अजय चौहान ने 25 लाख 32 हजार रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। इधर जब भी नौकरी वापसी की बात होती तो टाल मटोल कर देता। इसके बाद स्वाराज को अहसास हुआ उसके साथ ठगी हुई है। इस मामले में शिकायत के बाद नेवई पुलिस ने अजय चौहान व उसकी पत्नी अंतिमा चौहान के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

दीपावली के एक दिन पहले पुलिस ने यहां पकड़ा लाखों का जुआ
शिवजी की बारात का निमंत्रण देने बाजे गाजे के साथ निकले बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के सदस्य… बाजारों में घूम घूम कर दिया निमंत्रण
shreekanchanpath 294 # 06 Aug 2024
जन समस्या निवारण शिविर का महापौर नीरज पाल एवं आयुक्त प्रकाश सर्वे ने किया निरीक्षण, आवेदकों की सुनी समस्या, निराकरण करने के दिए निर्देश
गहरे समंदर में 24 घंटे तक जिंदगी और मौत की जंग, विसर्जित किए गए गणेश मूर्ति का मिला सहारा, जाने फिर क्या हुआ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big news : चलती ट्रेन में फायरिंग, आरपीएफ ASI समेत चार की गोली मारकर हत्या…. जांच में जुटी पुलिस
Next Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 288 # 31 July 2023

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?