रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 2000 के पार पहुंच गया है। पिछले 24 घंटों में प्रदेशभर के अलग अलग कोविड अस्पताल से 49 मरीजों की मौत हो गई इसके साथ की प्रदेश मौतों का कुल आंकड़ा 2038 तक पहुंच गया है। कोरोना मरीजों की मौत के आंकड़ों पर नजर डालें तो एक अक्टूबर तक मृतकों की संख्या 986 थी वहीं अक्टूबर में आंकड़ा 2 हजार के पार जा पहुंचा। यानि इस माह महज 30 दिन के भीतर 1052 लोगों की मौत हो गई।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 1718 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। वहीं 1372 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 85 हजार 306 हो गई है। वहीं अब तक 1 लाख 60 हजार 918 स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 22 हजार 350 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिलेवार मिले नए मरीजों में रायगढ़ से 285, रायपुर से 152, जांजगीर-चांपा से 152, बिलासपुर से 117, कोरबा से 109, महासमुंद से 83, बालोद से 79, राजनांदगांव से 70, बलौदाबाजार से 67, दुर्ग से 62, बस्तर से 60, सुकमा से 52, सरगुजा से 52, कोंडागांव से 51, दंतेवाड़ा से 39, कोरिया से 35, बलरामपुर से 35, धमतरी से 33, बेमेतरा से 30, कवर्धा से 28, गरियाबंद से 25, मुंगेली से 25, कांकेर से 20, सूरजपुर से 15, बीजापुर से 15, नारायणपुर से 8, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 8, जशपुर से 7 और अन्य राज्यों से 4 मरीज मिले।





