ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना से पालक खोने वाले बच्चों की शिक्षा निर्बाध रहेगी जारी…. विधायक वोरा ने कहा- महतारी दुलार योजना से पीडि़त परिवारों को मिलेगी राहत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

कोरोना से पालक खोने वाले बच्चों की शिक्षा निर्बाध रहेगी जारी…. विधायक वोरा ने कहा- महतारी दुलार योजना से पीडि़त परिवारों को मिलेगी राहत

By @dmin
Published: August 7, 2021
Share
The education of the children who lost their parents to Corona will continue uninterrupted
The education of the children who lost their parents to Corona will continue uninterrupted
SHARE

दुर्ग। देश भर में कोरोना महामारी की दूसरी लहर से लाखों लोगों ने अपने परिजनों एवं कमाने वाले सदस्यों को खोया है। छत्तीसगढ़ राज्य में भी राजधानी रायपुर के साथ दुर्ग जिला भी सर्वाधिक संक्रमण का शिकार हुआ था। अब कोरोना की लहर धीमी पडऩे के साथ ही राज्य सरकार ने संवेदनशीलता दिखाते हुए पीडि़त परिवारों के आंसू पोछने का काम किया है।

कोविड से घर के कमाने वाला सदस्य खो देने के बाद कई परिवारों के सामने रोजी रोटी के साथ ही बच्चों की शिक्षा का भी बड़ा संकट आ खड़ा हुआ था लेकिन शासन की महतारी दुलार योजना द्वारा अब भूपेश सरकार ना सिर्फ बच्चों की शिक्षा का खर्च वहन करेगी बल्कि पहली से आठवीं तक के बच्चों के लिए 500 रु एवं आठवीं से बारहवीं तक के बच्चों को 1000 रु प्रतिमाह छात्रवृत्ति दे कर एक बड़ी राहत प्रदान की जाएगी। जिसके लिए दुर्ग शहरी क्षेत्र के 110 बच्चों समेत जिले के 763 बच्चों के आवेदन अब तक आए हैं एवं शासकीय एवं निजी स्कूलों के लिए 1.07 करोड़ की राशि एवं छात्रवृत्ति के लिए 55.45 लाख का बजट आबंटित किया गया है।

वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने पटरी पार क्षेत्र एवं शहर के अन्य वार्डों में पीडि़त परिवारों से मुलाकात की एवं योजना का लाभ लेने के लिए शिक्षा विभाग में आवेदन करने की जानकारी दी। वोरा सबसे पहले वार्ड क्रमांक 19 स्थित भट्ट परिवार के निवास पहुंचे जहां स्व महेश राव भट्ट एक मात्र कमाने वाले सदस्य कोविड का शिकार हुए थे। परिवार के रूप में तीन बच्चों, माँ एवं पत्नी के लिए कमाऊ सदस्य के काल कलवित हो जाने के बाद रोजी रोटी के साथ शिक्षा का भी संकट आ गया था अब महतारी दुलार योजना के द्वारा मुफ्त शिक्षा एवं छात्र वृत्ति मंजूर हो जाने से उन्हें बड़ी राहत मिलने जा रही है। इसके अलावा वोरा ने पचरी पारा में मनोज साहू, विनोद साहू, मनीष तिवारी व मनोज तिवारी के परिजनों से भी मुलाकात की। श्री वोरा ने कहा कि घर के किसी भी सदस्य को खोने की भरपाई नहीं की जा सकती किन्तु मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व शासन ने पालक बनकर बच्चों की शिक्षा दीक्षा का बीड़ा उठाने का सराहनीय फैसला लिया है। सभी पीडि़त परिवारों को योजना का लाभ लेना चाहिए। इस दौरान पार्षद बबीता यादव, गुड्डू, यादव, देवकी नंदन साहू, राजेश शर्मा, अंशुल पांडेय मौजूद थे।

बारिश से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त, नदी-नाले उफान पर, प्रशासन अलर्ट
बिहार दौरे पर विधायक देवेन्द्र यादव : देव सूर्यमंदिर के किए दर्शन, देशवासियों के लिए की सुख-शांति की कामना
राजस्व समाधान शिविरों से लोगों को मिली राहत, 24 राजस्व निरीक्षक सर्किलों में 2,273 आवेदनों का गांवों में हुआ समाधान
मुख्यमंत्री ने बिसाहू दास महन्त की पुण्यतिथि पर उन्हें दी श्रद्धांजलि: कहा – पूरा जीवन जनसेवा से जुड़ा रहा
Big Accident : ट्रेलर ने जिप्सम भरे ट्रक को ठोका, सड़क पर जलने लगी दोनों गाड़ियां, जिंदा जल गया ड्राइवर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Success Story: Parvati Bai did not have to go to the hospital सफलता की कहानी: पार्वती बाई को नहीं जाना पड़ा अस्पताल, एमएमयू से घर के पास हो गया मुफ्त इलाज
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 295 # 07 august 2021

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?